Thursday, 20 August 2026

 
 पब्लिकयूवाच- गरियाबंद । 112 में तैनात आरक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। आरक्षक की मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। मृत आरक्षक थाना गोबरा नवापारा के डायल 112 में तैनात था ।
यह मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है, जहां आरक्षक तुलसीराम भोई की डायल 112 में नाइट शिफ्ट में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सुबह 5:00 बजे पड़ी दिल के दौरा पड़ने पर आरक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 
 पब्लिकयूवाच - पत्थलगांव । युवती के गाज की चपेट में आने के बाद अंधविश्वास में घिरे परिजनों ने गोबर के गड्ढे में गाड़ दिया था. लेकिन गांव के समाजसेवी की वजह से युवती को समय पर चिकित्सा सुविधा मिली, जिससे उसकी जान बच पाई।
मामला जशपुर जिला के फरसाबहार ब्लॉक का है, जहां ग्राम कोल्हेनझरिया की जयशिला नामक युवती को गाज की चपेट में आ गई थी, जिसके बाद परिजनों ने उपचार कराने की बजाए गोबर से भरे गड्ढे में गाड़ दिया।
गांव के समाजसेवी मनोज रात्रे ने इस अंधविश्वास से दूर रह अस्पताल में चिकित्सा सुविधा की समझाइश दी थी. इस युवती को डेढ घंटे के बाद कोल्हेनझरिया अस्पताल ले जाकर उपचार कराया, जहां चिकित्सकों के प्रयास से उसे बचा लिया है।

 
 
 पब्लिकयूवाच - लोरमी। ईमानदारी की ऐसी मिसाल कम ही देखने को मिलती है. लॉकडाउन में एक ओर जहां खुद के पैसे लेने के लिए भी लोगों को भटकना पढ़ रहा है. तो वहीं दूसरी ओर एटीएम में फंसी हुई रकम को वास्तविक हकदार तक पहुंचाने के लिए जागरूक पिता-पुत्र ने बैंक प्रबंधन को वापस कर दिया ।
दरअसल, लोरमी के एसबीआई एटीएम से 23 अप्रैल को दोपहर में रकम निकालने ग्राम सारधा निवासी राजेन्द्र सिंह और उनके पुत्र आलोक सिंह गए थे. इस दौरान मशीन में पहले से फंसा हुआ अचानक किसी अन्य व्यक्ति का दश हजार रुपए निकला, रकम को देखकर अचंभित पिता-पुत्र ने आसपास नजर घुमाई कि शायद कोई हड़बड़ी में भूलकर चला गया हो. लेकिन रकम का हकदार कोई मौजूद ही नहीं था ।
जिसकी रकम है, उसकी परेशानी को सोचते हुए पिता – पुत्र ने मानवता व  ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए लोरमी के भारतीय स्टेट बैंक शाखा पहुंचकर एटीएम से प्राप्त राशि को जमा करा कर संबंधित तक पहुंचाने का आवेदन दिए. उन्होंने बैंक कर्मचारी को राशि सुपुर्द करते वक्त  निवेदन किया कि जल्द ही हकदार व्यक्ति का पता लगाकर रकम उस तक पहुंचा दें. पिता-पुत्र के इस ईमानदारी की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है ।

पब्लिकयूवाच-  कांकेर । कांकेर पुलिस ने नक्सलियों के 5 सप्लायर को दबोचा है। जानकारी के अनुसार 5 आरोपी पिछले 2 सालों से नक्सलियों को सामग्री पहुंचाने का काम कर रहे थे। आरोपियों के गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी एमआर अहिरे ने की है। पांचों आरोपी राजनांदगांव, बिलासपुर सहित एमपी, उप्र के निवासी बताए जा रहे है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन कार सहित 10 मोबाइल जब्त किया है।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed