Wednesday, 19 August 2026

 
 
 
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में नक्सलियों की एक बार फिर कायरना हरकत सामने आई है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम ब्लास्ट की चपेट में आने से तीन मजदूर घायल हो गए हैं। दोनों मजदूरों को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों मजदूरों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मामला बोदली गांव के पास का है। घटना के बाद सीआरपीएफ के जवानों ने मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि मजदूर सड़क निर्माण कार्य में लगे थे।

 
 गरियाबंद। जिला पुलिस ने जुआरियों के अड्डे पर दबिश देकर 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मौके से 15 जुआरी फरार हो गए। पुलिस ने घटना स्थल से 10 बाइक और 11 मोबाइल सहित 1 लाख से ज्यादा नगद जब्त किया है। फडछुरा पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली थी कि जुनवानी के जंगल में लाखों का जुआ चल रहा है। सूचना के बाद दबिश देने पहुंची पुलिस ने 15 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, 15 लोग भागने में सफल हो गए।
पुलिस ने घटना स्थल से 1 लाख 3 हजार नगद सहित 10 बाइक और 11 मोबाइल बरामद किया। पकड़ाए गए सभी आरोपी नवापारा और राजिम के बड़े व्यापारी होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। वहीं, भागे 15 लोगों की खोज खबर पुलिस कर रही है।

 
जशपुर । पत्थलगांव के कापू मुख्य सड़क मार्ग इंजको के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टला है. दरअसल स्कूल की बस और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर में भिड़ंत होने से तीन बच्चों को मामूली चोटें आई हैं. जख्मी बच्चों को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया. वहीं स्कूल बस चालक की हालत गंभीर बनीं हुई है. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था. जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है । 
घटना गुरूवार की सुबह लगभग सात बजे की है. जब जोगपाल स्कूल की बस कापू की ओर से बच्चों को लेकर पत्थलगांव जोगपाल स्कूल आ रही थी. तभी विपरीत दिशा की ओर से जा रहा ट्रैक्टर जिसका चालक नशे की हालात में था. वह बस के साथ टकरा गया । 
हादसे के तुरंत बाद जख्मी बच्चों को सिविल अस्पताल लाया गया. जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. इधर गंभीर रूप से घायल बस ड्राइवर का इलाज चल रहा है. हालांकि बडा हादसा होते होते टल गया फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है । 
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक शराब पीकर वाहन तेज रफ्तार से चला रहा था.  इस कारण दुर्घटना हुई है. बच्चों को तुरंत अस्पताल इलाझ के लिए ले जाया गया है । 

कांकेर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शहर और उसके आस-पास के गांवों में भालू की दहशत खत्म नहीं हो रही है. आए दिन भालू सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं. बुधवार दोपहर को सिदेसर गांव में ही एक भालू, किसान की बाड़ी में घुस गया. जिससे इलाके में काफी दहशत है । 
जंगल में भोजन की कमी से बेहाल भालू सिदेसर के रहने वाले देवेंद्र साहू की बाड़ी में जाम खाने आया था.  जिसे वहां से भगाने के लिए उसके पीछे गांव के लोग बांस की बल्ली लेकर दौड़ पड़े. ऐसी स्थिति में भालू और इंसानों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है. लगातार सिमटते जंगलों में वन्यजीवों के लिए भोजन की कमी हो गई है. और अपनी भूख की आग को शांत करने के लिए जंगली जानवर रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे हैं. ग्रामीणों और भालुओं के बीच कभी भी हिंसक संघर्ष हो सकता है । 
जंगल में है भोजन की समस्या
ग्रामीणों के अनुसार जंगल और गांव के आसपास काफी संख्या में भालू मौजूद हैं. जो लगभग रोज ही भोजन की तलाश में गांव की ओर आते हैं. भालुओं का प्राकृतिक निवास होने के बावजूद जंगल के अंदर भालू के भोजन जैसे जामुन डोरी के पेड़ कम हो गए हैं. साथ ही पानी की भी समस्या है जिसके लिए भालुओं को रिहाईशी इलाके का रुख करना पड़ता है । 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed