Friday, 21 August 2026

K. W.N.S.-रायपुर। प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोज शाम को बुलेटिन जारी किया जा रहा है। इसे विभाग की वेबसाइट cghealth.nic.in पर प्रतिदिन देखा जा सकता है । इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 104 पर 24 घंटे जानकारी ली जा सकती है। कार्यालयीन समय पर राज्य सर्विलांस इकाई के हेल्पलाइन फोन नंबर 07712235091 पर फोन कर जानकारी ली जा सकती है।
इसके अलावा ईमेल आईडी This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. पर ईमेल कर भी कोरोना वायरस के संबंध में अपडेट लिया जा सकता है।

K. W.N.S.-रायपुर। मध्यप्रदेश में चल रहे उठा-पटक को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। सीएम ने आरोप लगाया है कि मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायकों का अपहरण किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि कमलनाथ सरकार फ्लोर टेस्ट में सफल होगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सतना रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात कर रहे थे। बघेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में बीजेपी ने अपने स्वार्थ के चलते अराजकता का माहौल बनाया है। हॉर्स ट्रेडिंग की जा रही है। विधायको का अपहरण किया गया है। प्रजातंत्र की जो संवैधानिक व्यवस्था है वह तार तार हो चुकी है। बीजेपी ने जो कृत्य किया है वह बेहद निंदनीय है। जो बादल एमपी के राजनीती में छाई है बहुत जल्द ही छट जायगी। कमलनाथ बहुमत साबित करके फिर से अपनी सरकार बनाएंगे l

 
कोरबा ।  अम्बिकापुर मार्ग में गुरसियां पुल के निकट तड़के एक ट्रेलर, ट्रक और मेटाडोर आपस में भिड़ गए. ट्रेलर का ड्राइवर केबिन में ही फंस गया, जिसे बाहर निकालने में बांगो पुलिस की टीम को 3 घंटे मशक्कत करनी पड़ी । 
ट्रक क्रमांक सीजी 15 डी ई 2146 कटघोरा की ओर से जा रही थी, जबकि ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एआर 7377 अम्बिकापुर से आ रही थी. दोनों वाहन के टकराने के बाद कटघोरा की ओर से आ रही एक मेटाडोर आ भिड़ी और तीनों वाहन फंस गए. स्टेरिंग काट कर ट्रेलर चालक को किसी तरह बाहर निकाल अस्पताल दाखिल कराया गया. हादसा किन वजहों से हुआ साफ नहीं है. बताया जा रहा है कि दोनों वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिस वजह से दुर्घटना हुई । 

K. W. N. S. - रायपुर, 13 मार्च 2020/ नोवल कोरोना वायरस (COVID-19)  के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए नगरीय निकायों की सीमा के अंतर्गत स्थित सभी सार्वजनिक पुस्तकालय (लाइब्रेरी) तथा शासकीय, अर्धशासकीय और निजी व्यायाम शाला (जिम), तरणताल (स्वीमिंग पुल) एवं वाॅटर पार्क अनिवार्य रूप से 31 मार्च 2020 तक बंद रहेंगे। 
नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी. ने नोवल कोरोना वायरस (COVID-19)  के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी कलेक्टरों, नगर निगम आयुक्तों और नगर पालिका परिषद-नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि इस निर्देश का कढ़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए की गई कार्यवाही से अवगत कराया जाए।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed