- छत्तीसगढ
- Posted On
मतगणना के समय पुलिस-नक्सली मुठभेड़, भागे नक्सली, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद

कांकेर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में लोकसभा चुनाव की मतगणना के दिन सुबह सर्चिंग पर निकली बीएसएफ और डीआरजी की टीम की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मौके से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई।
आमाबेड़ा थाना इलाके के बोड़ागांव से बीएसएफ और डीआरजी की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी, इसी दौरान नक्सलियों से जवानों का सामना हुआ और मुठभेड़ हो गई. जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग खड़े हुए, जिसके बाद घटना स्थल का मुआयना करने पर दो प्रेशर कुकर बम, एसएलआर के 28 जिंदा राउंड और दो एसएलआर मैगजीन, दो रेडियो, 2 एच एच रेडियो सेट, 12 पिट्ठू बैग, 1 सोलर प्लेट और नक्सली साहित्य, खाना बनाने का बर्तन इसके अलावा रोजमर्रा के सामान बरामद किया गया है।





छत्तीसगढ़ में भाजपा 10 और कांग्रेस एक सीट में आगे…महासमुंद में कांग्रेस के घनेंद्र साहू 28660 वोटों से पिछे हुए.राजनांदगांव लोकसभा सीट से भाजपा के संतोष पांडेय लगभग 65 हजार मतों से आगे, बिलासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के अरुण साव 67739 वोटों से आगे।
"
"
B 