Thursday, 20 August 2026

कोरबा। कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए हो रहे प्रयासों के मध्य संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़ के विभागाध्यक्ष कार्यालय, ब्लॉक ए, तृतीय तल, इन्द्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के द्वारा 12 अप्रैल को छ.ग. मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक को पत्र जारी कर जिला वार हाइड्रो क्लोरोक्विन सल्फेट दवा आबंटन का भंडारण सुनिश्चित करने कहा गया है। कोरबा जिले के लिये 25 हजार टेबलेट का आबंटन भारत सरकार ने किया है। इतनी ही मात्रा में दवा दुर्ग जिले के लिए भी जारी की गई है। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कोविड-19 के नियंत्रण एवं बचाव हेतु भारत सरकार से Hydroxy Chloroquine Sulphate(हाइड्रो क्लोरोक्विन सल्फेट) 200Mg टेबलेट के वितरण के संबंध में भारत सरकार से छ।ग। मेडिकल सर्विसेस कार्पोशन दवा गोदाम, रायपुर को प्राप्त हुआ है। आबंटित वितरण सूची अनुसार नामंकित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्टोर को छ।ग। मेडिकल सर्विसेस कार्पोशन के दवा गोदाम में आपूर्ति किया जाना है। पूरे प्रदेश में 1 लाख 67 हजार नग टेबलेट की आपूर्ति किया जाना है। आबंटित मात्रा को छ।ग।मेडिकल सर्विसेस कार्पोशन दवा गोदाम से आबंटित जिला को अतिशीघ्र प्रदाय करने निर्देशित किया गया है। उक्त संबंध में समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भी निर्देश जारी किए गए हैं। यहां उल्लेखनीय है कि उक्त टेबलेट कोरोना से संक्रमित को स्वस्थ करने में कारगर हो रही है। 
जिलावार आबंटन पर एक नजर जिला वार आबंटित दवाओं की मात्रा :- बालोद 4000, बलौदा बाज़ार 5000, बलरामपुर 3000, बस्तर 5000, बेमेतेरा 2000, बीजापुर 3000, बिलासपुर 20,000, दंतेवाडा 4000, धमतरी 5000, दुर्ग 25,000, गरियाबंद 4000, जांजगीर-चाम्पा 5000, जशपुर 3000, कांकेर 3000, कवर्धा 4000, कोंडागांव 2000, कोरबा 25,000, कोरिया 3000, महासमुंद 5000, मुंगेली 2000, नारायणपुर 2000, रायगढ़ 5000, रायपुर 5000, राजनंदगांव 10000, सुकमा 2000, सूरजपुर 3000, सरगुजा 5000 व पेंड्रा- गोरेल्ला- मरवाही जिला के लिए 3000 सहित कुल 1,67,000 टेबलेट का आबंटन किया गया है।

 
 
 
 पब्लिकयूवाच - खरसिया । कोरोना वायरस की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन में लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने खरसिया पुलिस ने अनोखा तरीका अपनाया है. कोरोना वायरस का वेश धरे हुए पुलिस के दो जवानों ने शहर में घूम-घूम कर लॉकडाउन का पालन नहीं करने वाले, बिना कारण घर से बाहर घूम रहे लोगों को संदेश दे रहे हैं।
कोरोना वायरस का रूप धरे दोनों जवान बता रहे हैं कि कोरोना आपसे व आपके घर से तब तक दूर रहेगा, जब तक आप उसे खुद लेने घर से बाहर नही निकलेंगे. घर के बाहर निकलने से कोरोना वायरस से संक्रमित होने की संभावनाएं हर जगह मौजूद हो सकती है. यदि लोग लॉकडाउन में लापरवाही बरतेंगे, बाहर घूमेंगे, भीड़ लगायेंगे, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही करेंगे, नियमित हाथ की सफाई नही करेंगे, तो कोरोना वायरस के संपर्क में आ सकते हैं. जिससे खुद तो संक्रमित होंगे ही, अपने घर परिवार, मोहल्ले में भी इस संक्रमण को फैलाएंगे. इससे बचने का सबसे आसान तरीका है अपने-अपने घरों पर बने रहें. शासन-प्रसाशन के दिशा निर्देशों का पालन करें नियमित हाथ धोते रहें। सजग रहें, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
बता दें कि खरसिया प्रशासन और पुलिस विभाग कोरोना वायरस के प्रति लोगों को आगाह करने मुहिम चलाए हुए है. जिले में लॉक डाउन का पालन करवाने स्वयं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, एएसपी अभिषेक वर्मा व सीएसपी अविनाश ठाकुर मोर्चा संभाले हुए हैं, वहीं खरसिया अनुविभाग में एसडीओपी पीताम्बर पटेल, नगर निरीक्षक सुमत राम साहू और चौंकी प्रभारी नंद किशोर गौतम अपनी टीम के साथ डटे हुए हैं।

 
पब्लिकयूवाच-  जगदलपुर । कोरोना संदिग्ध एक मरीज की सोमवार को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई. संदिग्ध की मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया ।
मामले की जानकारी देते हुए बस्तर कलेक्टर डॉ अय्याज फकीर भाई तंबोली ने बताया कि दंतेवाड़ा निवासी युवक को बीते दिनों कोरोना वायरस के लक्षणों के चलते डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. उन्होंने बताया कि उक्त युवक पहले तेलांगाना राज्य के भद्राचलम में काम करता था. तबियत खराब होने की वजह से युवक को ठेकेदार ने उसे वापस उसके गृहग्राम भेज दिया था।
बस्तर कलेक्टर ने बताया कि युवक पहले से ही टीबी की बीमारी से संक्रमित था. कोरोना और टीबी बीमारी के एक समान लक्षण होने की वजह से युवक को ऐतिहात के तौर पर दंतेवाड़ा से यहां मेकॉज में भर्ती कराया गया था. जिसका इलाज के दौरान आज मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मृत युवक की मौत कोरोना से हुई है या फिर टीबी से इसकी पुष्टि करने के लिए मृतक के शरीर से सैंपल लिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।
उधर युवक की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है. मृतक के परिवार को होम आइसोलेशन में रहने का आदेश दिया गया है।

 
पब्लिकयूवाच - सुकमा । दिल्ली के एक दरगाह में शामिल होकर वापस छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लौटे युवक ने स्वास्थ्य विभाग से जानकारी छुपाई है. इस बात का खुलासा तब हुआ जब उसकी तबियत बिगड़ी और अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा. अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरे इलाके को सील करने की तैयारी कर रही है. युवक 6 मार्च को दिल्ली में था, फिर 7 मार्च को वापस सुकमा लौटा है ।
जबकि सरकार विदेश, मरकज और अन्य राज्यों से वापस आए लोगों से अपील कर रही है कि वो सामने आए और अपनी जानकारी प्रशासन को दे. इसके बावजूद युवक ने दिल्ली से आने की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है. होम आइसोलेटेड किया गया युवक सुकमा जिले के दोरनापाल नगर पंचायत का रहने वाला है ।
जानकारी छुपाने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य अमला मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरु कर दी है. जांच में पुलिस ने पाया कि युवक 6 मार्च को दिल्ली में था. जिसका फोटो उसने फेसबुक में अपलोड किया था. पुलिस तब ज्यादा अलर्ट हुई जब उन्हें पता चला कि 11 अप्रैल को युवक तबियत खराब होने पर दोरनापाल स्वस्थ्य केंद्र में सर्दी खांसी और मलेरिया का टेस्ट भी करवाया था ।
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जिस जगह पर युवक रहता है उस इलाके को सील करने की कार्रवाई कर रही है. इसके साथ ही पुलिस ने उसे घर में ही होम आइसोलेशन पर रखा है. युवक दिल्ली के एक दरगाह में शामिल हुआ था. निजामुद्दीन के तबलीगी जमात से उसका कोई कनेक्शन नहीं है ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed