Friday, 14 August 2026

 बलरामपुर । जिले से सटे झारखंड में नक्सलियों ने एक बार फिर जमकर उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने टीपीएस कोल साइडिंग में सड़क निर्माण में लगे 12 से ज्यादा हाइवा और पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद से आस पास के इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस हाई अलर्ट पर है। टीपीएस कोल लातेहार जिले के चांदवा थाना इलाके में स्थित है।

 
 
बेमेतरा  । प्रदेश में शासन के नये भर्ती नियमों के तहत रिक्त पदों में भर्तियां प्रारंभ हो गई है। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री एवं बेमेतरा जिले की प्रभारी मंत्री  अनिला भेंड़िया ने जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदो पर भर्ती करने के निर्देश दिये हैं। भेड़िया ने कल कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में इस आशय के निर्देश दिए। जिले में कुल 1074 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 116 और सहायिका के 156 पद रिक्त हैं। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी सह-क्रेश में पदस्थ क्रेश कार्यकर्ताओं को उनकी सहमति पर निकटतम शहरी क्षेत्र में 05 किलोमीटर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 03 किलोमीटर परिधि में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद समायोजित करने के निर्देश दिए।
मंत्री भेड़िया ने जिले के भवनविहिन आंगनबाड़ी के लिए भवन स्वीकृत करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। ब्लाक मुख्यालय नवागढ़ में किराए के भवन में संचालित परियोजना कार्यालय को शासकीय भवन में शिप्ट करने के निर्देश दिए। इस संबंध में विधायक नवागढ़ ने मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया था। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने जिला चिकित्सालय में संचालित पोषण पुर्नवास केन्द्र (एनआरसी) में अब तक भर्ती बच्चों के संबंध में जानकारी ली और कुपोषण दर में कमी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों के लिए शुरू किए गए पोषण पुर्नवास केन्द्र (एन.आर.सी.) का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले में चिन्हित कुपोषित बच्चों की संख्या 226 है। जिनमें से अब तक 176 बच्चो का इलाज किया गया है।
श्रीमती भेड़िया ने महिला कोष योजना का लाभ जरूरतमंद एवं पात्र महिला हितग्राही को देने के निर्देश दिए। उन्होने नोनी सुरक्षा योजना एवं सुकन्या समृद्वि योजना का भी अधिक से अधिक लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिए।
मंत्री ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए ब्लाक स्तर पर निःशक्त जन शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निःशक्तजनों को मोटराइज्ड ट्रायसिकल वितरण के संबंध में जानकारी ली और अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिए।

 
 
 
धमतरी । राजधानी रायपुर से ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर लौट रही मेटाडोर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे आसपास गांवों के लोग करीब डेढ़ लाख रुपए की सबमर्सिबल पम्प, कपड़ा आदि चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवचेना में लिया है।
यह मामला भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमर्रा का है। पुलिस ने बताया कि आमापारा स्थित ट्रांसपोर्टर हितेश कुमार रायचुरा की मेटाडोर क्रमांक सीजी 04 एलई-6750 रायपुर से सामान लेकर धमतरी आ रही थी। भखारा के आगे ग्राम कोसमर्रा के पास जैसे ही वाहन पहुंची थी, कि तभी वह अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में मेटाडोर चालक दौलत कुमार टंडन को भी चोटें आई। लोगों की मदद से चालक को अस्पताल भिजवा दिया गया।
इसके बाद आसपास गांव से कुछ लोग पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहन में रखे सामान पर से हाथ साफ कर दिया। बताया गया है कि वाहन में 2 नग सबमर्सिबल पम्प, 9 नग कपड़े का गठान, 4 नग कार्टून फाइबर प्लेट तथा 2 नग रेडीमेड कपड़े का कार्टून चोरी हो गई। चोरी गए सामानों की कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है।
व्यापारी का था सामान : गौरतलब है कि यह सब सामान व्यापारी का था, जिसे ट्रांसपोर्टर को सप्लाई करना था। प्रार्थी हितेश कुमार रायचुरा की रिपोर्ट पर भखारा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर
दी है।

 बेमेतरा  ।  नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. नाबालिग युवती का नाम भारती साहू ( 17 वर्ष) बताया जा रहा है. मामला साजा के बजरंग चौक के पास की है. मिली जानकारी के मुताबिक भारती साहू 4 दिन पहले ही मामा के घर पहुंची थी. भारती साहू बीते 4 दिनों से मामा के घर रह रही थी. आज किसी बात को लेकर भारती ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है। 
 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed