Thursday, 20 August 2026

 K. W. N. S. - रायपुर, 7 मार्च 2020/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में 27 फरवरी को चर्चा के दौरान किसानों का लंबित टोकन का परीक्षण सचिव स्तर के अधिकारी के निगरानी में होने के उपरांत धान खरीदी की घोषणा की गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में धान खरीदी की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2020 निर्धारित की गई थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा के अनुरूप खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को जिला प्रभारी सचिव एवं प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ नवा रायपुर से समन्वय कर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप धान खरीदी के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

 K. W. N. S. - रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2020-21 के आय-व्ययक पर सामान्य चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों से 355 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर गन्ना खरीदेगी। उन्होंने दोहराया कि किसानों को धान का 2500 रूपए प्रति क्विंटल दाम मिलेगा। बजट में घोषित की गई कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों को समर्थन मूल्य और 2500 रूपए के अंतर की राशि दी जाएगी। श्री बघेल ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी और 2500 रूपए पर धान खरीदी से छत्तीसगढ़ का किसान मजबूत हुआ। देश में यह पहली बार हुआ कि ढाई लाख से अधिक किसान छत्तीसगढ़ में खेती की ओर लौटे। जब किसान मजबूत होंगे तो गांव, राज्य और देश भी मजबूत होगा। उन्होंने केन्द्र सरकार से धान से इथेनॉल के उत्पादन के लिए संयंत्र स्थापना की अनुमति प्रदान करने का आग्रह दोहराते हुए कहा कि यदि अनुमति मिलती है तो किसानों को धान की अच्छी कीमत मिलेगी। पेट्रोलियम ईंधन में खर्च होने वाले पेट्रोडॉलर की बचत होगी। ऐसा होता है तो यह पूरे देश के किसानों के लिए एक नजीर बनेगा। श्री बघेल ने शक्कर कारखानों में उत्पादित शक्कर की खरीदी पर केन्द्र द्वारा लगाए गए कैप (शक्कर खरीदी की मात्रा) हटाने या गन्ने से एथेनॉल बनाने की अनुमति देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से नए-नए उद्योग खुलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालन आज छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में अनार्थिक हो गया है। कृषि और पशुपालन को लाभप्रद बनाने के लिए नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजना के माध्यम से हमारे पुरखों की परम्परा को पुनर्जीवित कर व्यवस्थित करना होगा। सिंचाई सुविधाएं बढऩे से किसान दूसरी और तीसरी फसल भी लेना चाहते हैं, लेकिन फसल को मवेशियों से बचाना चुनौतिपूर्ण काम बन गया है। खेतों की फेंसिंग और रखवाली करनी पड़ती है। इससे कृषि लागत बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजना नया प्रयोग है। इसमें सुधार के लिए सभी सदस्य अपने सुझाव दे सकते हैं। छत्तीसगढ़ की यह योजना कृषि आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरे देश के लिए नजीर बन सकती है। उन्होंने कहा कि गौठानों के लिए गांवों में 3 से 5 एकड़, चारागाह के लिए 5 से 10 एकड़ जमीन चिन्हित की जानी चाहिए। गौठानों में छाया के लिए घास-फूस से व्यवस्था करनी चाहिए। गौठानों में नस्ल सुधार का काम भी आसानी से किया जा सकता है। पशुपालन को लाभप्रद बनाने के लिए हमारे गौठानों में गोबर से वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन प्रारंभ हो गया है। गौठान प्रबंधन समितियों को 10 हजार रूपए प्रति माह दिए जाएंगे। जिससे चरवाहे के मानदेय की व्यवस्था की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि गौठानों में पशुओं के एक स्थान पर रहने से फेंसिंग का खर्च बचेगा। किसानों के लिए दूसरी फसल लेना आसान होगा। मुख्यमंत्री ने अवैध शराब की बिक्री रोकने के संबंध में कहा कि यदि किसी जिले में अवैध शराब की बिक्री होती है तो इसके लिए जिले के पुलिस अधीक्षक जिम्मेदार होंगे। उन्होंने बजट में शिक्षा कर्मियों के संविलियन के फैसले का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षाकर्मी शब्द अब इतिहास का हिस्सा हो गया l

K. W. N. S. - रायपुर, 6 मार्च 2020/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 8वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 8 मार्च को होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  लोकवाणी में इस बार ‘महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर  प्रदेशवासियों से बात करेंगे। 
 
लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा।

 
K. W. N. S. - रायपुर l छत्तीसगढ़ में 15 मार्च विश्व उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आयुक्त डॉ.कमलप्रीत सिंह ने छत्तीसगढ़ के सभी कलेक्टरों को पूर्व वर्षो की ही भांति 15 मार्च को राज्य में विश्व उपभोक्ता दिवस का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। समस्त कलेक्टरों को भेजे गए पत्र में उपभोक्ता दिवस पर आम लोगों में उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के लिए जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने को कहा गया है। 
खाद्य विभाग के आयुक्त द्वारा जारी पत्र के अनुसार उपभोक्ता संरक्षण एवं उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी के लिए स्कूलों एवं महाविद्यालयों में कैम्प का संचालन कर छात्र-छात्राओं के साथ आम उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी जाए। जिला उपभोक्ता फोरम द्वारा उपभोक्ता विवादों से संबंधित जारी महत्वपूर्ण आदेशों की जानकारी प्रचार माध्यमों के जरिए दी जाए। उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत जिला उपभोक्ता फोरम के न्यायाधीश, सदस्यों, अधिवक्ताओं एवं स्वयं सेवी संगठनों तथा शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यशाला के माध्यम से आम उपभोक्ताओं को उपभोक्ता अधिकारों के साथ-साथ उपभोक्ता विवादों के निराकरण की विद्यमान प्रक्रिया की जानकारी दी जाए। 
जारी पत्र के अनुसार उपभोक्ताओं को विभिन्न उत्पादों की खरीदी करते समय किन-किन बातों पर ध्यान देना चाहिए तथा उत्पादकों द्वारा किन-किन तथ्यों का अपने उत्पाद की पैकिंग में अनिवार्य रूप से उल्लेख किया जाना चाहिए, इसकी जानकारी आम उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। इसके लिए नापतोल, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, ऑयल कम्पनियों के प्रतिनिधियों, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के विज्ञान के शिक्षकों के सहयोग से प्रदर्शनी लगाने को कहा गया है। जिसमें दैनिक उपयोग में आने वाली अपमिश्रित, नकली वस्तुओं के पहचान करने के सरल तरीकों की जानकारी उपभोक्ताओं को दी जाएगी। प्रदर्शनी में उपभोक्ताओं के अधिकारों की जानकारी वाले पाम्पलेट, हैंडबिल उपभोक्ताओं को निःशुल्क रूप से वितरित किया जाएगा। खाद्य सचिव ने सभी कलेक्टरों से उपभोक्ता दिवस का आयोजन में की गई कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन विभाग को तथा उसकी प्रति खाद्य संचालनालय को उपलब्ध कराने के भी निर्देश पत्र में दिए हैं।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed