Tuesday, 18 August 2026

 
 बेमेतरा ।  बेमेतरा कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए एक साथ तीन एसडीएम का ट्रांसफर कर दिया। कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए बेमेतरा, नवागढ़ और साजा एसडीएम की नवीन पदस्थापना कर दी। बेमेतरा में आशुतोष चतुर्वेदी की जगह जगन्नाथ वर्मा को नया एसडीएम बनाया गया है। वहीं सीपी ठाकुर को नवागढ़ और आशुतोष चतुर्वेदी का ट्रांसफर साजा किया गया है। अचानक राजस्व अमले में तबादले की चर्चा पूरे जिले में है।

 
दंतेवाड़ा । देवती कर्मा को छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मिठाई खिलाकर कर उन्हें जीत की बधाई दी है. कांग्रेस कार्यालय में देवती कर्मा को बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है.दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की भारी बहुमत से जीत के बाद CM भूपेश बघेल ने जीत का श्रेय जनता को दिया है. सीएम ने वहां के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का धन्यवाद किया . उन्होंने कहा कि जनता ने भारी मतों से देवती कर्मा को जीत दिलाई है.पूर्व सीएम रमन सिंह ने भी या दी है। उन्होंने जीत पर देवती कर्मा को बधाई दी और कहा कि कांग्रेस ने सत्ता का प्रयोग कर चुनाव लड़ा। दंतेवाड़ा कलेक्टर ने कांग्रेस चुनाव संचालक के रूप में काम किया पूरे चुनाव में हमें रैली और प्रचार करने से रोका गया। ओजस्वी मंडावी ने पति की मौत के बाद मजबूती से चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमारी सीट हासिल की है , हम चित्रकोट में हराकर उनकी सीट हासिल करेंगे ।

कवर्धा। वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज कबीरधाम जिले के जिला अस्पताल कवर्धा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने जिला अस्पताल, कवर्धा शहर और कबीरधाम जिले के बैगा आदिवासी बहुल दलदली और झलमला में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए 5 करोड़ 49 लाख रूपए की लागत से निर्माण होने वाले 14 अलग-अलग निर्माण कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। श्री अकबर ने जिला अस्पताल में 6 लाख 87 हजार रूपए की लागत से निर्मित बर्न युनिट का लोकार्पण किया और जिला अस्पताल में आने वाले लोगों को पेयजल की सुगम उपलब्धता के लिए उन्होंने 50 हजार लीटर क्षमता वाली उच्च स्तरीय पानी टंकी निर्माण का भूमिपूजन भी किया। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को स्थानीय स्तर पर सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मिले यह छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कबीरधाम जिलेवासियों के लिए जिला अस्पताल में अलग-अलग विषय विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती कराने और इस संस्थान में तकनीकी सुविधाओं का विस्तार करने के लिए जो वायदा किए थे, आज वह सभी वायदे पूरे हो रहे हैं। अब जिलेवासियों को कवर्धा जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, निश्चेतना रोग विशेषज्ञ और मेडिसिन विशेषज्ञों की सुविधाएं मिलना शुरू हो गया है। जिला अस्पताल में चार अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधाएं मिलने से अब यहां के लोगों को रायपुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव और बिलासपुर जाना नहीं पड़ेगा। इससे जिलेवासियों का समय और धन दोनों की बचत होगी। श्री अकबर ने कहा कि प्रदेशवासियों को सभी जिला अस्पताल में डॉक्टरों की सुविधा मिल सके इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है ।

 
 राजनांदगांव । शहर के छात्रावासों के छात्रसंघों के पदाधिकारियों को आज पहली बार सामूहिक रूप से एक साथ शपथ दिलाई गई। उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा समारोह के मुख्य अतिथि थे। समारोह की अध्यक्षता कर रही खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह राजनांदगांव के न्यू महेश नगर स्थित शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास परिसर में आयोजित किया गया ।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री कवासी लखमा ने अपने संबोधन में पढ़ाई का महत्व बताते हुए कहा कि जिस परिवार और समाज में पढ़े लिखे सदस्य होते हैं, वह परिवार और समाज विकास के रास्ते पर हमेशा आगे बढ़ता है। श्री लखमा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर का उदाहरण दिया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री जवाहर लाल नेहरू ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की उच्च शिक्षा को देखते हुए उन्हें देश के पहले कानून मंत्री की जिम्मेदारी दी। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के मार्गदर्शन में भारत का संविधान बनाया गया। इसी संविधान से देश चल रहा है। गरीबों और वंचितों की भलाई के लिए संविधान में अनेक प्रावधान किए गए हैं। अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लोगों की शिक्षा-दीक्षा के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। उद्योग मंत्री श्री लखमा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी ने देश को कम्प्यूटर युग से परिचित कराया। कम्प्यूटर से आज पूरी दुनिया सिमट गई है। स्वर्गीय श्री राजीव गांधी ने पंचायती राज लागू कर के निचले तबके के लोगों को प्रतिनिधित्व करने और विकास में भागीदारी करने का मौका दिया। श्री लखमा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छश्रीसगढ़ की नई सरकार ने किसानों की कर्ज माफी और धान की कीमत 2500 रूपए प्रति क्विंटल करने का निर्णय लिया है। इन निर्णयों ने किसानों को नया जीवन देने का काम किया है। अनुसूचित जनजाति वर्ग को 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति को 13 प्रतिशत तथा अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था प्रदेश की नई सरकार ने की है। श्री लखमा ने कहा कि शहरों में पुराने आबादी पट्टों के नवीनीकरण और नजूल की जमीन पर मकान बनाकर रह रहे लोगों को पट्टे देने का निर्णय लिया है। छोटे भू-खंडों की रजिस्ट्री की अनुमति देने से लोगों को बहुत राहत मिली है। श्री लखमा ने छात्र-छात्राओं से कहा कि जीवन में हर क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए पढ़ाई सबसे यादा जरूरी है। शिक्षा सबसे बड़ा धन है, जो जीवन भर काम आता है। उद्योग मंत्री ने छात्रावासों में विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने से संबंधित मांगों पर चर्चा करते हुए कहा कि इन मांगों को मुख्यमंत्री तक जरूर पहुंचाएंगे ।
विधायक श्रीमती साहू ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि पद की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। पदाधिकारियों को छात्र-छात्राओं के हित मे आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। शिक्षा सबसे बड़ी पूंजी होती है। एक उद्देश्य लेकर पढ़ाई करेंगे तो सफलता निश्चित है। श्रीमती साहू ने कहा कि माता-पिता बच्चों को उम्मीद के साथ पढऩे भेजते हैं। उनकी उम्मीदों को पूरा करने की जिम्मेदारी छात्र-छात्राओं की होती है। राजनांदगांव नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री हफीज खान और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री नवाज खान ने अपने संबोधन में अनेक महान विभूतियों का उदाहरण देकर छात्र-छात्राओं को पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई-लिखाई करने के लिए प्रेरित किया ।
दुर्ग संभाग के आयुक्त श्री दिलीप वासनीकर ने कहा कि हर बच्चे को अपने जीवन का लक्ष्य बनाना चाहिए। लक्ष्य को प्राप्त करने गुणवश्रापूर्ण शिक्षा, मेहनत और लगन जरूरी है ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed