Friday, 14 August 2026

 
 सुकमा । जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र में 3 सक्रिय नक्सलियों ने एसडीओपी शोभराज अग्रवाल के समक्ष समर्पण कर दिया। तीनों ही स्थायी वारंटी नक्सली हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की राहत व पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा ।

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में फोर्स के जवानों ने एक नक्सली डंप बरामद किया है. मिली जानकारी के मुताबिक सर्चिंग पर निकले जवानों ने ये डंप बरामद किया है. इसमे जवानों ने आईईडी के साथ भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद किया. जिला पुलिस बल, डीआरजी और सीएएफ की ये संयुक्त कार्रवाई है।
मुखबिर से मिली थी सूचना
मिली जानकारी के मुताबिक जवानों को मुखबिर से नक्सली डंप होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद  जिला पुलिस बल,डीआरजी और सीएएफ की टीम गुरुवार सुबह सर्चिंग पर निकले. इस दौरान जवानों को नक्सलियों का छिपा कर रखा गया डंप हासिल हुआ. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने एक ड्रम में सारा सामान जमीन के अंदर छिपा रखा था. मौके से जवानों ने कुकर  बम, आईईडी, इलेक्ट्रॉनिक वायर और भारी मात्रा में मेडिकल सामान सहित नक्सली साहित्य बरामद किया है. इलाके की सर्चिंग के बाद फोर्स सुरक्षित वापस लौट आई है।

 
 
धमतरी ।  पॉश कालोनी में रहने वाली महिला युक्ता तनुजा (32) पति मनोहर सिंधी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार महिला को मॉडलिंग का शौक था। उसका एक अन्य युवक के साथ अफेयर भी चल रहा था। यह घटना बुधवार को शाम करीब 4.30 बजे की है। शहर के महालक्ष्मी इन्क्लेव में रहने वाली महिला युक्ता तनेजा के मुंह में अचानक झाग निकलने पर परिजन उसे इलाज के लिए मसीही अस्पताल लेकर आए ।
डाक्टरों ने उसका चेकअप करने के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को चीर घर में सुरक्षित रख दिया गया है। गुरूवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उधर महिला की मौत को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। पुलिस के अनुसार महिला का किसी एक अन्य युवक से काफी दिनों से अफेयर चल रहा था। इसके चलते उसकी अपनी पत्नी से तलाक भी हो गई थी।
घटना दिनांक को करीब 3 बजे वह महिला के घर आया। बच्चों को कमरे से बाहर भेज दिया। इसके बाद वे दोनों काफी देर तक बतियाते रहे। मकान किया गया सील पुलिस ने बताया कि महिला तीन बच्चों की मां है। पति फल-फ्रुट का व्यवसायी है। वह पिछले चार दिनों से पत्नी से अलग आमापारा में अपने पुराने मकान में रह रहा था। बताया गया है कि महिला काफी मॉडर्न किस्म की थी। उसे मॉडलिंग का भी शौक था। बहरहाल पुलिस ने कमरे को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों से बयान लिया गया है। पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

 
 बीजापुर  । अवैध आईडी कार्ड बनाने वाले फोटो स्टूडियो पर तहसीलदार ने छापामार कार्रवाई की है. मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. क्षेत्र से लगातार अवैध आईडी बनाने की जानकारी मिल रही थी. जांच में जानकारी सही पाई गई. इसके बाद तहसीलदार विनोद साहू ने भैरमगढ़ संजय पारा स्थित साईं फोटो स्टूडिया में छापा मारा गया ।
मौके पर अवैध आईडी कार्ड बरामद होने के बाद स्ट्डियो को सील किया गया. पुलिस ने स्टूडियो संचालक रविंद्र बट्टा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed