Friday, 21 August 2026

   रायपुर में एम्स में भर्ती कोरोना संक्रमित दो मरीजों और उनके परिजनों का उस वक्त खुशी का ठिकाना नहीं रहा , जब उन्हें पता पड़ा कि अब रिपोर्ट नेगिटिव आई है |  कोरोना वायरस की दहशत के बीच यह राहत भरी खबर जब लोगों तक पहुंची तो उन्होंने भी एम्स स्टाफ का शुक्रिया अदा किया | राज्य में यह पहला मौका है जब एम्स में भर्ती कोरोना पाॅजीटिव दो मरीज एक साथ पूरी तरह से ठीक हो गए हैं | एम्स प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की है | एम्स के मुताबिक दोनों मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है |हालांकि वे कुछ दिनों तक होम क्वारंटाइन रहेंगे | 

राज्य में अब तक कोरोना के आठ पाॅजीटिव केस सामने आए थे, जिनमें से अब दो मरीज स्वस्थ हो गए हैं | इसके चलते अब आधा दर्जन मरीज ही डाक्टरों की निगरानी में है | बताया जाता है कि एम्स में इलाज के दौरान मरीजों में बेहतर रिकवरी होता देख डाक्टरों ने सैम्पल लेकर दोबारा जांच के लिए भेजा था | पहली और दूसरी दोनों रिपोर्ट में कोरोना के लक्षण नहीं मिले | पिछले चार दिन में दोनों मरीजों की दो रिपोर्ट निगेटिव आई, जिसके बाद डाक्टरों ने मरीजों को घर जाने की अनुमति दे दी l

 
दंतेवाड़ा । जिले के गीदम नगर में 12 वर्षीय बच्ची की तड़के सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई. बच्ची की गले में दर्द और सांस लेने में हो रही तकलीफ के चलते सुबह ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जबकि उसे पहले से उसको कोई परेशानी नहीं थी. मौत की असल वजह सामने नहीं आई है, पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा ।
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक गीदम नगर के वार्ड क्रमाक 2 में उनका घर है. बीती रात बच्ची आरसी आत्राम (12 वर्ष) सबके साथ खाना खाकर सो गई. सुबह करीब 3 बजे उसने अपनी माँ को बताया कि उसके गले में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हो रही है. वो कुछ समझ पाते तब तक उसके सांस लेने में बहुत ही ज्यादा परेशानी होने लगी. बच्ची की बिगड़ती हालात को देखते हुए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे ।
अस्पताल की लचर व्यवस्था के चलते परिजनों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा और इलाज के दौरान कुछ घंटे बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया. अब तक मौत के कारण स्पष्ठ नहीं हो सका है. बच्ची को पोस्ट मॉडम के लिए रखा गया है. परिजनों ने बताया कि उसे किसी प्रकार का बुखार या सर्दी नहीं था. परिजनों ने जिला अस्पताल की लचर व्यवस्था पर बेहद नाराजगी भी जताई ।
सिविल सर्जन नायक ने इस मामले में कहा कि वो अभी कलेक्ट्रेट से आए है. विस्तार से पता करने के बाद ही जानकारी दे पाएंगे. अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है ।

 
कवर्धा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अमीर-गरीब सब अपने-अपने घर वापस लौटने लगे हैं. एक तरफ जहां दूसरे राज्यों में कामकाज करने वाले मजदूर, तो दूसरी ओर विदेशों की यात्रा पर गए लोग लौटने लगे हैं. अकेले कबीरधाम जिले की बात कहें तो सप्ताह भर के भीतर 4592 लोग वापस लौटे हैं, जो प्रदेश के किसी भी दूसरे जिले की तुलना में सर्वाधिक है। 
कोरोना पीडितों को संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिसने प्रशासन को पशोपेश में डाल दिया है. सबसे बड़ी चिंता इस बात की है कि स्वास्थ्य विभाग के पास केवल 4592 वापसी करने वालों की लिस्टिंग है, लेकिन सूत्रों की मानें तो घर वापसी करने वालों की संख्या 6 हजार से अधिक है। 
स्वास्थ्य विभाग के पास 4592 लोगों की लिस्ट में बोडला ब्लॉक में 488, पंडरिया में 992, सहसपुर लोहारा में 692, कवर्धा ग्रामीण में 976 और कवर्धा शहर में 109 लोग वापसी किये, इसके अलावा 52 लोग विदेशों से आये है. वापसी करने वालों में लखनऊ, सूरत, नागपुर, पूर्ण, मुंबई, केरल के अलग-अलग जिलों सहित प्रदेश भर से वापसी किए हैं. विदेशों से आने वालों में लंदन, सउदी अरब, दुबई की यात्रा करने वाले लोग हैं। 
राहत वाली बात यह है कि इनमें किसी में भी अब तक कोरोना के लक्ष्ण नहीं पाया गया है, लेकिन इतनी संख्या में लोगों का पहुंचना चिंता का भी विषय है, क्योंकि शुरुआत में कोरोना का असर नजर नहीं आता, जैसे-जैसे समय बीतता जाता है बीमारी नजर आने शुरू होती है, तब तक स्थिति चिंताजनक हो चुकी होती है. यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में चिंता जाहिर करते हुए घर में ही रहने की सलाह दे रहा है। 
 

 
जाँजगीर-चाँपा । लॉक डाउन के दौरान ड्यूटी में तैनात आरक्षकों जान से मारने की धमकी देना पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे के पति और उसके ससुर को महंगा पड़ गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया । 
दरअसल जाँजगीर चाँपा जिले के पामगढ़ से बसपा विधायक इंदु बंजारे के पति उत्तम भारद्वाज लॉक डाउन के दौरान निर्धारित समय से पूर्व दुकान खोल रहे थे जिसे ड्यूटी में तैनात आरक्षक नरेश्वर बंजारे दिलहरण कश्यप ने मना किया. इससे नाराज विधायक पति उत्तम भारद्वाज और उसके ससुर ईश्वरी भारद्वाज आवेश में आकर दोनों आरक्षको को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे दी. दोनों पर यह भी आरोप है कि उन्होंने पामगढ़ थाना को भी आग लगा देने की भी बात कही । 
आरक्षकों ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी. जिसके बाद लॉक डाउन का उल्लंघन करने एवं ड्यूटी में तैनात आरक्षको से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने पर पामगढ़ थाना में दोनों आरोपी उत्तम भरद्वाज और ईश्वरी भरद्वाज के खिलाफ धारा 34,188,294,353,506,332 के तहत मामला दर्ज कर किया गया. हालांकि पुलिस अभी तक आरोपियों की गिरफ्तार नहीं कर पाई है । 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed