Wednesday, 19 August 2026

 
मुंगेली । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के कुशल मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर जिले के विकासखण्ड मुंगेली के शिवप्रसाद पाठक बीआरसाव स्कूल मुंगेली के सभाभवन में आज युवा महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हुआ। जिला पंचायत सदस्य उर्मिला रमेश यादव ने स्वामी विवेकानंदजी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर युवा महोत्सव का शुभारंभ किया और युवा महोत्सव में शामिल छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने के लिए अपनी अग्रिम बधाई दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य लोकराम साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एचके शर्मा, मुंगेली अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चित्रकांत चाली ठाकुर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।
युवा महोत्सव में लोक नृत्य, लोक गीत, सुआ नृत्य, पंथी नाचा, गेड़ी दौड़, चाल, फुगड़ी, भौंरा, राऊत नाचा, करमा नाचा, पारंपरिक वेशभूषा, फुड फेस्टिवल प्रतियोगिता (छत्तीसगढ़ी व्यंजनों पर आधारित), चित्रकला प्रतियोगिता (छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के विषय पर आधारित), वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्विज प्रश्नोत्तरी, निबंध प्रतियोगिता आदि विधाओं पर छात्र-छात्राएं अपनी प्रस्तुति देंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा युवाओं को विशेष अवसर एवं मंच प्रदान करने, सांस्कृतिक गतिविधियों से युवाओं को जोड़ने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंदजी की जयंती के उपलक्ष्य में युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । 

 
 दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा में पुलिस व अन्य सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी बम प्लांट किया था. सुरक्षा बल के जवानों की सतर्कता से बम को बरामद कर लिया गया. इसके बाद उसे खाली जगह पर ब्लास्ट किया गया. इससे जवानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. जिले पोटाली में सुरक्षा बल के जवानों ने 5 किलोग्राम का आईईडी बम बरामद किया था. इसे ही उन्होंने डिफ्यूज किया है  ।   

 
 
भिलाई । रिसाली क्षेत्र के दशहरा मैदान में एक कार्यक्रम के आयोजन के बाद खुले में पड़े भोजन को खाने से 14 गायों की मौत का मामला सामने आया है. गायों को दम तोड़ते देख लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. 5 गायों की मौत कल रविवार को हुई है.  9 गायों की मौत आज सोमवार को हुई है. इससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. तत्काल सूचना निगम प्रशासन को दी गई. मृत गायों को नगर निगम की टीम ने डिस्पोज करने के लिए भेजा है । 
भिलाई इस्पात संयंत्र के क्षेत्र में पड़ने वाले दशहरा मैदान में  भागवत कथा का आयोजन किया गया था. जिसमें भंडारे के कार्यक्रम के बाद बचा खाना खुले में फेंक दिया गया था. जिसे खाने से रविवार को 5 और सोमवार को 9 गायों की मौत हुई. कुल 14 गायों की मौत हो चुकी है । 
नगर पालिक निगम भिलाई के रिसाली जोन आयुक्त का कहना है कि उन्हें भी ऐसी सूचना मिली है कि गायों की मौत तो हुई है पर किन कारणों से हुई है यह स्पष्ट नहीं है. डॉक्टर के द्वारा सभी मृत गायों का पोस्टमार्टम किया गया है. और उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कारण का पता चल पाएगा. वहीं प्राथमिक तौर पर यह जरूर माना जा रहा है कि खुले में पड़े भोजन को खाने से ही गायों की मौत हुई है । 
 

 
 पेंड्रा । अयोध्या में राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राजनेताओं के साथ-साथ पक्षकारों और धार्मिक नेताओं की प्रतिक्रिया आने लगी है. अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे सुप्रीमो अजीत जोगी ने भी स्वागत किया है. उन्होंने इस फैसले पर कहा कि मैं और मेरी पार्टी इस फैसले का स्वागत करती है ।
पूरे देश को भी इस फैसले का स्वागत करना चाहिए. इस फैसले से सभी को संतुष्ट होना चाहिए.  सभी को अंतर्मन से इसे स्वीकार कर जन्मभूमी पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करना चाहिए, जबकि जहां 5 एकड़ जमीन मुस्लिमों को दी जायेगी, वहां भी भव्य ऐतिहासिक मस्जिद बनानी चाहिए ।
अजीत जोगी ने कहा कि हालांकि मैंने अभी फैसला नहीं पढ़ा है पर जो टेलीविजन के माध्यम से जानकारी मिली है उससे दोनों पक्षों को पूर्णता संतुष्ट होना चाहिए. मंदिर और मस्जिद बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को दोनों पक्षों की जितनी भी मदद हो सके करनी चाहिए ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed