Thursday, 20 August 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे. प्रदेश के कोरना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन के संबंध में चर्चा करेंगे l

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रविवार की शाम 6 बजे छत्तीसगढ़ की जनता के नाम एक महत्तवपूर्ण संदेश देंगे. इसमें प्रदेश में कोरना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए किये जा रहे उपायों के बारे में जानकारी दिए जाने की संभावना हैं. साथ ही लॉकडाउन (Lockdown In Chhattisgarh) को लेकर भी आवश्यक जानकारी वे जनता को देंगे. इस संदेश का प्रसारण सभी प्रमुख समाचार चैनलों  और एफएम रेडियो में किया जाएगा l

 
पब्लिकयूवाच - सुकमा ।  छत्तीसगढ़। सुकमा के चिंतलनार मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 लाख के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया है। मौके से राइफल सहित ग्रेनेड और टिफिन के साथ ई नक्सल सामग्री भी जब्त किए गए हैं। मारे गए नक्सली पर ओडिशा ने भी 4 लाख का इनाम घोषित किया था ।
एएसपी नक्सल ऑपरेशन सिद्धार्थ तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। उनके मुताबिक डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। चिंतलनार में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर में जवानों ने 5 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया ।

 
 
पब्लिकयूवाच - बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार तड़के सुबह 4 बजे पुलिस नक्सली मुठभेड़ होने की खबर निकलकर सामने आई है. जो कि शुरु से ही सवालों के घेरे में है. वो इसलिए कि घायल व्यक्ति का कहना है कि पुलिस वालों ने ग्रामीणों पर फायरिंग की है, उस समय वहां कोई माओवादी नहीं था. जबकि एसपी ने दावा किया है कि इंटेलिजेंस की सूचना के आधार पर जवानों ने कार्रवाई की है. यह मुठभेड़ मोदकपाल थाना क्षेत्र के ओतकलपाड़ा के जंगलों में हुआ है।
मुठभेड़ में घायल यालम धरमैय्या ने मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया है कि एनकाउंटर के दौरान कोई माओवादी मौजूद नहीं थे. पुलिस के जवानों ने एकतरफा फायरिंग किया है. पुसगुड़ी गांव के 5 ग्रामीण सुबह जंगल में घूमने गए थे. जवानों की फायरिंग में 2 ग्रामीणों को गोली लगी है. एक ग्रामीण दुब्बा कन्ना की मौत हो चुकी है।
मृतक दुब्बा कन्ना
बताया जा रहा है कि बाकी जो तीन ग्रामीण घटना स्थल से भाग गए थे उनमें से एक अस्पताल में घायल के साथ है और एक मृतक के अंतिम संस्कार में लगा हुआ है. यदि वो नक्सली होते तो वापस गांव क्यों आते ।
मृतक के घर की तस्वीर, यही अंतिम संस्कार होगा.
वहीं एसपी कमलोचन कश्यप ने का कहना है कि इंटेलिजेंस की सूचना के आधार पर फोर्स उस इलाके में निकली थी. तड़के सुबह माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई है. जिसमें सर्चिंग के दौरान दो लोगों को पकड़ा गया है. जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल है।
एसपी से सवाल किया गया कि घायल ग्रामीण ने पुलिस पर एकतरफा फायरिंग करने का आरोप लगाया है. घटना स्थल पर कोई माओवादी मौजूद नहीं होने की बात कही है. जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मुठभेड़ के बाद ऐसे आरोप लगाए जाते हैं. हमारी सूचना के आधार पर हमने कार्रवाई की है।
हालांकि पुलिस भी अभी साफतौर पर यह कहने से बच रही है कि ये लोग नक्सली है या फिर ग्रामीण है. कुल मिलाकर यह मुठभेड़ सवालों के घेरे में है. इसमें कितने सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा. क्योंकि ग्रामीण और पुलिस दोनों ही अलग-अलग दावा कर रहे हैं।

 
पब्लिकयूवाच - लोरमी । कोरोना लॉकडाउन में भी शराब की अवैध तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. शराब को लेकर एक के बाद एक कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. इसी बीच मुंगेली जिले में शराब की तस्करी करते पुलिस ने कांग्रेस नेता और आरक्षक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि दो आरक्षक फरार है. मध्यप्रदेश के डिन्डौरी जिले से यह शराब लाई गई थी ।
मिली जानकारी के मुताबिक मुंगेली जिले के लोरमी इलाके के मौहामाचा गांव के पास नाकाबंदी कर पुलिस ने एक बोलेरो क्र. सीजी 28 जे 3073 को रोका. जिसकी चेकिंग करने पर पुलिस को 52 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. जिसकी कीमत 48 हजार रुपए आंकी गई है. मामले में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल सिंह और तीन आरक्षक की संलिप्तता पाई गई है. एमपी बॉडर होते हुए बंजारी, औरापानी और दुल्लापुर फारेस्ट विभाग के बैरियल से होते हुए जंगल के रास्ते शराबा लाया जाता था ।
इस पूरे मामले में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी कांग्रेस नेता राहुल सिंह ठाकुर, यातायात आरक्षक पवन गंधर्व मुंगेली और वाहन चालक राजेन्द्र साहू गीधा निवासी को गिरफ्तार किया है. वहीं मौका पाकर आरक्षक राजेन्द्र कुमार यादव और फास्टरपुर आरक्षक लोकेश राजपूत फरार हो गए. मुंगेली एसपी डी श्रवण ने तीनों आरक्षक को निलंबित करते हुए विभागीय जांच करने की बात कही है ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed