Thursday, 20 August 2026

 
 
पब्लिकयूवाच - मरवाही । शिक्षकों को समाज में भगवान का दर्जा दिया जाता है लेकिन कुछ शिक्षक अपने इस मान्यता को कलंकित करने में लगे हुए हैं। भ्रष्टाचार की बीमारी इन शिक्षकों के अंदर भी प्रवेश कर चुकी है इसलिए कुछ लोग भ्रष्टाचार करने का मौका नहीं चूक रहे। हम बात कर रहे हैं मरवाही ब्लॉक के दो प्रधान पाठकों की, जिन्होंने बच्चों के लिए दिए गए मध्यान्ह भोजन के तहत वितरित की जाने वाली सामग्री में से आधे आधे किलो अनाज की चोरी की। चोरी की इस वारदात में शामिल दो प्रधान पाठकों लखनलाल कोटहा और सुशील चंद्र राय को कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने सस्पेंड कर दिया है और मरवाही ब्लॉक के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आर एस परस्ते को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
दरअसल लाकडाउन के चलते सरकार ने निर्णय लिया है कि मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बच्चों को उनके घर पर ही सूखा राशन पहुंचाने का काम शिक्षकों के माध्यम से किया जाएगा। शासन के इसी आदेश के तहत शिक्षक इन दिनों घर घर जाकर विद्यार्थियों को अनाज का वितरण कर रहे हैं । मरवाही ब्लॉक के गांव में निरीक्षण करने जब कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी पहुंची तो उन्होंने बच्चों को वितरित किए गए अनाज को दोबारा तौल कराया, तो इस बार का खुलासा हुआ कि बच्चों को आधा किलो चावल और आधा किलो दाल कम दिया जा रहा है।
कलेक्टर ने 2 गांवों में वितरित किए गए मध्यान्ह भोजन की जांच की तो पाया कि यहां पर लोगों की अज्ञानता का फायदा उठाकर शिक्षकों ने निर्धारित मात्रा से कम राशन का वितरण किया। जिले के अंतिम छोर पर बसे गांव उषाड़ और महुआ नाका में यह गड़बड़ियां उजागर हुई हैं। ऐसे समय में जब स्वयंसेवी संस्थाएं और  सरकार गरीबों को राशन पहुंचा कर मदद करने का अभियान छेड़े हुए हैं, ऐसे में प्रधान पाठक जैसे महत्वपूर्ण पद पर काम कर रहे लोग राशन की हेरा फेरी करें तो इससे बेहद शर्मनाक ही कहा जाएगा।

रायपुर, 01 अप्रैल 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद प्रदेश के सभी निजी स्कूलों द्वारा फीस वसूल पर रोक लगा दी गई है। श्री बघेल के निर्देश पर राज्य शासन ने निजी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के पालकों को बढ़ी राहत मिली की है। मुख्यमंत्री ने निजी स्कूल संचालकों से कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान लाॅकडाउन की स्थिति में पालकों से बच्चों की स्कूल फीस की वसूली स्थगित रखी जाए। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए निजी स्कूलों से फीस वसूली स्थिगित करने का आदेश जारी कर दिया गया है। 
संचालक लोक शिक्षण श्री जितेन्द्र शुक्ला ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निजी स्कूल लाॅकडाउन की अवधि में स्कूल फीस वसूली स्थगित रखें, जिससे पालकों और बच्चों को अनावश्यक परेशानी नहीं हो। संचालक ने जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा है कि राज्य शासन को ऐसी सूचनाएं मिल रही है कि अनेक निजी शालाओं द्वारा लाॅकडाउन की अवधि में भी स्कूल फीस जमा करने संबंधी संदेश पालकों को लगातर भेजे जा रहे है। लाॅकडाउन की अवधि में स्कूल फीस भुगतान के लिए दबाव डालना उचित नहीं है। श्री शक्ला ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने सभी अधीनस्थ कार्यालयों और शालाओं को अवगत कराने तथा इसका पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हंै।  
क्रमांक: /चतुर्वेदी/भारती

 
दंतेवाड़ा । जिले के बुद्विपारा ग्राम में कोरोना लॉकडाउन के बीच जंगल में सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ 231 बटालियन के जवानों ने 10 किलो का आईईडी बम बरामद किया है. जिसे डिफ्यूज कर दिया गया है. इतने के बावजूद भी बाज नहीं आए नक्सलियों ने कैशलेस पालनार बाजार परिसर के अंदर दर्जनों लाल बैनर पोस्टर लगाकर एनपीआर, एनआरसी और सीएए का विरोध जताया है. तड़के सुबह इस पर लोगों नजर पड़ी, तब से गांव में दहशत का माहौल है।
3 साल में 100 IED बरामद
सीआरपीएफ के नेतृत्व में 231 बटालियन की दो कंपनी कोण्डासॉवली कैम्प से नक्सलियों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए सर्चिंग पर निकली थी. कैम्प से ग्राम बुद्विपारा के पास पहुँचने पर बम्ब निरोधक दस्ता जब इलाके को सर्च कर रही थी, तो 10 किलो का आईईडी बम मिला. जिसके बाद उसे निष्किय किया गया. सीआरपीएफ 231 बटालियन ने 3 सालों में नक्सलियों द्वारा लगाई गई करीब 100 आईईडी बम को ढूंढ कर निष्क्रिय किया है।
कैशलेस विलेज पालनार नक्सली बैनर पोस्टरों से पटा
दंतेवाड़ा जिले के कैशलेस विलेज पालनार बाजार परिसर के अंदर दर्जनों पोस्टर और लाल बैनर नक्सलियों ने लगाए है. नक्सलियों की दरभा डिवीजन की मलंगीर एरिया कमेटी ने यह पोस्टर जारी किया है. जिसमें एनपीआर, एनआरसी और सीएए का विरोध किया है.  कुआकोंडा थानाक्षेत्र में पड़ने वाले पालनार गांव में सुरक्षा के लिहाज से समेली सड़क पर सीआरपीएफ और पालनार से किरन्दुल मार्ग पर एसटीएफ की कम्पनी तैनात है. उसके बावजूद भी इत्मीनान से नक्सली अपनी हरकतों को गांव के बीचों-बीच अंजाम दे गए. नक्सलियों ने आज बस्तर दण्डकारण्य बन्द का आह्वान किया है।

 
मुंगेली । मुंगेली विधायक पुन्नुलाल मोहले ने कोरोना से बचाव व आम जनता के सहयोग के लिए अपने 1 माह का वेतन एक लाख दस हजार रुपये जिला राहत कोष मुंगेली को दिया ।
इसके साथ ही पूर्व मंत्री ने मुंगेली सहित प्रदेश के अन्य जिलों से मजदूरी करने दूसरे राज्यों में गए मजदूरों की सहायता के लिए  छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी अर्जुन मुंडा और प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने बताया है कि लखनऊ में 180 मजदूर फंसे हैं जिनका पता- 12 बसी रोड कान्हा अपार्टमेन्ट गंज वमल 8 मंजिल थाना फैजाबाद रोड उत्तर प्रदेश. हैदराबाद में लगभग 80 व्यक्ति पता- नानकराम मुंडा रोड गच्छी वेली हैदराबाद,भोपाल में 60 व्यक्ति पता- वागरानियां पुलिस चौकी कृष्णा मंदिर भोपाल, गुजरात में 600 व्यक्ति, इलाहाबाद में 45 व्यक्ति पता- सिविल लाइन हनुमान मंदिर बस स्टैंड के पास,आंध्र प्रदेश में 75 व्यक्ति गौडला कृष्णा थाना व जिला विजयवाड़ा,महाराष्ट्र में 45 व्यक्ति फंसे हैं ।
विधायक मोहले का कहना है कि ये सभी व्यक्ति लॉक डाउन में फंस गए हैं, ठेकेदार ने हाथ खड़े कर दिये हैं और इन्हें खाने-पीने की भी सहायता नहीं मुहैया हो रही है ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed