Thursday, 20 August 2026

 
पब्लिकयूवाच - गरियाबन्द । कोरोना के कहर के बीच उड़ते हुए गुब्बारा जमीन पर गिरा तो अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने सावधानी से गुब्बारे को हासिल कर तकनीकी जानकारी के लिए विशेषज्ञों को फोटो भेजा. विशेषज्ञों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली ।
मामला छूरा का है. गुरुवार सुबह करीबन 9 बजे देवरी ग्राम में आसमान से एक मशीनरी नुमा गुब्बारा आकर जमीन पर गिर गया. कोरोना के कहर के बीच यह गुब्बारा कौतूहल कम बल्कि कुछ देर के लिए दहशत का कारण बन गया था. ग्रामीणों ने छूरा पूलिस को मामले को सूचना दी, जिसने पहुंचकर उसे सावधानीपूर्वक कलेक्ट कर वाट्सएप के जरिए जानकारी के लिए विशेषज्ञों के पास भेजा ।
एएसपी सुखनन्दन राठौर ने कहा कि गुब्बारे की पड़ताल और अन्य जरिये से पता चला कि यह मौसम विभाग द्वारा जीपीएस ट्रेकिंग के लिए छोड़ा गया एक उपकरण है, जो कि गिर गया. गुब्बारे को मौसम विभाग को वापस कर दिया गया है ।

 
पब्लिकयूवाच - कांकेर । रिपब्लिक भारत न्यूज़ चैनल के एडिटर अर्नब गोस्वामी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पर अभद्रतापूर्ण टिप्पणी करने पर कांकेर जिले के अलग-अलग थाने में शिकायत हुई है. जिला काँग्रेस ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने ज्ञापन सौंपा है ।
कांकेर एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर का कहना है जिले के कोयलीबेड़ा, अंतागढ़ और नरहरपुर समेत 6 थानों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रिपब्लिक भारत न्यूज चैनल के एडिटर अर्नब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए है. जिसमें अपराध पंजीबद्ध किया गया है. प्राप्त आवेदन पर विवेचना के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।

 
 पब्लिकयूवाच -गरियाबंद । गरियाबदं जिले के कदली मुड़ा पंचायतको तीन स्तरीय जाँच के बाद ओडीएफ घोषित किया गया था. जहां स्वीकृत 361 शौचालय में से 145 हितग्राहियों के शौचालय का निर्माण ही नहीं किया गया. शिकायत के बाद दबाव में इतना बढ़ा की 6 महीने जांच में लग गए. जनपद सीईओ ने कहा कि प्राथमिक रिपोर्ट में 17 लाख रुपए से ज्यादा की गड़बड़ी उजागर हुई है. आगे भी जांच जारी रहेगी।
कदली मुड़ा पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के नियमों को ताक में रख कर पँचायत और अफसरों के सांठ-गांठ से जमकर धज्जियां उड़ाई गई है. पिछले कार्यकाल में ही तत्कालीन पंच उग्रसेन बीसी, डीकचन्द भोई, पद्मलता समेत 10 पंचों को गड़बड़ी की भनक लगी तो 12 दिसम्बर 2019 को इसकी लिखित शिकायत जनपद सीईओ के समक्ष किया था. 5 माह बाद जांच दल ने जनपद सीईओ एम एल मंडावी को जांच प्रतिवेदन सौंपा है. जिसमें बताया है कि 361 परिवार के लिए स्वीकृत शौचालय में से 145 शौचालय का निर्माण नहीं किया गया है. इनके लिए स्वीकृत रूपये 17 लाख 40 हजार का आहरण सरपंच डिलेश्वर भोई और सचिव मदन नागेश द्वारा करना बताया गया है।
सीईओ एम एल मंडावी ने कहा कि अभी भी जांच बाकी है. भौतिक स्थिति की प्राथमिक जांच रिपोर्ट मे 17 लाख से ज्यादा की गड़बड़ी बताया गया है. तकनीकी भाग की जांच हो रहा है. पड़ताल किया जा रहा है कि जिओ टेकिंग, भौतिक सत्यापन, ऑनलाइन डेटा एंट्री और परिवार आईडी क्रिएट कैसे व किसने किया. जिससे गड़बड़ी सामने नहीं आ सकी।
बता दें कि 40 नाम ऐसे मिले जो गाँव में कभी रहे ही नहीं है. जांच दल ने सूची में 75 नाम ऐसे पाए जिनके घर एक शौचालय निर्माण कराकर दो लोगों के नाम दर्शाए गए है. वहीं 65 हितग्राही गांव में है जिनका शौचालय अभी तक निर्माण नहीं हुआ है. कुल मिलाकर ओडीएफ योजना मे जमकर घोटाला किया गया है।

पब्लिकयूवाच -  पेंड्रा । मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में 14 वर्षीय किशोर के कोरोना पॉजिटिव आने और उसका कनेक्शन छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से जुड़ने के बाद प्रसासन ने गोरखपुर क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया है. इसके साथ ही 100 से अधिक लोगों का सैंपल और करीब 50 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है. पुलिस पॉजिटिव आए किशोर और उसके संपर्क में आए लोगों के कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के आधार पर तफ्तीश में जुटी है ।
कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने बताया कि करंजिया जिला प्रशासन से कोरोनी की पुष्टि होने के बाद से पेंड्रा प्रशासन ने गोरखपुर गांव की सीमाएं हर तरफ से सील कर दिया है. पॉजिटिव किशोर के सीधे संपर्क में आए 50 से अधिक लोगों को रातों-रात क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया. जबकि गांव के 100 से अधिक लोगों की सैंपल लेकर रायपुर जांच के लिए भेजा गया है. उनके रिपोर्ट के आने का इंतजार है ।
उन्होंने बताया कि गांव के अंदर जरूरी चीजों जैसे दूध और किराना सामान की कमी ना हो इस ओर प्रशासन ध्यान दे रहा है. सीसीटीवी की मदद से घर से बाहर निकलने वाले व्यक्तियों की निगरानी रखी जा रही है. मंगलवार दिनभर कलेक्टर के अलावा दो अन्य आईएएस आईपीएस और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में सैंपलिंग और निगरानी कर रही थी. इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है ।
बता दें कि डिंडौरी जिले के करंजिया में 14 वर्षीय किशोर के कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. यह किशोर गौरेला से सब्जी बेचकर मामा के घर में रहता था. 5 दिन पहले ही वह करंजिया गया था. वहां भी पूरे इलाके को सील कर दिया गया है ।
 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed