Thursday, 20 August 2026

 
 महासमुन्द । बागबाहरा थाना में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 40 बंडलों में 75 किलो गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 3 लाख 75 हजार रुपए बताई जा रही है। बागबाहरा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस को मुखबीर ने सूचना दी कि उड़ीसा खरियारोड़ से एक गोल्डन रंग की वाहन सीजी 04 एच 1323 होंडा कार जिसमें सवार दो व्यक्ति गांजे का परिवहन किया जा रहा है। मुखबीर की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मामले की जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला को दी गई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बागबाहरा एसडीओपी लितेश सिंह व थाना प्रभारी ने अपने टीम के साथ बताए हुए वाहन का इंतजार करते हुए बागबाहरा रोड़ पर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी।
पुलिस की तलाशी के दौरान मुखबीर के सूचना के मुताबिक एक वाहन मिली जिसे रोक कर पुलिस ने पूछताछ की और वाहन की तलाशी ली जिसमें 40 बंडल में 75 किलो गांजा रखा पाया गया। बागबाहरा पुलिस ने तत्काल आरोपियों को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना सुजीत कुमार राघव पिता नरेन्द्र कुमार राघव 36 साल शिकारपुर जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश व दूसरे ने अपना नाम मोहम्मद आसिफ ऊर्फ रेहान पिता फिरोज अहमद 19 साल गोवा बाजार किटया बस्ती थाना उत्तर प्रदेश होने की जानकारी दी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4 नग मोबाइल 4 हजार 9 सौ नगद राशि वह एक होंडा कार बरामद की है। बरामद गांजा, मोबाइल और कार की कीमत पुलिस द्वारा 9 लाख 9 हजार 900 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने गिरफ्तार गांजा तस्कारों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट की धारा 20 के तहत कार्रवाई कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय राजपूत, श्रवण कुमार दास, आरक्षक विरेन्द्रज तिवारी, आरक्षक एकलब्य बैंस, आरक्षक शंकर ठाकुर, आरक्षक नंद कुमार सिदार का विशेष योगदान रहा।

 
महासमुंद । छत्तीसगढ़ पुलिस में पदस्थ एक हवलदार शराब तस्करी करते हुए गिरफ्तार हुआ है. आरोपी हवलदार के पास से पुलिस ने 50 लीटर शराब बरामद की है. शराब तस्करी करते हवलदार के गिरफ्तार होने की खबर पर विभाग में हड़कंप मच गया. गिरफ्तार किये गए हवलदार का नाम विरेन्द्र भोई है. आरोपी हवलदार महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाने में पदस्थ है. बताया जा रहा है कि आरोपी स्कार्पियो वाहन में उड़ीसा से शराब की तस्करी कर के महासमुंद जिले के सरायपाली आ रहा था । 
विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि चार पहिया गाड़ी में उड़ीसा से भारी मात्रा में शराब तस्करी कर महासमुंद लाया जा रहा है. मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिस ने नेशनल हाईवे 53 पर वाहन चेकिंग शुरु कर दी. इसी दौरान पहुंची स्कार्पियों की चेकिंग करने पर पुलिस ने गाड़ी के भीतर से जरकिन में रखी 50 लीटर शराब बरामद किया. शराब के साथ ही हवलदार विरेन्द्र भोई को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी हवलदार के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है । 

 
  बरमकेला । रायगढ़ पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटकों से लदी एक चार पहिया वाहन पकड़ा है. गाड़ी से पुलिस ने 700 डेटोनेटर, 7 बोरी अमोनियम नाइट्रेट और 1 बंडल सेफ्टीवायर को बरामद किया है. पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ड्राइवर सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है. जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है । 
सरिया टीआई आशीष वासनिक के मुताबिक पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से चार पहिया वाहन में भारी मात्रा में विस्फोटक भरकर लाया जा रहा है. सूचना के बाद ओडिशा की सीमा से लगा हुए ग्राम कंचनपुर में पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी पकड़ा. पुलिस ने गाड़ी मे भारी मात्रा में मौजूद विस्फोटकों को बरामद कर लिया है । 
वहीं ओडिशा के रहने वाले सुरेश तांडी और ईश्वर नायक नाम के दो शख्स को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि आरोपी विस्फोटकों को लेकर कहां जा रहे थे । 

 कांकेर  ।  जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने शनिवार को ग्राम कोनेर के जंगल से नक्सलियों के  बंदूक, बारूद और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है. दरअसल, पुलिस की टीम आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नागरबेड़ा, टिमनार व धनोरा के सीमावर्ती इलाके में सर्चिंग पर रवाना हुए थे । 
इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोनेर पहाड़ी में नक्सलियों ने भारी मात्रा में बारूद छुपा रखा है. इससे नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं. सूचना के बाद पुलिस पहाड़ी पर पहुंची और छुपाकर रखे बारूद और दैनिक उपयोगी के सामग्री बरामद किए । 
ये सामग्री किया जब्त
12 बोर बंदूक 1 नग.
प्रेशर कुकर बम 4 ( लगभग 5 किग्रा का 1 नग, लगभग 3 किग्रा का 3 नग).
प्लास्टिक ड्रम 2 नग (200 लीटर का 1 नग, 50 लीटर का 1 नग).
स्टील ड्रम छोटा 1 नग, वायर बंडल, वर्दी कपड़ा, सुतली बम
भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है.
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed