Thursday, 20 August 2026

 गरियाबंद । तस्करों ने शराब तस्करी के लिए नायाब तरीका अपनाया, लेकिन पुलिस की सतर्कता और सूझ-बूझ से उनकी चालाकी धरी की धरी रह गई. पुलिस ने तस्करों से 100 लीटर कच्ची शराब जब्त करने के साथ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया  । 
पुलिस के मुताबिक, मूढ़गेल माल के ढोलेंगा पारा में रहने वाला 25 वर्षीय तुलेश्वर अपने बाइक सीजी 04-के-9962 से कच्ची शराब ला रहा था. किसी को पता न चले इसके लिए आरोपी बड़े वाहन के खाली 5 ट्यूब में शराब भर कर ला रहा था. आधी रात को सूचना मिलते ही अमलीपदर थाना प्रभारी आरके साहू एक्शन मोड पर आ गए । 
आरक्षक रिजवान कुरैशी ने आरोपी का ओड़िसा से जुड़े कुहिमाल मार्ग से पीछा किया, जिसे थाना प्रभारी आरके साहू, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर व अन्य सहयोगी ने घेराबंदी कर पकड़ लिया. आरोपी के पास से 10 हजार रुपए कीमत का 100 लीटर कच्ची शराब जब्त किया. मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया है । 

  दंतेवाड़ा । जिले में लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे. ट्रेन को डीरेल करने पटरी पर बाधक लगाए थे. जो नाकाम हो गया. यह मामला भांसी थाना क्षेत्र का है।
भांसी और कामलूर खंबा नंबर 422 के पटरी में पेड़ और लोहे की सामग्री डाले थे. इसे लोको पायलट ने देख लिया. उन्होंने तत्काल ट्रेन रोक दी. उनकी सूझबूझ से एक नक्सली मंसूबे पर पानी फेर दिया।

 
मुंगेली। जिले में एक बार फिर खबर का बड़ा असर देखने को मिला है. मुंगेली विकासखंड के घूठेली गांव में पंचायत भवन मतदान केंद्र स्थल को बदलकर हर बार की तरह प्राथमिक स्कूल को ही मतदान केंद्र बना दिया गया है. क्योंकि पंचायत भवन को बनाए जाने को लेकर गांव में विवाद छिड़ गया था. इस खबर को हमने प्रमुखता से प्रकाशित किया था. जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था ।
दरअसल प्रशासन ने यहां पंचायत भवन को मतदान केंद्र बनाया था, जबकि हर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्राथमिक स्कूल को ही मतदान केंद्र बनाया जाता रहा है. इस बार मतदान केंद्र स्थल प्राथमिक स्कूल को परिवर्तित कर पंचायत भवन कर दिया गया था. जिस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए आपत्ति भी दर्ज कराई थी. शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होता देख ग्रामीण ने चुनाव बहिष्कार का मूड बना लिया था ।

 
 
बरमकेला । रायगढ़ जिले के सरिया थाना पुलिस ने 100 किलो अमोनियम नाइट्रेट और 50 नग डेटोनेटर सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है. जिसके बाद कुछ बड़ा खुलासा हो सकता है।
ओडिशा से छत्तीसगढ़ में विस्पोटक पदार्थो की भारी मात्रा में सप्लाई की जाती रही है. जिस पर पूर्व में भी रायगढ़ क्राइम ब्रांच द्वारा के द्वारा कई बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है. ज्यादातर कार्रवाई गुडेली क्षेत्र और बरमकेला क्षेत्र के कटंगपाली में भी कई बार बड़ी कार्रवाई किया जा चुका है. इसके बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद है।
ऐसे में सरिया के थाना प्रभारी आशीष वासनिक तस्करों मनसूबे पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं. चार दिनों दो बड़ी कार्रवाई हुई, जहां 4 क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट सहित 750 नग डेटोनेटर 3 आरोपी सरिया पुलिस के हत्थे चढ़ चुके है. पहली बड़ी कार्रवाई 21 जनवरी को हुई जिसमें सरिया पुलिस ने घेराबंदी कर ओड़िसा से आ रहे बोलेरों में भरी 7 बोरी लगभग 3 क्विंटल 50 किलो अमोनियम नाइट्रेट 700 डेटोनेटर 1 बंडल सेफ्टी वायर बरामद किया था. वही 24 जनवरी को भी सरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विजय नायडू पिता परमल नायडू 38 वर्ष रेंगाली केम्प ओडिशा थाना आताविरा के वाहन ब्रेजा ओडी 17 आर 1134 से 100 अमोनियम नाइट्रेट 50 नग डेटोनेटर बरामद कर गिरफ्तार किया है।
 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed