Friday, 14 August 2026

 
धमतरी । जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति के उत्थान के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता हेतु शासन द्वारा प्राथमिकता से कार्य कराए जा रहे हैं। नगरी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत दुगली के कमारपारा में विशेष पिछड़ी जनजाति को शुद्ध पेयजल मुहैय्या कराने क्रेडा विभाग द्वारा सोलर पम्प स्थापित किया गया है। इसके चलते कमार जनजाति के लोगों को पेयजल के तौर पर स्थायी और शुद्ध पानी मिल रहा है।
विदित हो कि राष्ट्रपति के द्वारा विलुप्त कमार जनजाति को विशेष पिछड़ी जनजाति घोषित कर इसे सुरक्षित एवं संरक्षित करने के उद्देश्य से गोद ली गई है। कमार खानाबदोश जनजाति है वे पीने के लिए बहते पानी, झरिया, कुआं आदि अनुपचारित पानी का उपयोग करती है, जिसकी वजह से लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं। वहीं इलाज में देरी होने से जान तक चली जाती है। ऐसी स्थिति में सोलर पम्प के माध्यम से शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जा रहा है। दुगली के कमारपारा में कमार जनजाति के 16 परिवार निवासरत हैं। सभी घरों के लोग अब सोलर पम्प से ही पेयजल के साथ-साथ निस्तारी का पानी प्राप्त कर रहें हैं। कमारपारा के मुखिया मैतूराम ने बताया कि सोलर पम्प के लगने से पहले वे कुएं का पानी तथा कुआं के सूखने के बाद झरिया के पानी का इस्तेमाल पीने के लिए करते थे। उन्होंने बताया कि सोलर पम्प के लगने के बाद कोई भी परिवार यहां से पलायन नहीं किया। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान तथा खेती के लिए शासन द्वारा जमीन भी उपलब्ध कराई गई है, जिसके चलते सभी परिवार यहां के स्थायी रहवासी हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पेयजल की समस्या दूर करने गर्मी के दिनों में हैंडपंप के माध्यम से पानी निकालना संभव नहीं होता है अथवा जल स्तर गिरने के कारण आयरनयुक्त पानी आता है, ऐसे ग्रामों में शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सोलर ड्यूल पंप की स्थापना जाती है। जिले में 16 ग्रामों के कुल 302 विशेष पिछड़ी जनजाति (कमार) हितग्राही परिवारों को सोलर ड्यूल पंप से लाभान्वित किया जा रहा है, जिससे उन्हें शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो रही है। इस प्रकार के 01 संयंत्र से औसतन 50 परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। सघन बसाहट क्षेत्रों में सोलर ड्यूल पंप की उपयोगिता काफी कारगर साबित हुई है।

 जांजगीर चाम्पा। डभरा थाना क्षेत्र के बगरैल गांव में एक 5 साल मासूम का शव तालाब में पाया गया। प्रदेश में बच्चो के खिलाफ बढ़ती वारदाते रुकने का नाम ही नहीं ले रही है, प्रदेश में हर रोज किसी न किसी प्रकार की दुर्घटना के अपना शिकार बनाते है lयह मामला डभरा थाना क्षेत्र के बगरैल गांव का है, जहां 5 शाल के बच्चे का शव तालाब में मिलने से पुरे गांव में सनसनी फ़ैल गयी l ग्रामीणों ने जब तालाब में बच्चे के शव को देखा तो तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस को दी, घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जाँच में जुट गयी है l पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बच्चे की हत्या की गयी है, उसकी दोनों आँखों में चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए है और फिर आरोपी ने मृत बच्चे को तालाब में फेंक दिया पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।मृतक मां का रो-रोकर हाल बेहाल है। ग्रामीण मासूम की हत्या कर तालाब में शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।

 
 
बीजापुर ।  बीजापुर के केशकुतुल इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ में CRPF के दो जवान शहीद हो गए है, तथा एक अन्य ज़ख्मी हुआ है.फ्रॉस फायरिंग में एक ग्रामीण की भी मौत हो गई है ।       
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि भैरमगढ़ से 5 किलोमीटर दूर केशकुतुल में सर्चिंग पर निकले जवानों पर घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग करना शुरु कर दिया. जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी फायरिंग की. जिसमें एक जवान शहीद और दूसरा जवान घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए भैरमगढ़ ।       

अंबिकापुर । शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन नन्हें बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों में 6 वर्ष तक के बच्चों को पोषण-आहार के अतिरिक्त अब जिला खनिज संस्थान न्यास के माध्यम से सप्ताह में दो दिन अंडा अथवा प्रोटीन आहार जुलाई से दिए जाएंगे. यह पोषण-आहार आंगनबाड़ी केन्द्रों द्वारा सामान्य एवं कुपोषित बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे है. पोषण आहार से अतिरिक्त होगा, जिससे बच्चें जल्दी सुपोषित हो सकें।   
कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की इस अभिनव पहल की शुरूआत आज लुण्ड्रा जनपद अंर्तगत आने वाले बरगीडीह ग्राम में की गई. इस अभिनव पहल से जिले के नन्हें बच्चों में कुपोषण दूर किया जा सकेगा. बरगीडीह में आज दो सौ लोगों का स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया. इन लोगों को दवाइयां एवं चश्में भी बांटे गए. ग्रामीण क्षेत्रों के सभी हाट-बाजारों में नन्हें बच्चों को सुपोषित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।   
गौरतलब है कि सप्ताह में दो दिन अण्डे़ गम्भीर कुपोषित बच्चों को और सामान्य एवं मध्यम वर्गीय बच्चों को एक दिन अण्डे दिए जाते है. इसके साथ ही बच्चों को आयरन फोलिक एसिड सिरप एवं विटामिन ’’ए’’ सिरप भी उपलब्ध कराया जा रहा है. अब दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के हाट-बाजारों में माता-पिता के साथ आए बच्चों में कुपोषण की जांच कर कुपोषित पाये जाने पर ग्राम पंचायत के माध्यम से उन्हें बाजार में ही अण्ड़ा और केला उपलब्ध कराया जाएगा. इस प्रकार जिला प्रशासन एवं ग्राम पंचायत के माध्यम से नन्हें बच्चों को अतिरिक्त पोषण आहार मिलने से उनमें शीघ्र कुपोषण दूर होगा।   
ग्रामीण क्षेत्रों के सभी लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हाट-बाजार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित रूप से कैम्प लगाकर लोगों का स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया जायेगा. इसके तहत लोगों को ब्लड जांच, ब्लड पेशर, सुगर जांच, आंखों की जांच, के साथ ही मोबाईल एक्स-रे की जांच की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है. स्वास्थ्य जांज में पाई गई बीमारियों का उपचार भी किया जा रहा है. साथ ही आवश्यकतानुसार लोगों को चश्में भी उपलब्ध कराया जायेगें।   
इस अवसर पर अपर कलेक्टर कुलदीप शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी.एस.सिसोदिया महिला एवं बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी निशा मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।   
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed