Thursday, 13 August 2026

 
कांकेर ।  शास्त्रों में पति को देवता का दर्जा दिया गया है,लेकिन कांकेर जिले के एक गांव में हैवान पति की कहानी सामने आई है. कांकेर जिले के चारामा थाना के ग्राम कसावाही में एक महिला को उसके पति ने साल भर से घर में बेड़ियों से बांधकर रखा था और उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था. पत्नी का कुसूर बस इतना था कि महिला ने पति के अवैध संबंध का विरोध किया था.उसने सोचा न था कि पतिदेव के अवैध संबंध का विरोध करना उसे इतना महंगा पड जायेगा. इस बात से पति को इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी की पैरों में बेडियां बांध दी और उसे करीब एक साल तक बेडियों में जकड़ कर रखा.इतना ही नहीं जब भी पति को गुस्सा आता था,तो वह समय समय पर पत्नी से मारपीट भी करता था । 
पड़ोसियों को इस बात की जानकारी होने पर गांव में यह चर्चा का विषय बन गया. बात फैली,तो महिलाओं के हित में काम करने वाले संगठनों को इसकी जानकारी हुई ।  हफ्ते भर पहले इसकी जानकारी महिला मानव रक्षक अभियान को लगते ही पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई और परिवार परामर्श केंद्र का सहयोग लेते हुए महिला के घर पहुंचकर महिला को उसके पति के अमानवीय अत्याचार से मुक्त करवाया गया. समाजसेवी संस्था ने पुलिस की मदद से महिला को मुक्त कराया और मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई गई। 
बंधक महिला को छुड़ाये जाने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला ने बताया कि बंधक बनाए रखने के दौरान उसके पति द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती थी. उसे लोहे की छड़ से मारा जाता था.  महिला के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं।  1 साल से लगातार प्रताड़ना के कारण महिला की मानसिक स्थिति भी खराब हो गई है.कांकेर के शासकीय कोमल देव जिला चिकित्सालय में महिला का मानसिक परीक्षण कराया गया है और उसे उसके मायके पक्ष में स्थाई रूप से रखा गया है ।  उसके उपचार के लिए बिलासपुर सेंदरी मानसिक चिकित्सालय भेजने का आवेदन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया है। 

बस्तर । दंतेवाड़ा के हिरोली में पुलिस- नक्सली मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली गुड्डी मारा गया है। मृतक नक्सली गुड्डी ढेर चोलनार ब्लास्ट और MLA भीमा मंडावी की हत्या में शामिल था। किरंदुल थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में 9 mm पिस्टल और 6 राउंड कारतूस भी बरामद किए गए हैं। DRG के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई है।

नवापारा-राजिम । छत्तीसगढ़ में पुलिस ने लॉज और गेस्ट हाउस में छापा मारा तो 7 जोड़े सहित एक युवती मिली संदिग्ध हालत में बंद कमरे में मिली।पुलिस सभी जोड़ों और रेस्ट हाउस के संचालकों को लेकर थाने आई। तीन घंटे की गहन पूछताछ व जांच के बाद चार पुरुषों और दोनों लाज के संचालकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम अभनपुर के न्यायालय में पेश किया। एसडीएम के अभनपुर में मौजूद नहीं रहने के कारण आरोपियों को रायपुर ले जाया गया। शेष जोड़ों व युवती को छोड़ दिया गया।

थाना प्रभारी अमित तिवारी ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि बलिराम पिता पुनाराम सोनकर (36) आमापारा राजिम, उमेश्वर पिता भागीरथी साहू (38) मुजगहन थाना कुरूद धमतरी, योगेश पिता रामा साय (24) मैनेजर आनन्द गेस्ट हाउस, मनीष उफऱ् बबलू पिता गोपाल वैष्णव (31) खम्हारडीह पंडरी रायपुर, दुबेलाल पिता धनसिंह साहू (25) कौन्दकेरा राजिम, हरिशंकर पिता स्व. प्रभुलाल देवांगन (31) संचालक लक्ष्मीनारायण लाज के विरुद्ध धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है।

 
सरगुजा । सरगुजा में कांग्रेस के खेलसाय सिंह को हराकर भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने लोकसभा सीट अपने कब्जे में कर ली हैं। रेणुका सिंह लगभग 1 लाख 35 हजार मतों से विजयीं हुई हैं। बता दें कि, छत्तीसगढ़ की सरगुजा लोकसभा सीट पर भाजपा ने रेणुका सिंह और कांग्रेस ने खेलसाय सिंह को मौदान में उतारा था। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी ने माया भगत, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने आशा देवी पोया ने टिकट दिया था। सरगुजा सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता व छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव का साख दांव पर लगी हुई थी। एक तरफ तो वे न केवल सरगुजा लोकसभा सीट, बल्कि सरगुजा संभाग की सभी 14 विधानसभा सीटों की कमान संभाले हुए हैं।
दूसरी तरफ, सिंहदेव के कंधे पर ओडिशा की भी जिम्मेदारी थी। उनकी दोनों जगहों पर प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। सरगुजा लोकसभा सीट के अंतर्गत आठ विधानसभा सीट प्रेमनगर, भटगांव, अंबिकापुर, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, सीतापुर आती है, जबकि सरगुजा संभाग की बाकी छह सीट दो लोकसभा सीटों में बंटी हुई है।
राज्य बनने के बाद हुए तीन लोकसभा चुनाव में हर बार कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। अब संभाग की सारी विधानसभा सीटें कांग्रेस के कब्जे वाली हैं, तो सिहंदेव पर जिम्मेदारी थी कि वे इस बार भाजपा के किले में सेंध लगाएं। सिंहदेव छत्तीसगढ़ के पहले ऐसे नेता हैं, जिन्हें पार्टी हाईकमान ने दूसरे राज्य का प्रभारी बनाया है। ओडिशा में पिछले चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी, लेकिन सिंहदेव की कोशिश थी कि वे अच्छा परफॉर्मेंस देकर न केवल अपना, बल्कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस का भी राष्ट्रीय स्तर पर कद बढ़ाने में सफल हों।
करोड़पति हैं भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह
सरगुजा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह लगभग दो करोड़ की आसामी है। उन पर विभिन्न वित्तीय संस्थानों का 23 लाख रुपए से अधिक का ऋण भी है। उनके पास स्कार्पियो, 18 तोला सोना, 55 तोला चांदी भी है। भाजपा प्रत्याशी के पास छह लाख से अधिक का सोना, 22 हजार से अधिक का चांदी भी है। उनके पास कुल चार लाख 60 हजार 4275 रुपये की चल संपत्ति है तथा एक करोड़ 49 लाख 66 हजार 500 रुपये की अचल संपत्ति है।
अचल संपत्ति में त्रिपुरेश्वरपुर, केशवपुर, पोड़ी, खड़गवां, पतरापारा में जमीन, बिलासपुर में फ्लैट, रायपुर में बिल्डिंग भी है। इसके अलावा लगभग दो करोड़ की संपत्ति होने के बावजूद रेणुका सिंह पर 23 लाख आठ हजार 394 रुपए का कर्ज भी है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में भाजपा प्रत्याशी ने पांच लाख 19 हजार 303 रुपये, वर्ष 2017-18 में पांच लाख 22 हजार 382 रुपये का आय आयकर विवरणी में दर्ज कराया है। उनके पति के पास 73 हजार 939 रुपये की चल संपत्ति है।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed