Wednesday, 19 August 2026

 
कोरिया । भरतपुर सोनहत विधायक व राज्यमंत्री गुलाब कमरो पर गम्भीर आरोप लगाया गया है. जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही भाजपा समर्थित उर्मिला नेताम ने मंत्री पर अपने पति को धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है । 
जिला पंचायत चुनाव लड़ रही उर्मिला नेताम ने आरोप लगाया कि मंत्री गुलाब कमरो ने मनेंद्रगढ़ थाना में आरक्षक अजय नेताम को उठाकर फेंक देने की धमकी दी है. उन्होंने बताया कि मंत्री की कांग्रेस समर्थित बहन भी चुनाव मैदान में हैं, जिसकी वजह से उनके पति को अप्रिय घटना की आशंका सता रही है । 
वहीं इस मामले में मंत्री गुलाब कमरो का कहना है कि यह एक झूठी शिकायत है. इसके लिए मैं  मानहानि का दावा करुंगा. उर्मिला नेताम का पति मनेन्द्रगढ़ थाने में पदस्थ है. हो सकता है कि वो चुनाव प्रभावित करते इसलिए उनका ट्रांसफर हुआ है । 

 
  जांजगीर । पामगढ़ के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जा कर व्यवसायिक कॉम्पलेक्स बनाया जा रहा था. शिकायत के बाद भी निर्माण कार्य जारी रहने से आक्रोशित ग्रामीणों ने कॉम्पलेक्स तोड़-फोड़ की है. ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर अवैध कब्जा का आरोप लगाया है । 
बता दें कि पामगढ़ के शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय की भूमि पर व्यावसायिक कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया जा रहा था. पामगढ़ के सरपंच नेहा लहरे, उनके पति देवकुमार लहरे और सचिव सकुन साहू पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण करने की शिकायत ग्रामीणों ने प्रदेश के राजस्व मंत्री से की थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने संबंधित विभाग और तहसीलदार को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के लिए निर्देश जारी किया था । 
मंत्री के निर्देश के बाद पामगढ़ तहसीलदार ने निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए सरपंच, सचिव और पामगढ़ थाना प्रभारी को निर्देश जारी किया था, इसके बाद भी निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहा था. इससे आक्रोशित ग्रामीण शुक्रवार को मौके पर पहुंचे और चल रहे निर्माण कार्य को तोड़ डाला है । 
इस संबंध में डबरा एसडीएम अनुपम तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से निर्माणाधीन व्यावसायिक कॉम्पलेक्स को तोड़ा गया है, इसका निर्माण सरपंच व सचिव द्वारा कराया जा रहा था. फिलहाल, हमारे द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. अगर इस घटना में कोई किसी पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाता है, तो पुलिस उस पर जांच एवं कार्रवाई करेगी
जांजगीर डीएसपी निकोलस खलखो ने इस संबंध में कहा कि व्यावसायिक कॉम्पलेक्स के तोड़फोड़ के संबंध में कोई भी शिकायत पामगढ़ थाने में अभी तक प्राप्त नहीं हुई है, अगर कोई शिकायत प्राप्त होती है तो मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी । 

 
 बेमेतरा । छत्तीसगढ़ पुलिस ने 36 लोगों की हत्या करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भोपाल में छुपे हुए थे। वहीं मुखबिर से दोनों की जानकारी मिलने के बाद बेमेतरा पुलिस ने दबोच लिया। बता दें कि बेमेतरा पुलिस 2 लोगों की हत्या के मामले में आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। वहीं इस मामले में पता चला है कि आरोपी ने अब तक छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में कुल 36 हत्याएं कर चुका है। दोनों आरोपी कुछ और लोगों की हत्या करने का प्लान बना रहे थे।
जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी ट्रक को लूटने के बाद ड्राइवर और क्लीनर की हत्या कर देते थे। इसके बाद शव को दफनाकर दूसरे राज्य फरार हो जाते थे। छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ और बड़े वारदात का खुलासा हो सकता है।

 कवर्धा ।  बिजली विभाग की गाड़ी से शराब के अवैध परिवहन का मामला सामने आया है. 105 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार आरोपी मध्यप्रदेश से अवैध शराब को खपाने छत्तीसगढ़ ला रहा था. कुकदूर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी को अवैध शराब समेत धर दबोचा. पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है । 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed