Friday, 21 August 2026

 K. W. N. S. - रायपुर/पेण्ड्रा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने अमरकंटक प्रवास के दौरान नर्मदा मंदिर में पूजा-अर्चना की, वहीं नए जिले में टूरिज्म के क्षेत्र में बढ़ावा देने की बात कही l अमरकंटक रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस बार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ का बजट के लिए बढ़ाया गया है l छत्तीसगढ़ की सीमा में आने वाले अमरकंटक पर्यटन क्षेत्र का विकास किया जाएगा. मुख्यमंत्री के अल्प दौरे पर उनके साथ उनके सलाहकार विनोद वर्मा, रुचिर गर्ग और प्रदीप शर्मा मौजूद हैं l

K. W. N. S. - रायपुर, 08 मार्च 2019/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 8 मार्च को रायपुर से शाम 4.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5 बजे बिलासपुर के सरकण्डा स्थित एसईसीएल हेलीपेड पहंुचेंगे। श्री बघेल वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद छत्तीसगढ़ भवन में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री अगले दिन 9 मार्च को सवेरे 10 बजे बिलासपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 10.40 बजे मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय पहंुचेंगे। श्री बघेल अमरकंटक में मंदिर दर्शन करने के बाद स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे रतनपुर पहंुचेंगे और वहां मंदिर दर्शन तथा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल शाम 4.25 बजे रायपुर लौट आएंगे।

K. W. N. S. - रायपुर, 8 मार्च 2020/ राम-राम, पालागी और जोहार अभिवादन की हमारी परंपराएं हैं जो स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी उपयोगी हैं। कोरोना जैसे वायरस जो हाथों का स्पर्श करने से फैलते हैं उनसे बचने के लिए अभिवादन का यह तरीका बहुत उपयोगी है। हैंडशेक अंग्रेजों की परंपरा है। अपनी परंपरा बहुत समृद्ध है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के जामगांव एम में आयोजित छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज के कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में समाज के भवन के शेड के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। 
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि किसानों को धान खरीदी की शेष राशि 1 अप्रैल से मिलनी आरम्भ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने किसानों से वायदा किया था कि 2500 रुपये धान खरीदी का देंगे। इस वायदे को पूरा करने और शेष 685 रुपये की राशि प्रदान करने राजीव गांधी किसान न्याय योजना प्रारंभ की जा रही है। किसानों का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल किसानों का 83 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा है। प्रदेश के धान उत्पादक किसानों के हितों को बढ़ावा देने हमने केंद्र से धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति चाही है जो अभी तक मिल नहीं सकी है। अनुमति मिल जाती है तो धान का बेहतर मूल्य तो किसानों को मिलेगा ही, बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन भी हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को सुपोषित करना और उन्हें अच्छी शिक्षा देना हम सबकी अहम जिम्मेदारी है। इस दिशा में कार्य कर ही हम नई पीढ़ी का उज्जवल भविष्य बना सकते हैं। 
सामूहिक विवाहों को करें प्रेरित- मुख्यमंत्री ने समाज के पदाधिकारियों से सामूहिक विवाह  जैसे आयोजन करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि अभी हरदीहा साहू समाज ने इस दिशा में अच्छी पहल की है और समाज के सदस्यों से सामूहिक विवाह में ही शादी कराने का संकल्प लिवाया। इसके लिए गांव-गांव में बैठक उन्होंने ली है। इससे काफी बचत होती है जिसे बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए निवेश कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी साइंस कॉलेज प्रांगण में शासन ने ऐसा ही आयोजन किया था।

K. W. N. S. - रायपुर , 7 मार्च 2020। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मंदिर हसौद के ग्राम दरबा में छापा मारकर करीब 13 लाख कीमत की 340 पेटी और पिकअप से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही एक पिकअप जब्त की गई है।
उल्लेखनीय है कि डीजीपी श्री डीएम अवस्थी ने दो दिन पहले ही सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर अवैध शराब भंडारण और परिवहन पर सख्ती के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रदेश भर में पुलिस ने अवैध शराब पर रोक लगाने छापामार कार्रवाई शुरू की। इसी कड़ी में महासमुंद जिले की बागबाहरा थाना पुलिस को सूचना मिली की रायपुर की ओर से अवैध शराब से भरी पिकअप आ रही है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर पांच आरोपियों सहित पिकअप को जब्त कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि
यह शराब रायपुर मंदिरहसौद ब्लाक के ग्राम दरबा के सरपंच पति सनत पटेल के बाड़ा के कमरे में छिपा कर रखी गई थी और चंडीगढ़ की उक्त शराब में लगभग 340 पेटी अंग्रेजी शराब अभी वहां पर रखी हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उक्त स्थान पर छापा मारकर 340 पेटी शराब बरामद कर जप्त किया ली।
महासमुंद पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ल ने बताया कि सूचना मिली थी कि रायपुर की ओर से कुछ लोग भारी मात्रा में अवैध शराब पिकअप में भरकर होली त्यौहार के समय खपाने के उद्देष्य से महासमुंद जिले के ग्राम सुखरीबडरी ले जा रहे है। उक्त सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही की गई जिसमें पांच आरोपी बजरंग सिंह  फूल चौक रायपुर , नरेश कुमार  कोटा रायपुर , समर धु्रव मंदिर हसौद रायपुर, प्रदीप बाघ सरस्वती नगर रायपुर और अखिलेश मंदिरहसौद को गिरफ्तार किया गया है । 
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजनेय वाष्र्णेय भापुसे, उनि संजय सिंह राजपूत, सोनचंद्र डहरिया , घनष्याम भारद्वाज, आरक्षक  हिरालाल अकोनिया, आरक्षक  टोप सिंग धु्रवे,महेत्तरू साहू, भूपेन्द्र चन्द्राकर,  विरेन्द्र तिवारी का विशेष योगदान रहा।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed