Thursday, 20 August 2026

 
अहमदाबाद। अगर आप अहमदाबाद एयरपोर्ट पर जाते हैं और खुलेआम एक विशाल भालू को घूमता हुआ देखते हैं तो भयभीत न हों। दरअसल, लंगूरों के हमले से यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट ने एक अनोखा तरीका ईजाद किया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने अब एक विशाल ‘भालू’ तैनात किया है। यह असली भालू नहीं बल्कि उसकी ड्रेस में अहमदाबाद एयरपोर्ट का एक कर्मचारी है जो लंगूरों को भगाने का काम कर रहा है।
अहमदाबाद एयपोर्ट चारों तरफ से पेड़ पौधों से घिरा हुआ है और टर्मिनल पर लंबी पूछों वाले लंगूरों का द‍िखना आम बात है। काफी लंबे समय से अहमदाबाद एयरपोर्ट के अधिकारी इन लंगूरों को भगाने का प्रयास कर रहे हैं। अप्रैल 2019 में 15 लंगूरों का समूह ऑपरेशनल एरिया में आ घुसा था और 10 से ज्‍यादा फ्लाइट के उड़ान में देरी हुई थी और दो उड़ानों को दूसरी जगह भेजना पड़ा था। अप्रैल 2017 में दो उड़ानों को काफी इंतजार करना पड़ा था क्‍योंकि लंगूर रनवे पर चले आए थे और अधिकारी उन्‍हें भगाने का प्रयास कर रहे थे।

 
 धमतरी। जिले के सिहावा थानांतर्गत ग्राम सांकरा के बस स्टैंड स्थित कपड़े की दुकान में शातिराना अंदाज में हुए चोरी की वारदात इलाके में हड़कंप मच गया है. चोरों ने पहले सीसीटीवी कैमरे को निशाना बनाकर उसे क्षतिग्रस्त किया, इसके बाद पूरे इत्मिनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया । 
बताया जा रहा है कि बस स्टैंड स्थित केजीएन क्लॉथ स्टोर्स में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे टीन शेड के बोल्ट को आरी से काटकर दुकान के भीतर प्रवेश किया था. दुकानदार इमरोज खान की मानें तो बुधवार शाम को 5 बजे वह बेलरगाव में होने वाले मड़ई में दुकान खोलने की तैयारी करने वहां चला गया. उस समय दुकान में काम करने वाला राकेश साहू मौजूद था, जो रोज की तरह शाम करीब 7 बजे दुकान बंद करके घर चला गया । 
आज सुबह जब दोनों वहां पहुंचे और दुकान दुकान खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए. दुकान के पीछे का शेड टूटा हुआ था, और अंदर के कपड़े तितर-बितर पड़े हुए थे. वहीं रैक में रखे करीब 70 हजार का शर्ट, टी-शर्ट, छोटी बच्चियों के फ्रॉक और जीन्स के नए बंडल, डायरी में रखे 9 हजार और गुल्लक में जमा कर रखे करीब 2 हजार रुपए भी गायब थे । 
दुकान मालिक ने बताया कि आज भी कुछ नए कपड़ों के बंडल आने थे. अज्ञात चोरों ने चोरी से पहले पास ही एक घर के बाड़ी में लगे सीसीटीवी कैमरे को डैमेज कर दिया. कैमरे को डैमेज करने के लिए चोरों ने सीढ़ी का इस्तेमाल किया था. घटना की सूचना मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है । 
 

 
डौंडी । बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के अवारी नाले के पास एक तेज रफ्तार ट्रक स्कूटी सवार को बचाते हुए खेत में पलट गया, तो पीछे से आ रही दूसरी ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया. जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है ।
जानकारी के अनुसार डौंडी से स्कूटी में सवार होकर मुकेश नुरूटी (32 वर्ष) आवरी अपने घर जा रहा था. उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मेटाडोर ने स्कूटी सवार को बचाने की कोशिश में मेटाडोर खेत में जा पलटी. जिससे मेटाडोर में बैठे चिंताराम (22 वर्ष) को गंभीर चोट आ गई. इसी समय तेज रफ्तार ट्रक भी विपरीत दिशा से आ रही थी. जिसने स्कूटी सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी. जिसके चलते स्कूटी सवार को सर पर गंभीर चोटें आई ।
घटना के बाद आस-पास के ग्रामीणों ने 108 को फोन लगाया, लेकिन एम्बुलेंस को एक किलोमीटर आने में एक घंटा लग गया. जिस वजह से अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. यदि एम्बुलेंस टाइम पर पहुंचती तो जान बच सकती थी. वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है. फिलहाल डौंडी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।

 
 कबीरधाम । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है. कबीरधाम जिले में मंत्री मोहम्मद अकबर कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार में जुटे हैं. इस कड़ी में उन्होंने जिला पंचायत कबीरधाम क्षेत्र क्रमांक 3 कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी अंबिका गोलू सोनवानी और जिला पंचायत कबीरधाम के क्षेत्र क्रमांक 4 कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी बिंदु कुलबुल सोनवानी के लिए वोट मांगा । 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed