Friday, 14 August 2026

 बेमेतरा  । जिले में 4 स्कूली छात्राओं के लापता होने के मामले ने हडकंप मच दिया है. जानकारी के मुताबिक लापता बच्चियों को पुलिस ने रायपुर से बरामद कर लिया है. रायपुर क्राइम ब्रांच से बेमेतरा पुलिस ने बच्चियों को बरामद कर लिया है.  फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. मिली जानकारी के मुताबिक सभी बच्चियां स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन स्कूल पहुंची नहीं. बच्चियों की जब कहीं कोई खबर नहीं मिली तो परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी. जांच के बाद मामले का खुलासा करने की बात पुलिस कर रही है । 
इस पूरे मामले में एएसपी विमल वैश का कहना है कि बुधवार रात 4 बच्चों के माता-पिता ने थाने में आकर छात्राओं के लापता होने की शिकायत की थी. सभी 9वीं कक्षा की छात्राएं है. पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर लिया. बच्चियों को खोजने टीम भेजी गई. फिलहाल बच्चियों के रायपुर में होने की बात सामने आई है. पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा। 
 

 
 धमतरी  । ज़िला जेल धमतरी से फरार हुआ कैदी इतवारी साहू, शहर में कई जगहों पर की गई नाकेबंदी, कुरुद विकासखंड के थाना भखारा में 307 के प्रकरण में विचाराधीन है कैदी,गणना के दौरान फरार होने की मिली सूचना । 

महासमुंद  । जिले में हुए लूट के एक वारदात में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. घटना सांकरा इलाके में 13 जुलाई को हुई थी. मिली जानकारी के मुताबिक अनुपूर्णा फाईनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एजेंट संजय कुमार यादव के साथ बंदूक के नोक पर पेट्रोल छिड़कर 85 हजार की लूट की गई थी लूट के मामले में पुलिस ने चोर गिरोह के दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकडे गये आरोपियों में से तीन बलौदा बाजार और सात महासमुंद के रहने वाले है. ये गिरोह बलौदा बाजार ,रायपुर और महासमुंद में हुए 8 चोरी और 2 लूट में शामिल थे ।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस आरोपियों से दो लूट और तीन चोरी की रिकवरी अभी तक कर पाई है. इन आरोपियो से एक पिस्टल ,दो खाली मैगजीन , 96 हजार नगद ,दो लाख के जेवरात ,सात मोबाइल और चार बाइक जब्त किया गया है ।

 
 
गरियाबंद  । कलेक्टर श्याम धावड़े के निर्देश पर आज राजस्व, कृषि, सहकारी बैंक एवं नागरिक आपूर्ति निगम की संयुक्त टीम द्वारा जिले में संचालित खाद, बीज विक्रय केन्द्रों में छापामार कार्यवाही की गई है। ज्ञात है कि क्षेत्र के किसानों से स्थानीय खाद, बीज विक्रय केन्द्रों के माध्यम से लगातार गुणवत्ताविहीन खाद, बीज प्राप्त होने की शिकायत मिल रही थी। जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा तीन दलों का गठन कर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। स्थानीय गरियाबंद में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री जे.आर. चौरसिया, उप संचालक कृषि श्री नरसिंग ध्रुव, सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी  धनराज पुरबिया, तहसीलदार श्री राकेश साहू, नायब तहसीलदार समीर शर्मा, सहायक भूमि संरक्षक अधिकारी फागूराम कश्यप एवं उर्वरक निरीक्षक तुषार बड़ोले की टीम द्वारा लक्ष्मी बीज भण्डार,अशरा कृषि केन्द्र, हनुमान कृषि केन्द्र एवं कृष्णा खाद भण्डार कोचवाय में छापामार शैली में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद, उर्वरक, बीज एवं दवाईयों का नमूना लिया गया, जिसे प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जायेगा ।
अशरा कृषि केन्द्र में उर्वरक नियंत्रण अधिनियम 1985 के तहत लायसेंस में दिये गये शर्तों के अनुरूप मापदण्ड पूर्ण नहीं होने के कारण दुकान को सील कर दिया गया। वहीं अन्य दुकानों को मूल्य, विक्रय अनियमितता, भण्डारण एवं अपूर्ण दस्तावेज होने से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में सात दिवस के भीतर संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर लायसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। ज्ञात है कि मैनपुर में भी मंगलवार को कृषि केन्द्रों में आकस्मिक निरीक्षण की कार्यवाही की गई थी। अनुविभागीय अधिकारी श्री चौरसिया ने बताया कि इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी, ताकि किसानों को गुणवत्तापूर्ण, निर्धारित मूल्य और मानक सामग्री प्राप्त हो सके।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed