Friday, 14 August 2026

जगदलपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के बस्तर की जीवनदायिनी कही जाने वाली नदी इंद्रावती के नाम पर इंद्रावती विकास प्राधिकरण के गठन की घोषणा की है। वे आज (गुरुवार) जगदलपुर में बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक ले रहे थे। राज्य में नई सरकार के गठन के बाद पहली बार प्राधिकरण की बैठक राजधानी रायपुर के बाहर हुई। 
जगदलपुर के कलेक्ट्रोट के प्रेरणा हाल में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की, इनमें बस्तर में कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के गठन किया जाना, जाति प्रमाण पत्र का सरलीकरण किया जाना शामिल हैं। इसके तहत पिता के पास जाति प्रमाण पत्र होने पर बच्चे के जन्म के साथ ही बच्चे को जाति प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने की। इस दौरान मंत्रीगण कवासी लखमा, डॉ शिवकुमार डहरिया, जय सिंह अग्रवाल, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम, विक्रम मंडावी, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह, सांसद दीपक बैज, संभाग के सभी विधायक , जिला पंचायत के अध्यक्ष, मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक मौजूद रहे।

सुहेला । सुहेला-बलौदाबाजार मार्ग पर बुधवार शाम 4 बजे एक ट्रक ने सडक़ किनारे खड़े दूसरे ट्रक को टक्कर मारकर स्नानगृह में घुस गया। हादसे में नहा रहे ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक वाहन का चालक फरार है। सुहेला पुलिस थाना ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक सुहेला से बलौदाबाजार की ओर जा रहे ट्रक (क्रमांक सीजी 07 बीएल 7516 एचटीसी) ने बलौदा बाजार से सिमगा जा रहे वाहन (सीजी 22 ए सी 1323) दुर्गा कैरियर के वाहन के बाजू से खड़े ट्रक (सीजी 04 जेसी 4929) को टक्कर मारते हुए देवा ढाबा में बने स्नानगृह में जा घुसा ।
जिससे दुर्गा कैरियर के ड्राइवर मध्यप्रदेश निवासी वीरेंद्र परिहार की ट्रेलर से दबने से मौत हो गई। दुर्गा कैरियर बलौदबाजार के वाहन ( सीजी 22 एसी 1323) के चालक वीरेंद्र परिहार देवा ढाबा सुहेला के पास सडक़ किनारे वाहन खड़ा कर ढाबे में बने पानी टंकी में नहा रहा था। उसी के बाजू में खड़े एटीए ट्रांसपोर्ट के ट्रक (सीजी 04 जेसी 4929, जो कि अल्ट्राटेक सीमेंट रावन से सीमेंट लोड कर सिमगा की ओर जा रहा था) को HTC ट्रांसपोर्ट के ट्रेलर वाहन (सीजी 07 बी एल 7516) ने टक्कर दिया। जिससे वीरेंद्र परिहार की मौत हो गई। HTC ट्रांसपोर्ट के ट्रेलर वाहन को सुहेला निवासी सुनील देवार (26) चला रहा था।

धमतरी । जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया गया है. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा है. जानकारी के मुताबिक गांव के ही एक शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
ये पूरी घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है. अर्जुनी थाना क्षेत्र के अछोटा गांव के एक परिवार पर एक शख्स से जानलेवा हमला कर दिया । आरोपी ने धारदार हथियार से सभी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. हमले में मां राधा यादव (45 वर्ष) सहित बेटा लव कुमार यादव (15 वर्ष) और बेटी हिना यादव (18 वर्ष) घायल हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा जहां सभी का इलाज किया जा रहा है. घायलों ने बताया कि गांव की रहने वाले अविनाश देवांगन ने उन पर हमला किया है. घटना के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

धमतरी । शहर के निकट पुरूर में देर शाम को आम तोडऩे गए एक बालक पर मधुमक्खियों  ने हमला कर दिया। इस बीच बालक पेड़ से नीचे गिर गया जिससे राहगीरों की मदद से गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अर्जुनी पुलिस ने बताया कि मृतक कौशल कुमार साहू पिता प्रेमसाय साहू उमर 14 वर्ष पता पुरूर थाना गुरु जिला बालोद का कल बुधवार को आम बगीचा में सुमित्रा बाई महिला के साथ आम तोडऩे गया था। करीबन शाम 5 बजे अचानक हवा तूफान बारिश होने से अचानक मधुमक्खियों  ने कौशल पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने के कारण पेड़ से उतरते समय युवक गिर गया ।
पेड़ से गिरने से युवक को चोट लग गई। जिसके बाद उसे चोट लग गई। ग्रामीणों ने उसे इलाज हेतु शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद जिला अस्पताल धमतरी रिफर किया गया था की रात्रि 1:30 बजे डॉक्टर द्वारा जिला अस्पताल धमतरी में उसे मृत घोषित किया गया ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed