Thursday, 20 August 2026

K. W. N. S. - रायपुर। राज्य सरकार ने किसानों से धान की खरीदी 2500 रुपए क्विंटल में करने की घोषणा की थी, लेकिन केंद्र के इनकार के बाद उसे खरीदी समर्थन मूल्य पर ही करनी पड़ी।
अब सरकार ने खरीदी के अंतर की राशि किसानों को देने के लिए बजट में राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू की है। इसके तहत अंतर की राशि किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिसकी पहली किश्त में 350 रुपए किसानों के खाते में अप्रैल में पहुंचेगी, वहीं दूसरी किश्त जुलाई में जारी की जाएगी। किसानों को प्रति क्विंटल 685 रुपए दिए जाने हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि सरकार की यह सोच है कि दो किस्त में राशि देने से किसानों को फायदा होगा। पहली किस्त अभी और दूसरी किस्त गर्मी में देने से खेती-किसानी में मदद मिलेगी। प्रदेश सरकार ने किसानों से 25 सौ रुपए प्रतिक्विंटल की दर से धान खरीदी की है। हालांकि केन्द्र सरकार के विरोध के बाद प्रदेश सरकार ने अभी केन्द्र द्वारा घोषित दर पर ही धान की खरीदी की है। इसके अंतर की राशि 685 रुपए का भुगतान सरकार ने दो किश्तों में देने का फैसला लिया है।
राज्य सरकार द्वारा 1 दिसंबर से 20 फरवरी तक प्रदेश के 18 लाख 45 हजार किसानों से कुल 82 लाख 80 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी गई है। इसके लिए किसानों को 1815 और 1835 रुपए प्रतिक्विंटल के हिसाब से कुल 15 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। चूंकि राज्य सरकार ने किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 25 सौ रुपए देने की घोषणा की है। इसलिए सरकार ने बजट में इसकी घोषणा की है।
राजीव किसान न्याय योजना के तहत सरकार ने बजट में पांच हजार एक सौ करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। यह लगातार दूसरा साल है जब सरकार ने किसानों से 25 सौ रुपए में धान खरीदा है। कांग्रेस ने साल 2018 के विस चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र में इसका वादा किया था।

K. W. N. S.  - रायपुर। विधानसभा में रायपुर व बिलासपुर थानों दर्ज मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठा,। 15 नवंबर 2019 से 15 जनवरी 2020 की पीएम रिपोर्ट पर सवाल किया गया। मंत्री के जवाब से सदस्य संतुष्ट नहीं हुए और सदन का माहौल गरमा गया। भाजपा के विधायक विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने जांच के निर्देश दिये। जांच विधानसभा की कमेटी करेगी।
आज सदन में पुलिस कस्टडी में हुई सूरजपुर में कृष्णा सारथी, पंकज बेग की मौत का मामला उठा, तो वहीं दुर्ग जेल में राजकुमार देवांगन का मामला भी गूंजा।सदन में मंत्री ने पंकज बेग की आत्महत्या को पुलिस कस्टडी में मौत नहीं कहा, बताया गया कि पंकज बेग नेे भागकर दूसरी जगह आत्महत्या की थी, इसलिए उसे पुलिस कस्टडी में मौत नहीं कहा जा सकता। विपक्ष ने इस जवाब पर एतराज जताया। विपक्ष का आरोप था कि इस मामले में एफआईआर दर्ज किया गया था, गिरफ्तारी भी हुई थी, लेकिन अब जेल से निकलने के बाद आरोपी धमकाने का काम कर रहे हैं। कृष्णा सारथी के मामले में विपक्ष का कहना था कि दबाव में कृष्णा सारथी को बिना किसी अपराध पंजीकृत किए थाने लाया गया बाद में कथित तौर पर फांसी से हुई मौत दिखाया गया। आरोपियों की न तो गिरप्तारी हुई है और न ही परिजनों को मुआवजा दिया गया है। 
बृजमोहन अग्रवाल के स्वाल के बाद नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, अजय चंद्राकर, नारायण चंदेल, शिवरतन शर्मा और सौरव सिंह ने इस मामले पर सरकार पर सवाल खड़े किये। इस प्रकरण की जांच विधानसभा की कमेटी से कराने की मांग की। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कहा इस सवाल को लेकर सदस्य काफी उद्वेलित हैं, इसलिए इसकी जांच विधानसभा की समिति से करायी जायेगी,तब कहीं जाकर सदस्य शांत हुए।

K. W. N. S. - बिलासपुर। कुछ दिनों बाद होली का त्योहार आने वाला है। इसके मद्देनजर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी प्रशांत अग्रवाल ने अधिकारियों की कंट्रोल रूम में बैठक ली। बैठक में थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि उपद्रव मचाने, चाकूबाजी करने और शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई कर सीधा जेल भेजा जाए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर व ग्रामीण, सीएसपी कोतवाली, सीएसपी सिविल लाइन, डीएसपी ट्रैफिक विश्वदीपक त्रिपाठी, डीएसपी निमिषा पांडेय सहित शहर के सभी थानेदार उपस्थित रहे। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने सभी को विभिन्न मुद्दों पर दिशा निर्देश दिए है।
 
सभी गुंडे बदमाशों को थाना बुला त्यौहार को शांतिपूर्ण मनाने की समझाइस देने की बात कही गई है।
पिछले वर्ष होली त्यौहार में हुडदंगियो सहित चाकूबाजी करने वाले और विगत साल भर में हुए चाकूबाजी के जितने अपराधी है सभी के ऊपर प्रतिबन्धक कार्रवाई की जाएगी।
फेसबुक, व्हाट्सएप्प, ट्विटर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही पाम्पलेट छपवा लोगों के घर तक भेजवाया जाएगा।
पूर्व में जो शांति समिति की बैठक कंट्रोल रूम में होती थी। वर्तमान में सभी थानेदारों को अपने अपने क्षेत्र में शांति समिति की बैठक ले। त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने अपील करने कहा जाएगा।
नशे का सामान बिक्री करने वालों के खिलाफ प्रतिबन्धक कार्रवाई और यदि बिक्री करते पाए गए तो NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
होली के सामानों की बिक्री करने वालों को मुखौटा बेचने पर भी कार्रवाई किया जाएगा।

K. W. N. S - बिलासपुर lप्रदेश में आज अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. बिलासपुर में सुबह 11 बजे जमकर बारिश हुई. बारिश के साथ ओले भी गिरे.लोगों ने मौसम का जमकर लुत्फ उठाया. वहीं इससे रबी फसल को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. पहले भी किसानों को काफी नुकसान हो चुका है l

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed