Thursday, 20 August 2026

 
 कोरबा। चिटफंड कंपनी बनाकर 7 हजार से अधिक निवेशकों से 15 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी करने वाले कंपनी के दो डायरेक्टर को पकड़ने में कोरबा पुलिस ने कामयाबी हासिल की है. दोनों आरोपी 2016 से फरार चल रहे थे. इनके विरुद्ध न केवल कोरबा में बल्कि जांजगीर-चांपा, रायपुर, दुर्ग, बालोद और धमतरी जिले में भी अपराध दर्ज है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नागेश्वर लाल यादव पिता दिलहरण यादव निवासी ग्राम खरहरकुड़ा, जिला कोरबा ने उरगा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि देवयानी प्रापर्टीज के डायरेक्टर रमेश चौधरी, राघवेन्द्र सिंह जादौन, प्रदीप प्रजापति, विपिन सिंह यादव, सौरभ काबरा एवं अन्य ने 05 वर्षों में रकम दोगुना करने की स्कीम बताकर कंपनी में निवेश कराया था. आवेदक ने स्वयं 3 लाख 91,260 रुपए और पत्नी संतोषी यादव ने 87,300 रुपए निवेश किया था. पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी कंपनी द्वारा रकम वापस नहीं की गई और कार्यालय बंद कर फरार हो गए।
आवेदक की रिपोर्ट पर थाना उरगा में धारा 420, 406, 409, 120(बी), 34 भादवि 04, 05, 06 चिट मनी सर्कुलर एक्ट एवं 10 छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. पूर्व में आरोपी रमेश चौधरी पिता सूरजमल चौधरी और रामपाल सेंगर पिता सुलतान सिंह सेंगर को ग्वालियर से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया है. वहीं फरार अन्य आरोपियों के विरुद्ध विवेचना जारी रखा गया था।
प्रकरण पर कोरबा एसपी आईपीएस जितेन्द्र सिंह मीणा ने डीएसपी राम गोपाल करियारे व सीएसपी राहुल देव शर्मा के पर्यवेक्षण में उरगा थाना प्रभारी रिशचन्द्र टाण्डेकर और उप निरीक्षक कृष्णा साहू के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर फरार डायरेक्टर्स की गिरफ्तारी के लिए ग्वालियर भेजा, जहां टीम ने पतासाजी कर दो डायरक्टर्स को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. शेष अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी एकत्रित किया जा रहा है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. डायरेक्टरर्स की गिरफ्तारी के लिए ग्वालियर भेजी गई टीम में उप निरीक्षक कृष्णा साहू, प्रधान आरक्षक उदय सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक दुर्गेश राठौर, आरक्षक प्रकाश कुमार चन्द्रा, आरक्षक प्रेमचंद साहू, आरक्षक राजू लहरे, आरक्षक प्रेमेन्द्र चन्द्रा और आरक्षक संतोष चौधरी शामिल थे।

 
 अंबिकापुर। सरगुजा राजघराने की राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गई. गमगीन माहौल में उनके पार्थिव देह को मुखाग्नि उनके पुत्र और पंचायत व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दी । 
इससे पहले उनके पार्थिव देह को सरगुजा पैलेस में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था. जहां बड़ी संख्या में नेताओं के अलावा आम जनता ने भी अपनी राजमाता के अंतिम दर्शन किये और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । 
अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहु, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल, विधायक सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अंबिकापुर पहुंचे । 
 

बीजापुर/रायपुर। नक्सलियों के साथ पामेड़ इलाके में हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं गोली बारी में 6 जवान घायल हुए हैं। मुठभेड़ में जो दो जवान शहीद हुए हैं उनमें कांस्टेबल विकास और पूनानंद साहू हैं। वहीं घायल होने वाले जवानों में डिप्टी कमांडेंट प्रशांत,अजित सिंह, पी पवन कुमार, गरीबर उरांव, बिभा बासु मेहता और पवार पांडुरंग शामिल हैं।
डीजीपी डीएम अवस्थी ने इस मामले में कहा कि हमारे यहां जो कोबरा की टीम है उनका ऑपरेशन था। उन्होंने बहादुरी के साथ जाकर वहां ऑपरेशन किया। बाकी डिटेल पार्टीज के वापस आने पर पता चलेगी, अभी तक तो रेस्क्यू के प्रयास हो रहे हैं और ऑपरेशन जारी है। उन्होंने कहा कि अभी वहां से जानकारी ली जा रही है और यह सीआरपीएफ कोबरा का ऑपरेशन था। अभी तक जितनी भी जानकारी है उसके हिसाब से 2 जवान शहीद हुए हैं और 6 लोग घायल हैं। एक नक्सली की डेड बॉडी बरामद हुई है।
आपको बता दें सोमवार सुबह पामेड़ इलाके में सर्चिंग पर निकले कोबरा 204 बटालियन के जवानों का माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुआ था। मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में डिप्टी कमांडर सहित कोबरा बटालियन के भी छह जवान घायल हुए थे। बताया जा रहा है कि डिप्टी कमांडर की हालत नाजुक बनी हुई है।
 

 
कटघोरा । कोरबा जिले के कटघोरा में एक तेज रफ्तार बोलेरो और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । 
मामला शनिवार दोपहर 3 बजे के आसपास का बताया जा रहा है. कटघोरा थाना क्षेत्र के अंर्तगत के बरपाली-लालघाट के पास तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर एक बाइक को अपने चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में बच्ची समेत सवार चारों लोग दूर फेंका गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई । 
इस दर्दनाक हादसे में दो पुरुष, एक महिला और बच्ची की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से ही फरार हो गया. मौके पर पहुंची कटघोरा पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. फिलहाल अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है लेकिन माना जा रहा है कि चारों एक ही परिवार के सदस्य होंगे । 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed