Friday, 21 August 2026

 
 पेंड्रा । कोरोना संदिग्ध महिला का वीडियो वायरल करने पर प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है। वीडियो पोस्ट करने वाली स्टाफ नर्स को निलंबित किया गया है। वीडियो बनाने वाले लैब टेक्नीशियन से 3 दिन के अंदर जवाब मांगा है। कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।
वहीं कोरोना की संदिग्ध महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई है। महिला ने अफवाह फैलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

K. W. N. S. - रायपुर, 18 मार्च 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के विशेष प्रयास से नक्सल हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया राशि को बढ़ाकर 20 लाख रूपए कर दिया है। पहले शहीद जवानों के परिजनों को 3 लाख रूपए एक्सग्रेशिया राशि (अनुग्रह अनुदान) दिया जाता था।
         छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग द्वारा आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर भारत सरकार की नवीन एसआरई गाईड लाइन के अनुसार नक्सली हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया राशि में यह वृद्धि की गई है।

 कांकेर। जिले के परतापुर थाने इलाके के महला बीएसएफ कैम्प से एरिया डेमिनेशन पर निकली पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर तबाड़तोड़ फायरिंग कर दी. मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया है. जबिक कुछ नक्सलियों को भी गोली लगने की खबर है. जवानों को मौके से 3 आईईडी बम भी बरामद हुआ है. जानकारी के मुताबिक घायल जवान का नाम कृपा शंकर है, जो कि बीएसएफ महला कैम्प के 157 बटालियन में तैनात है।  
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed