Friday, 21 August 2026

 
 तखतपुर । मानसिक रूप से कमजोर 35 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इसमें पीड़िता की सगी भाभी की शह पर आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुट गई है। 
मामला जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र की है. थाना प्रभारी पारस पटेल ने बताया कि घटना की रिपोर्ट पीड़िता की चाची की ओर से थाने में दर्ज कराई गई है. प्रार्थिया ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य गमी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे. इस दौरान घर में पीड़िता की सगी भाभी ही थी. जब घर के सदस्य कार्यक्रम से वापस घर लौटे तो पीड़िता अपने कपड़े को ठीक करते हुए घर के बाहर निकल रही थी, और कमरे से आरोपी विकास तिवारी उर्फ पप्पू निकला। 
इस पर पीड़िता से उसकी चाची ने घटना के संबंध में पूछा तो पीड़िता ने आप बीती बताई और रोने लगी. पीड़िता की सगी भाभी ने भी आरोपी को दुष्कर्म की घटना को कारित करने में सहयोग किया. लिहाजा, तखतपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी विकास उर्फ पप्पू तिवारी व सह-आरोपी सगी भाभी के खिलाफ धारा 376 के तहत दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर विवेचना में ले लिया है. पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुट गई है। 

K. W. N. S. - रायपुर। मार्च महीने में मौसम में बदलाव आता है। इससे लोगों को एलर्जी और सर्दी-जुकाम की समस्या होने लगती है। मार्च का महीने में सर्दी भाग रही होती है और गर्मी की शुरुआत होने लगती है। तापमान में भी अंतर नजर आने लगता है। ऐसे में शरीर को विभिन्न प्रकार के इंफेक्शन से बचाना जरूरी हो जाता है। दरअसल शरीर पर मौसम का प्रभाव सबसे पहले पड़ता है। इस समय अधिकतर लोग बुखार, एलर्जी, सर्दी-जुकाम और खांसी से पीडि़त हो जाते हैं। ऐसे में हेल्दी खाने पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है। आपकी डाइट ही आपकी सुरक्षा कर सकता है। जानकारों के अनुसार कुछ चीजों के सेवन से सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर से बचा जा सकता है।
विटामिन सी का सेवन करें
बदलते मौसम में विटामिन सी का सेवन करना बहुत जरूरी होता है. विटामिन सी एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। यह शरीर में हानिकारक बैक्टीरिया से लडऩे की क्षमता को बढ़ाता है. विटामिन सी भरपूर मात्रा में खाने से सर्दी-जुकाम की समस्या कम होती है. विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे संतरे, बेल, मिर्च, अंगूर, कीवी, अमरूद, और स्ट्रॉबेरी को अपने डाइट में जरूर शामिल करें।
मसाले का करें उपयोग
इस मौसम में हल्दी, अदरक, लहसुन, अजवायन, दालचीनी, लौंग, जीरा, तुलसी और पुदीना का सेवन जरूर करना चाहिए. ये मसाले कई तरह की बीमारियों को दूर रखने में मदद करते हैं। ये मसाले एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरे होते हैं जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करते हैं. इस मौसम में चाय, सूप और सलाद को भी अपनी डाइट में शामिल जरूर करें।
खूब नट्स खाएं
नट्स सबसे अधिक पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक हैं. ज्यादातर लोग वजन घटाने के लिए इन्हें अपनी डाइट में शामिल करते हैं. बादाम, अखरोट और पिस्ता जैसे नट्स को मौसम के बदलाव के दौरान जरूर खाना चाहिए. ये आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. ये नट्स विटामिन ई से भरपूर होते हैं, जो विटामिन सी की तरह ही एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह इंफेक्शन को दूर रखने के काम आते हैं।
हरी सब्जियों को डाइट में करें शामिल
इस समय पालक, सरसों के पत्ते, मेथी के पत्ते और बथुआ को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. पत्तेदार हरी सब्जियां लोगों को बीमारियों से दूर रखती हैं. ये इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाती हैं. इन सब्जियों में विटामिन, खनिज और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है. इस मौसम में आप ग्रीन स्मूदी, सूप, स्टू या सलाद का विकल्प चुन सकते हैं।
ग्रीन टी पिएं
ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट पॉलीफेनोल्स से भरपूर होती है जो मौसमी परिवर्तनों से जूझने के लिए शरीर को मजबूत बनाती है. ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन (एक प्रकार का पॉलीफेनोल) आम फ्लू वायरस के खिलाफ बेहद प्रभावी होता है।

 K. W. N. S. - रायपुर l 11 मार्च 2020 अट्ठारवीं छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक कांग्रेस 2020 का आयोजन राजधानी रायपुर में 25 और 26 मार्च को होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 25 मार्च को सवेरे 10.30 बजे इसका शुभारंभ करेंगे। समापन समारोह राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में 26 मार्च को शाम 4 बजे होगा। छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक कांग्रेस शुभारंभ और समापन समारोह पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में होगा। यह आयोजन छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद एवं पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के तत्वाधान में किया जा रहा है।
 
       छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक कांग्रेस 2020 के शुभारंभ कार्यक्रम में उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमेश पटेल कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।  इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के उभरते हुए युवा वैज्ञानिकों को अनुसंधान गतिविधियों के लिए प्रेरणा देना है। इस आयोजन में 19 विषयों में शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगें। देश भर के विभिन्न क्षेत्रों से युवाओं को इसके लिए आमंत्रित किया गया है। युवा वैज्ञानिक कांग्रेस में 32 से 35 आयु समूह के पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के साथ ही कम से कम दो वर्ष का शोघ कार्य से जुड़े युवाओं को इसमें आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही मेडिसिन और इंजिनियरिंग क्षेत्र के स्नातक युवा भी शामिल हो सकेंगे।

 K. W. N. S. - रायपुर /खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत के पिता दखलू राम भगत का निधन हो गया है। वे कुछ समय से अस्वस्थ थे और राजधानी रायपुर के वीकेयर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

स्वर्गीय दखलू राम भगत की पार्थिव देह को मंत्री अमरजीत भगत के रायपुर स्थित पूरेना निवास ले जाया गया है जहाँ से स्वर्गीय दखलू राम भगत की पार्थिव देह को पैतृक गांव पार्वतीपुर लेकर जाएंगे जहां आज शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा । 

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed