Thursday, 13 August 2026

 
जांजगीर। जांजगीर-चांपा के सक्ती उपजेल में बन्दी हरिहर दास महंत की 22 मई को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत ने जेल प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। इस घटना से एक बूढ़ी मां का इकलौता सहारा इस दुनिया से दूर हो गया है। 
बता दें कि 20 मई को सक्ती का रहने वाला हरिहर दास महंत को शराब के नशे में विवाद पर धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। दो दिन बाद 22 मई को उसकी मौत की खबर जेल से बाहर आई। इस मौत से जेल प्रशासन के साथ डॉक्टर की भी भूमिका संदेह के दायरे में है। जेल में दाखिल करने से पहले डॉक्टर के स्वास्थ्य परीक्षण में हरिहर को स्वस्थ बताया गया था। बताया जा रहा है कि 22 मई को खून की उल्टी करने पर हरिहर को गंभीर स्थिति में सक्ती के समुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया था, लेकिन शाम को चिकित्सको ने हरिहर को पूर्णता स्वस्थ बताते हुए उसे डिस्चार्ज कर दिया, और रात को जेल में हरिहर की मौत हो गई। 
कहीं प्रताड़ना को तो नहीं हुआ शिकार
ये सारी बाते कहीं न कहीं जिम्मेदारों पर सवाल खड़ा कर रही है। कहीं गिरफ्तारी के समय हरिहर के साथ पुलिस वालों ने मारपीट तो नहीं की थी, या जेल में कहीं जेल प्रशासन की प्रताड़ना ने तो हरियर को मौत की नींद नहीं सुला दिया। इन तमाम सवालों के बाद डॉक्टरों की भूमिका भी संदिग्ध है, क्योंकी गिरफ्तारी से पहले बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है, जिसमे डॉक्टरों ने उसे स्वस्थ बताया है, मगर दो दिन में ऐसा क्या हुआ कि हरिहर की मौत हो गई। 
छिन गया बुढापे का सहारा
बेटे की मौत की खबर सुनते ही उसकी बूढ़ी मां के पैरों तले जमीन खिसक गई क्योंकि इस बुढ़ापे में उसका इकलौता सहारा उससे हमेशा के लिए दूर हो चुका था। आज भी हरिहर की बेसहारा मां को उसके बेटे की मौत का विश्वास नहीं हो पा रहा है। उसका कहना है कि मेरा बेटा शराब जरूर पिता था मगर पूरी तरह से स्वस्थ था उसकी इस प्रकार मौत नहीं हो सकती, वहीं इस मामले में सक्ती अस्पताल के डॉक्टर इसे प्राकृतिक मौत बता रहे हैं। इकलौते बेटे की मौत के बाद बेसहारा हुई हरिहर की मां ने अब अधिकारियो से मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है, वहीं इस घटना के बाद अब कुछ संगठनों ने भी हरिहर को न्याय दिलाने का बीड़ा उठा लिया है।

 
 
सूरजपुर ।  जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहारपुर के समीप स्थित पर्यटन स्थल रकस गंडा जलप्रपात में नवयुवती का अर्थनग्न लाश मिली है।  ग्रामीणों से मिली सूचना पर चांदनी बिहारपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंच शव बाहर निकालने में जुटी है।  मौके पर ओडगी एसडीओपी मौजूद थे। 
रकस गंडा जलप्रपात में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते रहते हैं।  आशंका जताई जा रही है कि लोग पिकनिक मनाने आए रहे होंगे और उक्त घटना को अंजाम दिया होगा।  लाश करीबन 6-7 दिन पुरानी है, मृतका की उम्र 18 से 22 के बीच लग रही है। 
ज्ञातव्य हो कि आए दिन रकस गंडा जलप्रपात में कुछ न कुछ घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन का रवैया ढुलमुल रहा है, ना तो वहां किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था है, और ना ही किसी प्रकार की चेतावनी व अन्य सुविधाएं हैं।  कुछ दिन पहले मानवी ठक्कर रकस गंडा जलप्रपात में लापता हुई थी, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है, वहीं अब दूसरी घटना हो गई है। 

 

राजनांदगांव । सूचना अधिकार अधिनियम की पुस्तक में पूर्व सीएम रमन सिंह का मुख्यमंत्री के रुप में नाम छपने को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। कुलबीर छाबड़ा ने कहा कि सरकार के बदले पांच महीने हो गए हैं। लेकिन अधिकारियों को नहीं पता कि नया सीएम कौन है। उन्होंने अधिकारियों के बीजेपी से मिले होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसे अफसरों को मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी और कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।

 
 
गौरेला । मरवाही थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने आई युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अनिल कुमार केवट नाम के युवक ने युवति के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
जानकारी के मुताबिक युवती गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने रात को आई हुई थी जहां उसकी मुलाकात अनिल कुमार केवट से हुई, बातों ही बातों में युवक ने बहला फुसला कर युवती को शादी समारोह स्थल से कुछ दूर सुनसान जगह में लेकर  गया और डरा धमका कर जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
डरी सहमी युवती रात में घर पहुंच कर सो गई लेकिन जब युवती की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने युवती को इलाज के लिये अस्पताल में दाखिल कराया जिसके बाद युवती से दुष्कर्म की घटना का पता चला और इसकी सूचना मरवाही पुलिस को दी गई।
मरवाही थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी अनिल कुमार केवट के खिलाफ अपराध दर्ज कर गांव में दबिश दी और आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed