- छत्तीसगढ
- Posted On
पुलिस हिरासत से रात में युवक हुआ फरार, सुबह फांसी पर लटका मिला शव, कुछ भी कहने से बच रही पुलिस

अंबिकापुर । शनिवार रात को पुलिस हिरासत से फरार युवक ने सोमवार सुबह डीसी रोड स्थित निजी अस्पताल के खिड़की से लगे कूलर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे हुए हैं, लेकिन कुछ भी कहने से बच रहे हैं. मामले की मजिस्ट्रियल जांच की जा रही है ।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक पंकज भटगांव थाना इलाके का रहने वाला है. लाखों के चोरी के आरोप में कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था. पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया था और रात को जेल से फरार हो गया ।
बता दें कि तनवीर फ्लेक्स के मालिक ने थाने में शिकायत की थी, उनके घर से 13 लाख रुपए की चोरी हो गई है. कोतवाली थाने में साइबर सेल ने पंकज और इमरान नाम के युवक को पूछताछ के लिए लाया गया. युवक ने बताया था कि एक दुकान कुछ युवक सीसीटीवी कैमरा लगाने गए थे, उसी दौरान दुकान से करीब 13 लाख रुपए चोरी हो गए थी. पूछताछ में युवक ने कबूल किया था कि हमने चोरी की है ।
बीती रात युवक से पूछताछ की गई उसके बाद वह रात में ही फरार हो गया. सुबह हॉस्पिटल के बाहर फांसी में लटका शव बरामद हुआ है. मामले में पुलिस भी कुछ भी कहने से बच रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।




जांजगीर । चांपा जिले में एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 2 लाख 28 हजार की लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक एक आरोपी अभी भी फरार जिसकी तलाश अभी भी पुलिस कर रही है. जानकारी के मुताबिक एजेंट से लूटी गई बायोमीट्रिक बिलिन्ग मशीन, तीन मोबाइल, जानलेवा हमला में इस्तेमाल किया गया स्टील का राड और 26 हजार नगद जब्त कर लिया है.दरअसल एल एंड टी फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट का काम करने वाला सानू सेन 5 जुलाई को सक्ति थाना क्षेत्र के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में फाइनेंस की पैसा रिकवरी के लिए गया था. सक्ति थाना क्षेत्र के ग्राम केरीबंधा के ग्रामीण गेंद राम सिदार के यहां अन्तिम रिकवरी का पैसा लेकर वापस आने के दौरान ग्राम केरीबंधा के पास बाइक सवार तीन नकाबपोस बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके सिर पर जानलेवा हमला कर रिकवरी कलेक्शन के 2 लाख 28 हजार रुपए और ग्राहकों को बिल दिए जाने वाली बायोमैट्रिक बिलिन्ग मशीन, एजेंट का मोबाइल छीन कर फरार हो गए । 

"
"
B 