Thursday, 20 August 2026

 
 
पब्लिकयूवाच - कोरबा । जिले के हसदेव नदी में कोयला खुदाई के दौरान खदान ढहने से दो लोगों की दबकर मौत हो गई है. बाकी लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे ।
जानकारी के अनुसार बस्ती निवासी 22 वर्षीय शिवलाल मांझी और 35 वर्षीय लक्ष्मण श्रीवास सुबह हसदेव नदी में कोयला खुदाई करने निकले थे. खुदाई के समय अचानक खदान ढह गया और दोनों नीचे दब गए. कुछ देर बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई ।
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कोयले में दबे दोनों के शव बाहर निकाला. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
हादसे के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. लॉकडाउन की वजह से मजदूरों की कमाई का जरिया बंद हो गया था. मजदूरों के लिए काम फिर से शुरु होने पर दोबारा काम चालू है. यही वजह है कि ये दोनों भी कोयला खुदाई करने के लिए गए थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया और दोनों की मौत हो गई ।
 

 
पब्लिकयूवाच - कोरिया । लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में मजदूर पलायन करने को मजबूर है. पेंड्रा में फंसे कुछ मजदूर रेलवे ट्रैक के सहारे अपने घर जा रहे थे. उसी दौरान कोरिया जिले के उदलकछार रेलवे स्टेशन के समीप जंगल में मालगाड़ी की चपेट में आने 2 मजदूरों की मौत हो गई है. जबकि दो अन्य मजदूर बाल बाल बच गए. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. जिला प्रशासन के अधिकारियों को श्रमिकों के परिवारों को त्वरित आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ।               
बताया जा रहा है कि उदलकछार व दर्रीटोला के बीच हसदेव जंगल के समीप पोल क्रमांक 941 /17-18 के पास यह घटना हुई है. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि ये श्रमिक मरवाही पेंड्रा गौरेला ज़िला के गोरखपुर स्थित खाद्य बीज बनाने वाली कंपनी में काम करते थे. वहां से सूरजपुर जिले के गेवरा उजगी पहुँचने के लिए पूरी रात पटरियों पर चलते रहे, लेकिन मंगलवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आ गए ।               
रायपुर अंबिकापुर रेल्वे ट्रेक पर उदलकछार से दर्रीटोला के बीच सुबह करीब साढ़े आठ बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से ट्रैक पर चल रहे दो मजदूर कमलेश्वर राजवाड़े और गुलाब राजवाड़े की मौत हो गई. जबकि साथ में चल रहे दो अन्य मजदूर मोहनलाल और उमेश देवांगन बाल बाल बच गए. फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृत मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है और मामले की जांच कर रही है ।               
 

 
 
पब्लिकयूवाच - मुंगेली । जिले के कुछ रसूखदार और आदतन जुआरी टाइमपास के बहाने लॉकडाउन में भी जुआ खेलने से बाज नहीं आ रहे है. ऐसे में इन लोगों को न तो कोरोना संक्रमण का भय है और न ही लॉकडाउन के नियमों की परवाह है. सरगांव इलाके में जुआ के फड़ में जुआ खेल रहे 4 लोगों को पुलिस ने धर दबोचा है. उनके पास से नगदी रूपए भी बरामद हुए हैं ।
जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर सरगांव थाना क्षेत्र के मोहभट्टा में पुलिस ने बाबा बरमदेव ढाबा के पीछे दबिश दी. जहां कुछ जुआरी ताश की पत्तियों में पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे. पुलिस ने सरगांव निवासी आरोपी राकेश यादव, सुनील सोनी, सोनू यादव, भागवत यादव को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने 45 हजार 900 रुपए नगद औ दो नग मोबाइल बरामद किया है. आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट एवम 269 भा.द.स. की कार्रवाई की गई है ।

 
 
 पब्लिकयूवाच - कांकेर । कोरोना के संक्रमण से बचने लिए देश भर में लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के दौरान 2 भाजपा नेता समेत शराब बेचने वाला शराब पीते रंगे हाथ पकड़ाए हैं। पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष व महामंत्री को सरेआम शराब पीते पकड़ा। जब पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर ही हमला कर दिया और थाना प्रभारी को गड्ढे में ढकेल दिया।
यह मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है, जहां लॉकडाउन होने के बावजूद सरेआम शराब पीने के मामले में पखांजूर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल, बांदे मंडल महामंत्री उत्तम देवनाथ व महुआ शराब विक्रेता विप्लव राम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed