Thursday, 20 August 2026

 
पब्लिकयूवाच -  बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में लॉकडाउन के दौरान एक ही परिवार के तीनों लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है. पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड की टीम की मदद से घटना स्थल की जांच कर रही है. इस वारदात को किसने अंजाम दिया है इसका पता अभी तक नहीं चल सका है. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है ।
पूरा मामला पलारी थाना इलाके के छेरकाडीह ग्राम की है. जहां बीती रात साहू परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से वारकर मौत के घाट उतार दिया गया. मरने वालों में घर के मुखिया यशवंत साहू (उम्र 47), पत्नी महेश्वरी साहू (उम्र 45) और बेटा देवेन्द्र साहू (उम्र 17) शामिल है ।
छत्तीसगढ़ में दो कारोबारी की गोली मारकर हत्या, घर में ही कब्र खोदकर दफना दी लाश, ऐसे हुआ मामले का खुलासा 
हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, पलारी पुलिस और आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हुए हैं. हत्या की जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम की मदद ली जा रही है. एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है. हत्या का कारण अज्ञात है. हत्या की वजह का पता लगाने और आरोपियों की पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है ।

 
 
पब्लिकयूवाच - कवर्धा । जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की नींद उस समय उड़ गई, जब दिल्ली पासिंग की एक लग्जरी बस मध्यप्रदेश की ओर से छत्तीसगढ़ बार्डर पर के धवईपानी गांव पहुंची. जहां पर कवर्धा जिले के चिल्फी थाना की पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बार्डर पर तैनात थे ।
जांच के दौरान पता चला कि बस में सवार 37 लोग इटली से दिल्ली पहुंचे हैं, जहां से आंध्रप्रदेश जा रहे थे.लॉकडाउन के दौरान इटली से भारत पहुंचना और लग्जरी बस से दिल्ली से आना सभी को संदेहास्पद लगा. जिसके बाद बोडला एसडीएम की टीम बार्डर पर पहुंचकर जांच शुरू की. शुरूआती जांच में पता चला कि काफी पहले से इटली से दिल्ली आए हुए थे, लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए सभी को आइसालेट किया गया था. अब उन्हें दिल्ली से आंध्रप्रदेश जाने की अनुमति मिलने पर बस से जा रहे थे. सभी इटली में पढ़ाई करने गए थे ।
हालांकि जिला प्रशासन और पुलिस पूरे मामले का खुलासा नहीं कर रही है. सिर्फ इटली से दिल्ली आने और यहां से आंध्रप्रदेश जाने की बात बता रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कवर्धा जिले के ग्राम चिल्फी में बने राहत शिविर में सभी को रखा गया हैं. जांच पूरी होने के बाद आंध्र प्रदेश रवाना करने की बात कही जा रही है ।

 रायपुर - आज दोपहर बिलासपुर का 1 एवं कटघोरा के 4 कोरोना संक्रमित मरीज एम्स में दाखिल हुए। इस तरह एम्स में मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। इनमें से 19 कटघोरा के मरीज हैं।

 
पब्लिकयूवाच - बिलाईगढ़ । कोरोना महामारी से एक तरफ पूरा देश लड़ रहा है, ऐसे में जिन प्रशासनिक अधिकारियों के कंधे पर लोगों को मुसीबत से निजात दिलाने का जिम्मा है, वे ही आपस में लड़ रहे हैं. ऐसा ही वाकया बलौदाबाजार में देखने को मिला, जहां एसडीएम के सामने ही बीएमओ और नायाब तहसीलदार वाद-विवाद करने लगे।
दरअसल, बिलाईगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित कोरोना वायरस कंट्रोल सेंटर में विकासखंड लेखा प्रबंधक लकेश्वर सिंह बघेल की ड्यूटी लगाई गई है. लकेश्वर के अनुसार, शुक्रवार को ड्यूटी के बाद मुख्यालय जाते समय बस स्टैंड में नायाब तहसीलदार अश्वनी चंद्रा ने उसकी गाड़ी रोक कर मास्क नहीं लगाने पर जवाब तलब किया गया. परिचय बताए जाने के बाद भी नायाब तहसीलदार उनसे गाली-गलौच करने लगा ।
लकेश्वर ने इसकी लिखित शिकायत बिलाईगढ़ खंड चिकित्सा अधिकारी से की, जिस पर बीएमओ सुरेश खूटे और नायब तहसीलदार अश्वनी चन्द्रा एक-दूसरे की शिकायत लेकर बिलाईगढ एसडीएम के पास पहुंच गए. यहां भी दोनों के बीच मामला सुलझने के बजाए और उलझ गया और दोनों अधिकारी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे. दोनों के बीच का मामला भले ही न सुलझा हो, लेकिन इस घटनाक्रम का वीडियो जरूर वायरल हो गया, जिससे प्रशासन की किरकिरी हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामले में बिलाईगढ़ एसडीएम केएल सूरी ने  पुरे मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
  
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed