Friday, 14 August 2026

Image result for निलंबन की गाज
पेंड्रा। सहकारी बैंक कोटा के क्लर्क और लेखापाल पर निलंबन की गाज गिरी है। दोनों पर 2 लाख 43 हजार की गड़बड़ी का आरोप लगा है। गड़बड़ी उजागर होने के बाद सीईओ ने ये कार्रवाई की है। दोनों पर लंबे समय से आर्थिक अनियमितता के आरोप लग रहे थे। क्लर्क का नाम श्रीकांत है जबकि हेमंत कौशिक लेखापाल सहायक के तौर पर पोस्टेड है। किसानों ने इनके के खिलाफ पहले भी शिकायत दर्ज कराई थी। इस बीच इन पर आर्थिक गड़बड़ी का भी आरोप लगा। जांच में गड़बड़ी सही पाई गई। दोनों को सस्पेंड कर दिया गया।

 
कोरबा  । जिले में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस अधीक्षक ने कई थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है. जिले के अलग-अलग थाने में पदस्थ 12 थाना प्रभारी बदले गए है. यह आदेश एसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने जारी किया है. देखे सूची- 
 

 
 कवर्धा । जम्मू कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को कवर्धा कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने एक सराहनीय कदम उठाया है. कबीरधाम जिले के विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों, कर्मचारियों, संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जमा की गई सहायता राशि 47 लाख 72 हजार 548 रुपए का चेक जारी किया है. जिसे मुख्यमंत्री सहायता कोष छत्तीसगढ़ रायपुर के माध्यम से शहीदों के परिजनों तक भेज जाएगा । 
बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू श्रीनगर रास्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला आतंकवादियों ने किया था. जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे । 

 
जगदलपुर । बारिश के मौसम में सीमांकन का काम नहीं किया जाता है लेकिन जगदलपुर नगर निगम के अधिकारियों ने नियमों को ताक पर रखकर बोधघाट थाना क्षेत्र के पास बुलडोजर चलाकर गरीब परिवार के झोपड़ी को तोड़ दिया है. निगम अधिकारियों का कहना है कि इस सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बनाया गया था जिसे तोड़ा गया है.पीड़ित राजेन्द्र चंदेल का आरोप है की निगम ने परिवार को बिना नोटिस दिए ये करवाई की है, बिना सूचना के ही अचानक बारिश के मौसम में बुलडोजर चलाकर झोपड़ी गिरा दिया गया है।   
तो वहीं नजूल जमीन पर घर बनाकर रहे पीड़ित राजेन्द्र चंदेल का कहना है कि हम इस जमीन पर 30 सालों से रह रहे हैं बिना सूचना के ही नगर निगम अधिकारियों ने उनके मकान को गिराया है।   
पीड़ित राजेन्द्र चंदेल ने बताया कि इसकी शिकायत विधायक रेखचंद्र जैन से की थी जिसके बाद उन्होंने दोबारा मकान बनाकर रहने के अनुमति दी थी लेकिन बोधघाट टीआई ने इस मामले पर राजेन्द्र चंदेल से लिखित अनुमति की मांग करते हुए अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए हैं।   
पीड़ित राजेन्द्र चंदेल ने आरोप लगाते हुए बताया की बहुत दिनों से शहर के बड़े होटल के मालिक शराब व्यापारी का मकान पास में ही बन रहा है उन्होंने कई बार धमकी देते हुए यहां से हटने के लिए कहा है. गुंडे को भेज कर हमे डराया धमकाया जा रहा है. पुलिस से शिकायत करने पर मारने की धमकी दी जा रही है।   
तो वहीं निगम महापौर जतिन जयसवाल का कहना है कि आंगनबाड़ी व राशन दुकान के बीच व झोपड़ी बनाई गई थी जिसके कारण खिड़की नहीं खुल रही थी इस वजह से झोपड़ी को तोड़ा गया है अतिक्रमण किया जा रहा था जिसके कारण उस घर को तोड़ा गया है. लेकिन बता दें कि जिस झोपड़ी को तोड़ा गया है वह आंगनवाड़ी से करीब 10 फीट की दूरी पर है. अब बड़ा सवाल यह है कि निगम ने पीड़ित परिवार को न कोई नोटिस नहीं दिया, बिना सूचना के ही अचानक बारिश के मौसम में बुलडोजर चलाकर घर गिरा दिया गया है।   
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed