Thursday, 20 August 2026

 
मुंगेली । मंडी परिसर स्थित गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई है. रिहायशी इलाके में आगजनी की घटना में कुछ ही समय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी आग पर काबू पाने को कोशिश में जुटी है । 
बता दे कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मंडी परिसर स्थित चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष प्रेम आर्य के किराना दुकान है, जिसके दो गोदाम में शनिवार को अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. देखते ही देखते आग फैल गया, जिससे हड़कंप की स्थिति बन गई. फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके मौके पर पहुंचने के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. आगजनी में लाखों रुपये के तेल, बिस्किट एवं अन्य किराना सामान जलकर खाक होने की आशंका है । 

 
 दंतेवाड़ा ।  जिले में पोटली गाँव में खुले नए पुलिस कैंप का विरोध कर रहे नक्सलियों ने इलाके में अपना दहशत कायम रखने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. कैंप में तैनात एक गोपनीय सैनिक की हत्या नक्सलियों ने कर दी है. मृतक सैनिक का नाम मोहन भास्कर है. मोहन को नक्सली उसके घर से अगवा कर ले गए थे. अगवा करने के बाद नक्सली उसे जंगल में अपने साथ दो दिनों तक घुमाते रहे.  हत्या के बाद उसके शव को अरबे गाँव के पास फेंक दिया।
जानकारी के मुताबिक मोहन भास्कर नीलवाया गांव के पटेलपारा का रहने वाला था. वह पहले नक्सली था. बाद में पुलिस में समर्पण के बाद गोपनीय सैनिक के तौर पर काम कर रहा था. उसकी तैनाती पोटाली नवीन कैम्प में थी. कैम्प से बाहर निकलने के बाद घर पहुँचते ही नक्सलियों ने नीलवाया के पास से अगवा कर लिया था।
घटना के पूर्व मृतक जवान की बहन देवे अपने भाई के अगवा होने बाद से उसे छुड़ाने के प्रयास में जुटी थी, यहाँ तक कि मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी के पास भी पहुँची थी पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी. इधर देवे ने जानकारी दी कि उसके माता-पिता को नक्सलियों ने गांव से बाहर निकाल दिया है, जो इस वक्त बीजापुर जिले के बासागुड़ा गांव में रह रहे है. घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत और डर का माहौल है।

 
मुंगेली  । मुंगेली जिले का एक पंचायत ना सिर्फ जिले में बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है. क्योंकि इस गांव के सरपंच और सभी पंचों का चुनाव ग्रामीणों की आपसी समझौते से निर्विरोध किया गया हैं. हम बात कर रहे हैं मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत जोता की. जहां दो पंचवर्षीय सरपंच रह चुके हरिशंकर वर्मा को तीसरी बार निर्विरोध सरपंच चुना गया है. इसके अलावा ग्राम पंचायत के कुल 16 वार्डों के लिए पंचों का भी निर्विरोध चुनाव किया गया है ।
ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच द्वारा ग्राम विकास की दिशा में बेहतर कार्य कराया जा रहा है यही वजह है कि इस बार भी उन्हें निर्विरोध सरपंच के पद पर चुना गया है. वर्तमान में सरपंच के एक कार्यकाल से ही ऊब जाते हैं. ऐसे में दस साल सरपंच रहने के बाद तीसरी बार निर्विरोध चुनाव जीतना लोगों के लिए मिसाल बन गया है, क्योंकि चुनाव अत्यधिक खर्चीला हो गया है और प्रत्याशी जीतने के लिए हर हथकंडे अपनाने से पीछे नहीं हटते ।
बहरहाल आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जिले के पथरिया विकासखंड में वोटिंग जारी है. ऐसे में पथरिया जनपद के जोता गांव की चर्चा जोरों पर है ।

 
 
 कवर्धा । जिले के सहसपुर लोहारा थाना अंतर्गत ग्राम बिरोडा से 26 दिसंबर को अपहृत 9 साल के डोनेश राणा का कंकाल शुक्रवार को ग्राम टाटावाही के घुरवा में मिला है. बच्चे के पिता ने कपड़े के आधार पर पहचान की. लोहारा थाना पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।
बच्चे के गुम होने के बाद से ही पतासाजी में जुटी पुलिस को बिरोडा से छह किमी दूर ग्राम टाटावाही के घुरवा में बच्चे का कंकाल मिला है. आशंका है कि बच्चे के शरीर को इतने दिन में जानवार खा गए हैं. पुलिस ने पहचान के लिए बच्चे के पिता को बुलाया, जिन्होंने कपड़े के आधार पर पहचान की. इसके बाद पुलिस ने कंकाल को जांच के लिए अस्पताल भेज दिया ।
इस संबंध में कबीरधाम जिला पुलिस में एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने बताया कि कपड़े और कंकाल से बच्चे की पहचान हो गई है, आगे जांच के लिए भेजा जा रहा है, जिससे और स्पष्ट हो जाएगा. इस मामले में तीन लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ की जा रही है. मामले में शाम 7 बजे पुलिस की ओर से औपचारिक जानकारी दी जाएगी ।
बता दें कि डोनेश राणा के अपहरण की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस के साथ-साथ बेमेतरा जिला पुलिस, साइबर एक्सपर्ट की टीम जांच में जुटी थी, लेकिन डोनेश का पता नहीं लगने पर बच्चे से संबंधित जानकारी देने के लिए 10 हजार रुपए इनाम की घोषणा की थी. वहीं बच्चे के परिजनों ने अपनी ओर से 50 हजार रुपए देने का एलान किया था. इसके बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं लगा था. अब 36 दिन बाद जाकर बच्चे की लाश मिली है ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed