Thursday, 13 August 2026

 
दंतेवाड़ा । जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगी गाडिय़ों में आगजनी कर दी है. आग की वजह से गाडिय़ां पूरी तरह जलकर खाक हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पा लिया गया है । एहतियात के तौर पर इलाके की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. बारसूर थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है. मिली जानकारी के मुताबिक सातधार- मंगनार मार्ग में नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर कुछ बंदूकधारी नक्सली निर्माण स्थल पहुंचे ।  इन नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगी पानी टैंकर और दो मिक्सर मशीन में आग लगा दी. आग की वजह से सभी मशीनें जलकर खाक को गई है. साथ ही नक्सलियों ने मजदूरों को काम न करने की चेतावनी भी दी है ।  घटना की जानकारी मिलते ही बारसूर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए. फिलहाल जवानों ने आग को बुझा दिया है. सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की सर्चिंग भी की जा रही है।   

 
महासमुंद । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी के समर्थन मूल्य बढ़ाने और किसानों के कर्ज माफ करने से जिले के भी किसानों के चेहरे में खुशी झलक रही है। शासन द्वारा धान खरीदी का समर्थन मूल्य 2500 रूपये प्रति क्विंटल मिलने पर विकासखंड महासमुंद के ग्राम कछारडीह के छोटे किसान श्री श्यामलाल केंवर्त एवं उनकी पत्नी श्रीमती पुष्पा बाई केवर्त ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उन्हें अपने कृषि कार्य के लिए लिए गए ऋण की चिंता से परेशान थे, लेकिन अब उनकी चिंता दूर हो गई है। उसके पास मात्र दो एकड़ 50 डिसमिल जमीन है, जिसमें वे खाद एवं सहकारी सोसायटी से नगद 23 हजार रूपए ऋण लिए थे। लेकिन राज्य शासन के घोषणा के अनुरूप धान का समर्थन मूल्य ज्यादा मिला है तथा कर्ज भी माफ हो गया है।
श्याम लाल केवर्त के नाम पर एक एकड़ 80 डिसमिल कृषि भूमि है तथा उनकी पत्नी के नाम पर 70 डिसमिल कृषि भूमि है। उनका कहना है कि समर्थन मूल्य अधिक मिलने से एवं ऋण माफ होने से वे अधिक लगन एवं मेहनत के साथ कृषि कार्य करेंगे। इसी गांव के अन्य किसान श्री चिंताराम साहू ने बताया कि उनके एक लाख 17 हजार रूपए, श्री कृतराम पटेल के 37 हजार, चैतराम केंवर्त के 25 हजार एवं श्री सरहू यादव के 40 हजार रूपए कृषि ऋण माफ हुआ है। इन किसानों का कहना है कि समर्थन मूल्य बढ़ने और कर्ज माफी से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आई है और वे लोग अपनी खेती-बाड़ी का कार्य और अच्छे से कर पाएंगे।

 
 
सूरजपुर । सूरजपुर जिले के लटोरी को दतिमा मोड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, एक बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार पिता व उसके 7 वर्षीय मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पत्नी एवं एक अन्य किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बलरामपुर जिले के ग्राम पंडरी निवासी प्रसन्नजीत जायसवाल 35 वर्ष बाइक सीजी 15 डीजे-6958 से सोमवार की दोपहर ग्राम रेवतपुर निवासी रिश्तेदार के घर आ रहा था। बाइक पर सामने 7 वर्षीय बेटा भोलू तथा पीछे पत्नी खुशबू जायसवाल एवं 15 वर्षीय किशोरी अन्नू बैठे थे। वह सूरजपुर जिले के करंजी चौकी अंतर्गत दतिमा-अम्बिकापुर मार्ग पर स्थित राई जंगल में पहुंचा ही था कि बाइक से लगे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सामने बैठे पुत्र भोलू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि प्रसन्नजीत गम्भीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा उसकी पत्नी व रिश्तेदार की लड़की अन्नू को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल करंजी चौकी प्रभारी प्रमोद पाण्डेय, प्रधान आरक्षक रघुवंश सिंह, विकास सिंह, आरक्षक तारा यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को ग्रामीणों के सहयोग व 108 वाहन के माध्यम से अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। अस्पताल ले जाने के दौरान प्रसन्नजीत की भी मौत हो गई।

 
राजनाँदगाँव/रायपुर । छत्तीसगढ़ अँचल का एक और हीरा कलाकार, रतन बेटा प्रसिद्ध कलाकार, हबीब तनवीर का साथी कलाकर अमरदास मानिकपुरी इस दुनिया को छोड़ कर चला गया हैं. अमरदास का 82 वर्ष की आयु में उनके अपने गृह ग्राम राजनाँदगाँव के कोलिहापुरी में आज निधन हुआ. अमरदास के निधन से कलाजगत में गहरा शोक है. संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उन्हें विमन्र श्रद्धांजलि दी । 
संस्कृति विशेषज्ञ अशोक तिवारी बताते हैं कि अमरदास बचपन से लोकरंग से जुड़ गए थे. वे अपने पिता दर्शनदास के साथ नाचापार्टी में काम करने लगे थे. बाद में फिर उन्होंने नाचा के पुरोधा दाऊ मंदरा जी के साथ भी काम किया. इस दौरान हबीब तनवीर की नज़र अमरदास पर पड़ी. तनवीर ने अमरदास को अपने साथ ले आए. इस तरह अमरदास की एक नई शुरुआत तनवीर के साथ उनके नया थियेटर से हुई । 
अमरदास नया थियेटर में संगीतकार थे. वे तबला, ढोलक, मांदर के मास्टर कलाकार थे. तनवीर के नाटकों में लोक संगीत का ऐसा जादू उन्होंने पिरोया है कि आज भी उसकी गूँज देश-दुनिया में है. उन्होंने 50 वर्षों तक नया थियेटर में काम किया. तनवीर साहब के निधन के बाद भी अमरदास नया थियेटर से जुड़े और उन्होंने साथ नहीं छोड़ा. कुछ साल पहले ही वे नया थियेटर से विदा लेकर भोपाल से अपने गाँव लौटे थे. हालांकि विशेष बुलावे वे अपनी प्रस्तुति देने भोपाल जाते थे. नया थियेटर से जुड़ने के बाद उन्होंने तनवीर जी के साथ करीब 40 देशों की यात्राएँ की थी । 
अशोक तिवारी जी कहते हैं कि पिछले लगभग 25 साल से उनसे नज़दीकी परिचय रहा है. 6 महीने पहले कोलिहापुर उनके गाँव जाकर मैंने अमरदास से मुलाकात की थी. मैं उन्हें मौसिया कहकर बुलाता था. बूढ़ापे की वजह से तबियत अच्छी नहीं रहती थी. वे कबीरपंथ के उपासक थे. भारत सरकार की ओर से संगीत के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए उन्हें देश का प्रतिष्ठित पुरस्कार संगीत नाटक अकादमी से भी नवाजा गया था । 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed