Thursday, 20 August 2026

 
पब्लिकयूवाच - बीजापुर । कोरोना महामारी और जारी लॉकडाउन के बीच भी नक्सलियों का उत्पात कम होने का नाम नहीं ले रहा है. नक्सलियों ने फिर कायराना हरकत दिखाते हुए सहायक आरक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी है. घटना बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है ।
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात सहायक आरक्षक कुरसम रमेश की धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. नक्सलियों ने जवान पर ग्रामीणों का पैसा, बकरा और मुर्गा लूटने के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है. नक्सलियों के नेशनल पार्क एरिया कमिटी ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है ।

 
 
 पब्लिकयूवाच - सुकमा । मंत्री कवासी लखमा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। मंत्री ने बस्तर संभाग में वनोपज की खरीदी सहित प्रदेश के उद्योग जगत को लॉकडाउन में विशेष राहत पैकेज देने का अनुरोध किया है।
अपने पत्र में मंत्री लखमा ने महिला समूहों के साथ स्थानीय व्यापारियों से भी खरीदी करने, आदिवासियों को महुआ इमली समेत अन्य वनोपज में उचित मूल्य दिलाने का अनुरोध किया है। वहीं बस्तर आदिवासियों की आर्थिक स्थितियों पर भी चिंता जताते हुए मदद करने की बात पत्र के ​जरिए किया है।

 
पब्लिकयूवाच - धमतरी । कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरा देश लॉकडाउन है. पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया था. ऐसे में कुछ शरारती लोग अभी भी बेखौफ घूमकर अपने अवैध कारोबार को अंजाम देने में लगे हुए है. गुटखा, तम्बाकू और सिगरेट का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. एक जिले से दूसरे जिले में जाकर नशे के सामान की खरीद फरोख्त कर रहे हैं. लेकिन पुलिस की टीम भी ऐसे अवैध कारोबारियों पर नकेल कसने में जुटी हुई है ।
धमतरी जिले के नगरी एसडीओपी नितीश ठाकुर के मार्गदर्शन और नगरी थाना प्रभारी नकुल सिंह ठाकुर ने टीम के साथ भारी मात्रा में गुटखा और सिगरेट जब्त किया है. पुलिस के माने तो पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नगरी जंगलपारा वार्ड क्रमांक 6 में दबिश दी गई. जहां मौके पर पहुँचकर पाया कि निर्मल देवांगन अपना दुकान खोलकर गरियाबंद निवासी दो ग्राहक अजीम बेग और सहादत अली को भारी मात्रा में गुटखा, तम्बाकू और सिगरेट बेच रहा था. जिसे पुलिस ने रंगे हाथ धर दबोचा ।
पुलिस ने आरोपी अजीम बेग के पास से 6 नग प्लास्टिक बोरी और सहादत अली के पास से 3 बोरी बरामद किया गया है. जिसमें गुटखा, सिगरेट और पान मसाला भरा हुआ था. इसके अलावा बिक्री रकम 40 हजार 370 रुपया कैश राशि बरामद कर जब्त किया गया. जब्त किये गए सामान में गुटका वीर पान मसाला 136पैकेट, सिगरेट टोटल कंपनी 10पैकेट, आशिकी गुटका 71पैकेट, राजश्री गुटका 100पैकेट, सागर गुटखा 80 पैकेट, पानराज सुप्रीम 29 पैकेट ,पानराज 65 पैकेट और तम्बाकू 16 पैकेट शामिल है. जिसकी कुल कीमत गुटका बिक्री राशि 40 हजार 370 रुपए सहित 87 हजार 820 बताया गया. पुलिस इस मामले में तीनों आरोपी के खिलाफ धारा 188 भादवि और कोटपा एक्ट धारा 20,21अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

 
पब्लिकयूवाच - कोटा । ग्राम खरगहनी के चांदा पारा में शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करने गए बिलासपुर आबकारी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया ।
घटना में दो लोगों को गंभीर तो अन्य को मामूली चोट आई है. घटना के बाद टीम कोटा थाना में मामला पंजीबद्ध कराने पहुंची है ।
जानकारी के अनुसार, अवैध शराब बिक्री की खबर पर आबकारी विभाग की 13 सदस्यीय टीम कोटा थाने अंतर्गत ग्राम खरगहनी के चांदा पारा में पहुंची थी. गाड़ी में आबकारी विभाग की टीम को देखते ही मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए और हमला कर दिया ।
आबकारी विभाग की गाड़ी आगे व पीछे का शीशा टूटा गया, वहीं टीम में शामिल सहायक जिला अधिकारी मुकेश पांडेय व आरक्षक रामेश्वर प्रसाद साहू को गंभीर चोट आई है. इसके अलावा टीम के अन्य सदस्य भी चोटिल हुए हैं. घटना के बाद किसी तरह से जान बचाकर भागे टीम के सदस्य कोटा थाने में मामला दर्ज कराने पहुंचे हैं ।
इस मामले में एसपी प्रशांत अग्रवाल ने  बताया कि शराब की अवैध बिक्री की शिकायत मिलने पर आबकारी विभाग की टीम जांच के लिए गई थी, जिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार, हमला करने वालों में ज्यादातर महिलाएं थीं. फिलहाल, कोटा थाने में आबकारी अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज कराई है. मामले की विवेचना की जारी है ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed