Thursday, 20 August 2026

 
 
कवर्धा। प्रधानमत्री ग्राम सड़क योजना के मद से जिले में 200 किलोमीटर लंबी 18 सड़कें बनाई जाएंगी. सांसद संतोष पांडे के प्रयास से केंद्र सरकार से लगभग 140 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
क्षेत्र वासियों के विशेष मांग पर सांसद संतोष पांडे ने विकासखंड बोडला के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग से मोहगांव 5.1 किलोमीटर, मेनरोड से पांडातराई 7.1 किलोमीटर, सरोधा लालपुर रोड से रामचुवा भोरमदेव रोड 6.8 किमी, पांडातराई से बैजलपुर रोड 12.36 किमी, राज्यमार्ग से मादाघाट 5.5 किमी, बोडला से भोरमदेव रोड 12.39 किमी, कवर्धा विकासखंड अंतर्गत घुघरिकला से से पिपरिया 5.7 किमी, ग्राम बीजई से बारदी 6.3 किमी, राष्ट्रीय राजमार्ग क्र.130 से झलमला 7.3 किमी शामिल है।
इसके अलावा नवघटा से इन्दौरी तमरुवा 10.40 किमी, पंडरिया विकास खंड में बिरकोना से पचराही 6.20 किमी, बजाग रोड से सरई सेत 17.86 किमी, फास्टरपुर से से बिरकोना 17.70 किमी, राज्यमार्ग क्रमांक 10 अ से सरईसेत, सहसपुर लोहारा विकासखंड अंतर्गत रामपुर से खोदुवा 8.6किमी, राज्यमार्ग क्रमांक 09 से सोनझरी 18.1 किमी, ओडिया खुर्द से वीरेन्द्रनगर 16 किमी, रंजीतपुर रोड से रक्से 13.2 किमी सड़क की स्वीकृति प्राप्त की है।
इस अवसर पर सांसद ने कहा आवश्यकता को देखते हुए अभी इन सड़कों की स्वीकृति मिली है. साल भर में ये सभी सड़कें बनकर तैयार हो जाएंगी. सड़कों के स्वीकृति के लिये मंडल अध्यक्ष कुकदूर रतिराम भट्ट, दुल्लापुर सुखदेव धुर्वे, पंडरिया गजपाल साहू, पांडातराई परमेश्वर चंद्रवंशी, इंदौरी लीलम्बर चंद्राकर, लोहारा संतोष मिश्रा, रेंगाखार मंगलू राम परते, बोडला बरसाती राम, पिपरिया शिवकुमार चन्द्र, भोरमदेव गुलाब साहू ने सांसद संतोष पांडे को बधाई दी।
 

 
 
 
 
 डौंडी। बालोद जिले के डौंडी थाना इलाके में दो वाहनों की जोरदार टक्कर हुई है, जिसमें बैंगलोर के दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि अन्य लोग घायल है. हादसा उस वक्त हुआ जब यह दंपत्ति शादी समारोह से वापस बैंगलोर जाने के लिए रायपुर एयरपोर्ट की तरफ निकले थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए हैं । 
डौंडी एएसआई अरविंद साहू के मुताबिक गुरुवार देर शाम वेन दल्लीराजहरा अस्पताल में गर्भवती महिला को छोड़कर वापस कुसुमटोला (डौंडी) की तरफ आ रही थी. वही डिजायर कार में तातेड़ परिवार के सदस्य भानुप्रतापुर की ओर से रायपुर एयरपोर्ट आ रहे थे. उसी दौरान गोटुलमुंडा चौक के पास डिजायर कार सीजी 04 एमडब्ल्यू 3439 और वेन क्र. सीजी 07 एजेड 7119 की आमने-सामने जबरदस्त भिडंत हो गई । 
इस हादसे में बैंगलोर निवासी पति सुरेश तातेड़ (52 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नि निर्मला तातेड़ (46वर्ष) की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. परिवार के बाकी सदस्य सुरक्षित बच गए हैं, उन्हें हल्की चोटें आई है. जबकि वेन में सवार महिला और ड्राइवर घायल है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. उन्होंने आगे बताया कि यह परिवार शादी समारोह में शामिल होने अपने ससुराल भानुप्रतापुर आए हुए थे, जहां से कार्यक्रम खत्म होने के बाद बैंगलोर जाने के लिए निकले थे. फिलहाल डौंडी पुलिस पूरे मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है । 
 

 राजनांदगांव । जिले के छुईखदान स्थित शराब दुकान से 24 लाख रुपए से ज्यादा की चोरी में पुलिस को सफलता मिली है. मामले में शराब दुकान के ही चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे चोरी की रकम भी बरामद की गई. सभी आरोपी छुईखदान क्षेत्र के निवासी हैं. सभी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है ।
बता दें कि 9-10 फरवरी की दरमियानी रात छुईखदान के देसी और अंग्रेजी शराब दुकान में शराब की बिक्री से आए 24 लाख 31 हजार 750 रुपए की अज्ञात चोरों ने चोरी की थी. शराब दुकान के कर्मचारी राकेश वर्मा ने मामले की रिपोर्ट छुईखदान थाने में दर्ज कराई थी. मामले की जांच के दौरान ही इस घटना में शराब दुकान से जुड़े कर्मचारियों के होने का संदेह बना हुआ था, क्योंकि रुपए चोरी करने के लिए किसी भी लॉकर को नहीं तोड़ा गया था, बल्कि चाबी से खोल कर चोरी की गई थी, वहीं सीसीटीवी का हार्ड डिस्क चोरी कर लिया गया था ।
पुलिस ने इसी दिशा में जांच को आगे बढ़ाते हुए शराब दुकान के कर्मचारियों से पूछताछ की. इस दौरान पता चला कि शराब दुकान का गार्ड मानक राम जंघेल 4-5 लाख रुपए जुए में जीता है. इसके बाद पुलिस ने मानक राम से पूछताछ की तो पहले वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल किया और अपने साथियों के साथ उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया. आरोपी मानक राम ने कहा कि उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया था, जिसकी अदायगी करने के लिए उसने अपने साथी के साथ मिलकर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है ।
आरोपी मानक राम जंघेल ने पुनीत राम जंघेल, मोहित यादव, मोहन पाल के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकारा. इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और निशानदेही पर चोरी किए गए रकम में से 22 लाख 79,810 रुपए और सीसीटीवी के डीव्हीआर बॉक्स को बरामद किया है. आरोपियों ने रुपयों को अलग-अलग जगह छुपा कर रखा था. एक आरोपी ने अपने घर के कोठार में ही रुपए छुपाकर रखा था, तो दूसरे आरोपी ने रास्ते में ही एक खेत में रखे पैरावट में रुपयों को छुपा कर रख दिया था ।
 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed