Thursday, 20 August 2026

 
 
 
 
मुंगेली। नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार तमाम चालाकी और होशियारी के बावजूद पुलिस की नजरों से बच नहीं सकता है. दरअसल मुंगेली जिले में एक व्यक्ति चने की फसल के बीच में लंबे समय से गांजे की खेती कर रहा था. मुखबिर से सूचना पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और खेत में लगे सैकड़ों की संख्या में गांजे का पौधा भी जब्त कर लिया है ।  
पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के भटगांव का है, जहाँ गांव के ही बिसाहू साहू जो कि गांजा पीने का आदि था. पीने की इसी आदत की वजह से गांजे की खेती करने लग गया और लंबे समय से गांजे का अवैध कारोबार भी कर रहा था. सिटी कोतवाली पुलिस को इस सम्बंध में मुखबिर से सूचना मिली थी. जिसके बाद जिले के एसपी सीडी टण्डन के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में टीआई आशीष अरोरा ने प्लान बनाकर भटगांव गांव में दबिश दी. जहाँ आरोपी बिसाहू साहू खेत में चने के फसल की आड़ में बड़े पैमाने पर गांजे की खेती कर रहा था ।  
आरोपी की चालाकी देख पुलिस भी कुछ पल के लिए हैरत में पड़ गई. जिसके बाद दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से 2 से 3 फ़ीट के 85 नग गांजे के पौधे जब्त किया है. टीआई आशीष अरोरा ने बताया कि आरोपी को गिरफ़्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।  
 

 
  राजनांदगांव |  जिले से महाशिवरात्रि पर बुरी खबर आई है. मेला दर्शन करने गए चार युवक की कार नदी में गिर गई. जिसमें दो युवक बाहर निकल गए. वहीं एक युवक की मौत हो गई. हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. गोताखोर लापता एक युवक की तलाश में जुटी हुई है. घटना नदाई चौक राजनांदगांव की है | 
गौरतलब है कि महाशिवरात्रि पर मोहरा नदी में एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें मारूती 800 से चार दोस्त पहुंचे थे. युवक ने मोहरा नदी के छोटे पुल में कार तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरी | 
सीएसपी श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि दो लोग नीलू गुप्ता व शुभम गाड़ी का काच तोड़कर नदी से बाहर निकल गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गई. लापता दो लोगों की गोताखोर की मद्द से खोज बीन शुरू की गई. जिसमें सिद्दीकी नामक एक युवक की डेट बॉडी मिली है व दूसरा युवक खेलका बंजारी की खोज गोताखोरों द्वारा की जा रही है. गाड़ी को क्रेन के सहारे निकाल लिया गया है | 

 
 
 
 
राजिम । राजिम माघी पुन्नी मेला में शनिवार को आयोजित संत समागम में धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने वृन्दावन के महामंडलेश्वर योगी नवल गिरी जी महाराज सहित अनेक साधु-संतों का सम्मान किया और प्रदेश की खुशहाली के लिए उनका आशीर्वाद लिया। धर्मस्व मंत्र श्री साहू संत-समागम समारोह के मुख्य अतिथि थे। समारोह की अध्यक्षता सिहावा विधायक श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव ने की। इस अवसर पर धर्मस्व मंत्री ने कहा कि राजिम माघी पुन्नी मेला में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी छत्तीसगढ. की संस्कृति, पारंपरिक खेल, तीज त्यौहार और व्यंजनों को समावेश कर मेले की मूल पहचान को लौटाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में मेला चिन्हित स्थान पर लगाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा 25 एकड़ जमीन चिन्हांकन कर लिया गया है। उन्होने कहा कि इस नए मेला स्थल में श्रद्धालुओं और साधु संतो के लिए आश्रम, आवास और अन्य सुविधाएॅ विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही मेला स्थल पर छत्तीसगढ़ की धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व को संजोया जाएगा। सुव्यवस्थित मेला आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी ।
संत समागम में वृंदावन से आये योगी नवलगिरी जी महाराज ने सुव्यवस्थित मेला आयोजन की सराहना की। उन्होने कहा कि इस मेले में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का समावेश करने से यह मेला और भी भव्य हो गया है। उन्होने मेला आयोजन के लिए राज्य शासन को बधाई दिया। अयोध्या से पधारे श्री जालेश्वर जी महाराज ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ सरकार पुनः अपनी मौलिक संस्कृति की ओर लौट रही है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी जैसी अच्छी योजना शुरू की है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। समारोह में योगीराज स्वामी श्री ज्ञानस्वरूपानंद (अक्रिय) जी महाराज-जोधपुर, महंत जालेश्वर जी महाराज अयोध्या, महंत श्री रामसुन्दरदास जी महाराज अध्यक्ष श्रीराजीव लोचन मंदिर, संस्कृताचार्य पंडित रामहेतु गर्ग शास्त्री सतना (मध्य प्रदेश), महंत साध्वी प्रज्ञा भारती जी संरक्षक वेदरतन सेवा प्रकल्प छत्तीसगढ़, पंडित ऋषिराज त्रिपाठी-प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), महंत उमेशानंद गिरी जी महाराज नवागांव (बुढ़ेनी) सहित विशिष्ट साधु-संत की उपस्थित थे।
 

 
 
बरमकेला । गांजा तस्कर इस समय तस्करी के नए-नए तरकीब निकाल रहे है. इनके इस तरह के तरकीब को देखकर पुलिस भी हैरान है. दरअसल रायगढ़ जिले के सरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वाहन से 1 क्विंटल 35 किग्रा गांजा जब्त किया है. जिसकी कीमत 6 लाख 75 हजार रुपए आंकी गई है।
सीरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे उड़ीसा की तरफ से आ रही टाटा सुपर एक्समिन्ट क्रमांक यूपी 50 बीटी 2329 वाहन को घेराबंदी कर रोका गया. जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो देखा कि वाहन में सबसे नीचे एक केबिन बनाया गया था जिसमें 1 क्विंटल 35 किग्रा गांजा मिला. उसके ऊपर कैरेट रखा गया था।
गांजे को जब्त कर पुलिस ने आरोपी दीपक मोर्य (20 वर्ष) और रविप्रकाश (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रहने वाले है. उनके खिलाफ पुलिस एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर रही है।
 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed