Wednesday, 19 August 2026

 
 बलरामपुर । शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर दो पटवारियों पर निलंबन की कार्रवाई हुई है.  वाड्रफनगर के दो पटवारी भोला राम हल्का न. 06 और मोहन राम हल्का न. 29 के पटवारी को अनुविभागीय अधिकारी बालेश्वर राम ने निलंबित कर दिया गया है ।
जानकारी के अनुसार इन दोनों पटवारियों को अतरिक्त प्रभार में धान खरीदी वर्ष 2019 -20 में किसानों का रकबा सत्यापन पूर्ण कर समिति प्रबंधक को किसानों की सूची उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया था. जो आज दिनाँक तक सत्यापन कार्य पूर्ण कर समिति प्रबंधक को नहीं दिया गया ।
इसके अलावा बिना सूचना के मुख्यालय से बाहर रहने के कारण अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण छग सिविल सेवा नियम 1966 के नियम (1) (2) (3) के विपरीत होने के कारण निलंबन की कार्रवाई की गई है ।

 
 
झारखण्ड। खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत 24 नवम्बर को झारखण्ड राज्य के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भगत 23 नवम्बर को शाम 6.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से नियमित विमान द्वारा रांची जाएंगे। वे 24 नवम्बर को लोहारदगा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित आमसभा को सम्बोधित करेंगे और अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 

 कवर्धा । भोरमदेव थाना अंतर्गत ग्राम बमईटोला में खून से लथपथ नविवाहित की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। मृत महिला की पति अपने निजी काम से बाहर गया हुआ था। देर शाम घर पहंचे तो उनकी पत्नी कौशिल्या की लाश खून से लथपथ घर के पास पड़ी हुई थी।
आनन फानन में घटना की जानकरी ग्रामीणों दी। जब तक भारी संख्या ग्रामीणों की भीड़ लग गई फिर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच कर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्याालय कवर्धा भेज दिया।

 
बेमेतरा । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 24 नवम्बर को अपरान्ह 2.45 बजे बेमेतरा जिले के ग्राम बहेरा (लिमाही चौक बेरला) में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के धमधा राज के 74वें अधिवेशन में शामिल होंगे। बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से 2.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.40 बजे ग्राम बहेरा पहुंचेंगे और कार्यक्रम के बाद शाम 4.20 बजे रायपुर लौट आएंगे ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed