
जगदलपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर आज जगदलपुर पहुंचे। जगदलपुर एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

जगदलपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर आज जगदलपुर पहुंचे। जगदलपुर एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


सूरजपुर । ससुराल से बाइक पर सवार जीजा-साला व मासूम बालिका बुधवार की दोपहर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक जा टकराई। हादसे में जीजा-साला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मासूम गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर जीजा-साले की मौत से दो परिवारों में मातम पसर गया है। सूरजपुर जिले के शिवपुर निवासी सुपारीलाल सिंह पिता कंवल सिंह 45 वर्ष अपने ससुराल ग्राम रामनगर के पतरापारा गया था। यहां से वह पत्नी के भाई अखिलेश सिंह पिता सिद्धु 35 वर्ष व 9 वर्षीय सुनीता को अपनी टीवीएस बाइक क्रमांक सीजी 15 डीके- 6676 पर बैठाकर बुधवार की दोपहर शिवपुर लौट रहा था। वह सूरजपुर रिंग रोड पर स्थित आरटीओ कार्यालय के सामने पहुंचा ही था कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में जीजा-साले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मासूम घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए भिजवाया। Owner / Director - Piyush Sharma
Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,
E mail - publicuwatch24@gmail.com
Contact No. : 7223911372