Friday, 14 August 2026

बालोद। जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. यहां आर्मी से रिटायर्ड शख्स पर अपनी दो बेटियों के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है. बेटियां करीब पंद्रह दिन पहले पुलिस के सामने पिता द्वारा की गई मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी. पुलिस की तहकीकात के बाद आरोपी पिता को बुधवार को दुर्ग के मोहन नगर से गिरफ्तार किया है. घटना जिले के गुंडरदेही थाने क्षेत्र के एक गांव की है. पीडि़त बेटियों के अनुसार आरोपी पिता शराब पीकर उन्हें पीटता है. बेटियों के नाबालिग होने पर पुलिस ने उन्हें सीडब्ल्यूसी में पेश किया. मामला दर्ज होने प आरोपी पिता फरार हो गया था, जिसे साइबर सेल की मदद से ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया गया है. ब्ल्यू फिल्म दिखाकर करता था अश्लील हरकतें-पीडि़त बेटियों ने बताया कि पिता पिछले दो साल से मोबाइल पर ब्ल्यू फिल्म दिखाकर अश्लील हरकतें कर रहा था. विरोध करने पर वह दोनों को पिटता था. दोनों ने बताया कि वे पिता के मारपीट से इतने डरे हुए थे कि इसके बारे में कभी मां को भी नहीं बता पाईं. पिता के डर से किसी को कुछ बताया नहीं- नाबालिग बच्चियों ने बाताया कि बीते दिनों पिता ने उन्हें बेरहमी से पीटा, तो जान बचाने के डर से वे मां को ढूंढते हुए उनकी एक सहेली के पास पहुंची।
जहां उनकी मां नहीं मिली तो मां से ही फोन पर बात करके उन्होंने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई.
बच्चियों को हैवान पिता के पास छोडऩा मेरी सबसे बड़ी भूल
बच्चियों की मां ने कहा कि कुछ कारणवश हम पति-पत्नी साथ नहीं रह पाए. एक-दूसरे को नहीं समझ पाने की वजह से मैं उनसे अलग हो गई. लेकिन बच्चे उन्हीं के पास रहते रहे. मेरी बेटियों के साथ पति इस तरह की हरकत करेगा यह कभी सोचा नहीं था. उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का बहुत पछतावा है कि मुझे अपनी बेटियों का खयाल नहीं रख पाई और अपने बच्चों को उस हैवान पिता के पास छोड़ दी.
शातिर है आरोपी
गुंडरदेही पुलिस थाने में इन नाबालिगों 16 जून को पिता खिलाफ लिखित शिकायत की थी. उसके बाद गुंडरदेही टीआई रोहित कुमार मालेकर ने जांच शुरू की. थाना प्रभारी ?रोहित मालेकर ने बताया कि शिकायत की जानकारी मिलते ही आरोपी गांव छोड़कर दुर्ग में किराए के मकान में रहने चला गया था. आरोपी को मोबाइल की लोकेशन के आधार पर साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी इतना शातिर है कि उसने दुर्ग में जो मकान किराए पर लिया था उसके दरवाजे पर बाहर से हरदम ताला लटका रहता था. जबकि वो अंदर ही रह रहा था.

 
 राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में हुए मॉडल शुभम नामदेव हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग मिला है. फिलहाल इस मामले में दो संदेहियों से पूछताछ चल रही है. मालूम हो कि सितंबर 2018 में लालबाग थाना के रेवाडीह इलाके के नेशनल हाइवे में शुभम की हत्या हुई थी. शुभम के पिता ने डीजीपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी. कार्रवाई करते हुए डीजीपी के निर्देश पर एसआईटी बनाई गई जो अब इस मामले की जांच कर रही है. माना जा रहा है कि पुलिस जल्द इस मामले का खुलासा कर सकती है। 
बता दें कि राजनांदगांव के लालबाग थाना क्षेत्र के रेवाडीह पेंड्री चौक के पास नेशनल हाईवे 53 में 11 सितंबर 2018 को शुभम नामदेव नामक युवक की हत्या अज्ञात आरोपियों द्वारा कर दी गई थी. बताया जा रहा है कि शुभम अपनी कार से पेंड्री घुमने गया था. उसी दौरान अज्ञात आरोपियों द्वारा शुभम की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. गले में चोट के बावजूद शुभम कार चलाते हुए रेवाडीह चौक पहुंचा. घटना की सूचना आस-पास के लोगों ने पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शुभम को अस्पताल भेजा. अस्पताल में डॉक्टर ने शुभम को मृत घोषित कर दिया था। 

 
  जांजगीर । जिले में सनसनीखेज वारदात में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत पटेल पर हमले का मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । मुख्य आरोपी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चंद्रा समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिले के डभरा इलाके में हेमंत पटेल पर हमला किया गया था।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत पटेल पर पिस्टल के बट और रॉड से हमला किया गया था । इस मामले में एसपी ने तुरंत गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए थे। इस मामले में पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

 मुंगेली । मुंगेली नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड परसीमन को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम जनता में भी मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. जिसकी बानगी दावा आपत्ति के अंतिम दिन मुंगेली तहसील कार्यालय में प्राप्त आपत्तियों की संख्या से पता चलता है. जहां आम जन व राजनीतिक पार्टी से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने भी परसीमन पर आपत्ति दर्ज कराई है. वहीं भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने परसीमन पर दावा आपत्ति में दिए कम समय को लेकर राज्य शासन पर नगरीय चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया है ।
मुंगेली नगर पालिका क्षेत्र में कुल 22 वार्ड हैं, जहां आगामी 6 महीने बाद नवबंर 2019 में नगरीय निकाय के चुनाव होने है. इस चुनाव के पहले नगर के वार्डों के परिसीमन मामले को लेकर ऊहापोह का माहौल बना हुआ है. मुंगेली नगर के वार्डो के परसीमन में जहां नए वार्ड नहीं बनाए गए, तो वार्डो का परसीमन जनसंख्या को बराबर करने की दृष्टि से किया गया है. इधर वार्ड़ों के परिसीमन में जहां आम जन का लैंडमार्क पता प्रभावित हो रहा है, तो वहीं जनप्रतिनिधियों के साधे गए वोटर्स जो नगरीय चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते है. सीधे-सीधे इस परसीमन में एक से दूसरे वार्डों में सम्मिलित हो रहे हैं. जिसकी चिंता अभी से जनप्रतिनिधियों में देखने को मिल रही है. नतीजतन आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं ।
कुछ वार्ड जो आरक्षित हैं, जहां के कुछ क्षेत्रों को दूसरे वार्ड में जोड़ा गया. जिससे उस आरक्षित वार्ड में आरक्षण का मापदंड नहीं रह जाएगा. इसके अलावा इस परसीमन पर बीजेपी कार्यकर्ता सहमत नहीं दिख रहे हैं. इसी को लेकर आज तहसील कार्यालय में बीजेपी के कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने ज्ञापन सौंपकर नाराजगी जाहिर की है. साथ ही आम जनता को एक बार फिर अपने पते में बदलाव के लिए आधार सेंटर से लेकर बैंक, राशन कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेजों में बदलाव के लिए अनावश्यक परेशानियों में धकेलने को लेकर गुस्सा जाहिर करते हुए परिसीमन की कार्रवाई को अव्यवहारिक बताया गया ।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने परिसीमन पर सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारियों ने जो भी परिसीमन किया है वह राज्य सरकार के दबाव में आकर किया है. वार्डो का परिसीमन राजनीतिक दृष्टिकोण से हुआ हैं, इससे निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं हो सकता, इसलिए ज्ञापन सौंपा गया है, ताकि आम लोगो को परेशानी न हो व आगामी नगरीय निकाय चुनाव में निष्पक्ष चुनाव हो सके ।
भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश शुक्ला ने राज्य शासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि परिसीमन में व्याप्त खामियों को दूर करते हुए नए सिरे से परिसीमन करना जरूरी है, जिसके लिए समय सीमा तो दी ही नहीं गई, ये पूरी तरह से राजनीति से ओतप्रोत है ।
नायब तहसीलदार ऋचा शर्मा ने बताया कि परसीमन हमारे क्षेत्राधिकार में नहीं आता ये राज्य सरकार के क्षेत्राधिकार का मामला है, हम सिर्फ दावा आपत्तियों पर अपने अभिमत सुझाव राज्य शासन को प्रेषित कर सकते हैं ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed