Wednesday, 19 August 2026

 बलौदाबाजार । जिले के लवन थाना क्षेत्र में खड़ी यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे 13 यात्री को चोटें आई है, जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है. बाकियों का लवन के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज चल रहा है । 
जानकारी के अनुसार कसडोल से बलौदाबाजार आ रही जय अम्बे टैवल्स की बस लवन के पास खड़ी कर यात्रियों को उतार रही थी. तभी पीछे से आ रही एक ट्रक ने बस टक्कर मार दी. हादसे में 13 यात्री घायल है. जिनका प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज जारी है. तीन गंभीर रूप से घायलों को रायपुर रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही लवन पुलिस घटना स्थल पहुंचकर आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है । 

 
 
डौण्डीलोहारा । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया ने नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन कर नगरवासियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्रीमती भेंडिया ने छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त राज्य बनाने के लिए सबके सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया ।
भेंडिया ने प्रमुख रूप से 73 लाख 12 हजार रूपए लागत के सर्व समाज मांगलिक भवन निर्माण, 45 लाख रूपए लागत के मुख्य  मार्ग के दोनों ओर पेवर ब्लाक निर्माण कार्य, एक करोड़ 8 लाख रूपए लागत के नगर के मेन रोड एवं चौक चौराहों पर ट्यूबलर पोल निर्माण कार्य, 15 लाख 33 हजार रूपए लागत के वार्ड क्रमांक-14 में स्टेडियम में मंच निर्माण कार्य, 2 करोड़ 30 लाख रूपए लागत के सी.सी. रोड निर्माण कार्य, 70 लाख 19 हजार रूपए लागत के नाली निर्माण कार्य और 36 लाख 37 हजार रूपए लागत के पाईप लाईन विस्तारीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही श्रीमती भेंडिया ने बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य, इंडोर एवं आउटडोर जिम परिसर, मुक्तिधाम उन्नयन कार्य, कब्रिस्तान उन्नयन कार्य, वार्ड क्रमांक 09, 10, 14 में अंगनबाड़ी भवन निर्माण, सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया
कार्यक्रम में मंत्री भेंडिया ने 59 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें लगन और परिश्रम से लक्ष्य हासिल करने प्रोत्साहित किया। उन्होंने ए.पी.एल. श्रेणी के हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड भी प्रदान किया। एस.डी.एम. आर.एस.ठाकुर ने नव नामंाकित एल्डरमेनो को शपथ दिलायी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम भंसाली, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मोहन निषाद सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे ।

धमतरी,  बालोद। गांव की समस्या को लेकर कलेक्टोरेट जा रहे ग्रामीणों की पिकअप हादसे का शिकार हो गई। सिवनी धमतरी मुख्य मार्ग में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 15 से ज्यादा लोग घालय हो गए। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घालयों का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में चल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बीजाभाठा गांव के करीब 28 से ग्रामीण महिला पुरूप पिकअप में सवार होकर कलेक्टोरेट जा रहे हैं। तभी सिवनी धमतरी मुख्य मार्ग में वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद घटना स्थल में अफरा तफरी मच गई।वहीं, हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने तुरंत बाद सभी घायलों को जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल लाया गया। जहाॅ उनका उपचार किया गया। बताया गया कि सभी को मामूली चोट आई। दो लोगों को गंभीर चोटें आई जिनका उपचार जारी है।

 
 सुकमा । सुकमा: बस्तर के वनांचल क्षेत्र सुकमा से एक बार फिर नक्सली वारदात की खबर सामने आई है। खबर है कि नक्सलियों ने यात्री बस को रोक लिया था। मामले की सूचना मिलने से तत्काल डीआरजी जवान मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे डीआरजी जवानों पर घात लगाकर बैठै नक्सलियों ने हमला कर दिया। नक्सलियों ने जवानों पर एंबुस से हमला किया। लेकिन जवाबी कार्रवाई में भाग खड़े हुए। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। फायरिंग की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने की है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर नक्सलियों ने सुकमा से आने जाने वाले वाहनों को भेज्जी मार्ग के एटेगट्टा गांव के पास रोक लिया था। इस बात की जानकारी मिलने पर डीआरजी के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे जवानों पर घात लगाकर बैठे नक्सयलियों ने ऐंबुस से हमला कर दिया। लेकिन जवाब कार्रवाई में डीआरजी जवान भारी पड़े और नक्सली पीठ दिखाकर भाग निकले।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed