नारायणपुर । कम्प्यूटर आधारित प्रस्तुतिकरण के माध्यम से दिया गया प्रशिक्षण महिला बाल विकास की आज यहां जिला पंचायत के सभाकक्ष में कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 पर शिकायत सबंधी आंतरिक समिति की एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रेमकुमार पटेल, कृषि महाविद्यालय की अधिष्ठाता सुश्री रचना नशीने, डिप्टी कलेक्टर सुश्री निधि साहू, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री रविकांत धुर्वे, बाल संरक्षण अधिकारी श्री अजीत सिंह, परियोजना अधिकारी ओरछा श्रीमती प्रमिभा शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में कम्प्यूटर आधारित प्रस्तुतिकरण के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।
सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्री पटेल ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 बनाया गया है। जो कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के विरूद्व तथा उससे संबंधित अथवा प्रासंगिक मद्दों हेतु संरक्षण उपलब्ध करवाता है। यह अधिनियम भारत के माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा वर्ष 1997 में जारी किए गए। विशाका कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न को पहली बार भारत के माननीय उच्चतम न्यायालय ने मानवारधिकार उल्लंघन के रूप में स्वीकार किया गया था। उन्होंने कहा कि अधिकांश महिलाएं अब कार्यस्थल पर अपने आप को सुरक्षित महसूस करती है। सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ अन्य संस्थाओं में महिलाओं के लिए कई जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है। चाहे वह महिला ट्रांजिट हास्टल हो या उनके बच्चों के लिए झुलाघर की व्यवस्था। उन्होंने विषय से हट कर महात्वाकांक्षी जिले में शामिल नारायणपुर के प्रमुख बिन्दुओं और इन्टीकेटर की बात भी बताई।
अधिष्ठाता सुश्री नशीने ने कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं का सम्मान के साथ उनकी सुरक्षा भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी चाहिए कि इस कानून का गलत इस्तेमाल न करें। उन्होंने अधिनियम की जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत कौन कहां कर सकता है शिकायत करने की सीमा सुनवाई की प्रक्रिया तथा पीड़िता को किस तरह की राहत मिल सकती है आदि के बारे में बारीकी से बताया। इस मौके पर महिला संरक्षण अधिकारी महिला बाल विकास श्रीमती किरण नेलवाल ने प्रशिक्षण सह कार्यशाला पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में विभिन्न विभागों में पदस्थ महिला अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थी।