


K. W. N. S. - राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरे राज्य में लॉकडाउन के आदेश दे दिये हैं। लॉक डाउन के तहत ज़रूरी सेवाओं को छोड़ सभी राजकीय तथा निजी कार्यालय, मॉल्स, दुकानें तथा फैक्ट्रियां के अलावा सार्वजनिक परिवहन भी बंद रहेगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़े परिवारों को मई माह तक निःशुल्क गेहूं दिया जाएगा जबकि शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट वेण्डर्स, दिहाड़ी मजदूर तथा ऐसे जरूरतमंद परिवारों को एक अप्रेल से दो माह तक आवश्यक खाद्य सामग्री के पैकेट निशुल्क बांटे जायेंगे। लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वितरण अप्रेल माह के पहले सप्ताह तक कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अपील की है कि लॉक डाउन के दौरान बंद रहने वाली फैक्ट्रियों में किसी भी मजदूर को नौकरी से न निकाला जाए।
कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए बचाव के लिए राजस्थान के बाद पंजाब व ओड़िसा सरकार ने भी 31 मार्च तक लॉकडाउन करने का निर्णन लिया है।इस दौरान ज़रूरी सेवाओं को छोड़ सभी राजकीय तथा निजी कार्यालय, मॉल्स, दुकानें तथा फैक्ट्रियां के अलावा सार्वजनिक परिवहन भी बंद रहेगा ।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने एक निजी न्यूज़ चैनल से बातचीत में कहा है कि जरूरत पड़ी तो छत्तीसगढ़ में भी जनता कर्फ्यू की सीमा बढ़ाई जा सकती है। इस पर हम विचार व समीक्षा कर निर्णय लेंगे।
Owner / Director - Piyush Sharma
Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,
E mail - publicuwatch24@gmail.com
Contact No. : 7223911372