Wednesday, 19 August 2026

 
धरमजयगढ़ । जशपुर जिले के धरमजयगढ़ सिसरिंगा घाटी में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. हादसे के बाद शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रक आग के लपटों में गिर गया और धूं-धूं कर जलने लगा. फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. वही घटना के बाद से चालक औऱ सहचालक फरार हैं ।
बताया जा रहा है कि कोयले से भरी ट्रक शाम करीब 5:30 बजे पत्थलगांव से धरमजयगढ़ की ओर आ रही थी. उसी दौरान धरमजयगढ़ सिसरिंगा घाटी के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. घटना की जानकारी लगते ही धरमजयगढ़ पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुँच गई और जंगल के अंदर घुसी जलती ट्रक को बचाने पत्थलगांव से फायर ब्रिगेड मंगवाया गया. फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू भी पा लिया गया ।
धरमजयगढ़ पुलिस की माने तो जब वो घटना स्थल पहुंचे उस वक्त वहाँ कोई भी मौजूद नहीं था. ट्रक चालक और सहचालक मौके पर नहीं थे. वहीं हादसा जंगल में होने की वजह से वन अधिकारी-कर्मचारी भी मौके पर मौजूद है, ताकि आग की वजह से जंगल को किसी तरह की नुकसान न पहुंचे ।
 

 महासमुंद । छत्तीसगढ़ में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. महासमुंद में धान की रखवाली कर रहे दो युवको को दंतैल हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है. अब तक हाथियों की हमले से 18 लोगों की जान जा चुकी है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी मिलने गजराज वाहन की टीम के साथ वन अमला मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है । 
मामला सिरपुर वन परिक्षेत्र के बांसकुड़ा पट्टी नंबर एक की है. बीती रात करीब 9 बजे बिसौहा गोड़ (38 वर्ष) और गोविंद पटेल (28 वर्ष) बांसकुड़ा पंचायत भवन के पास ब्यारा (खलिहान) में रखे धान की रखवाली करते हुए सो रहे थे. तभी धान खाने के लिए दंतैल हाथी वहां पहुंच गया. जिससे पहले की दोनों युवक कुछ पाते हाथी ने उनको कुचल दिया. जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. गांव के आस-पास करीब 12 से 15 हाथियों के दल का जमावड़ा लगा हुआ है । 
महासमुंद जिले के करीब 52 गांव वर्तमान में 5 सालों से हाथियों के आंतक से हजारों ग्रामीण परेशान है, लेकिन वन विभाग आज तक ग्रामीणों को इस परेशानी से छुटकारा दिला पाने में नाकाम साबित हुआ है. हाथी आये दिन फसलों को बर्बाद कर रहे है, पर लाचार ग्रामीणों का दर्द सुनने वाला कोई नहीं है. हाथी के आंतक से ग्रामीण व किसान जहां रतजगा करने को भी मजबूर है । 
जिले में साल 2014 से अब तक हाथियों ने 18 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है. जबिक उनके हमले से 16 लोग घायल हो चुके हैं. हाथियों ने इन 52 गांव के हजारों हेक्टयेर की फसल बर्बाद कर चुके है. ऐसे ही आए दिन घटना होती रहती है । 
इस संबंध में डीएफओ मयंक पांडे ने बताया कि किसान खेत में धान की फसल की रखवाली करने के लिए गए थे. रात होने की वजह से किसान हाथी को देख नहीं पाए और हाथियों ने कुचल दिया. जिससे दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई । 

कोरबा । सरकारी गाड़ी का उपयोग निजी काम के लिए करना पूरी तरह गैर कानूनी माना गया है. लेकिन नियम कायदों को दरकिनार पर कोरबा जिला जेल में सरकारी वाहनों का दुरुपयोग का मामला सामने आया है. जिला जेल के कार्यवाहक प्रभारी और कर्मचारी पिकनिक मनाने के लिए सरकारी वाहन का उपयोग करते देखे गए हैं । 
रविवार को जेल में कार्यालीन कामकाज करने वाले कर्मियों का सप्ताहिक अवकाश होता है. उन्होंने अवकाश पर पिकनिक जाने की योजना बनाई थी जिसकी जानकारी कार्यवाहक प्रभारी जिला जेल को भी दी गई. कार्यवाहक जेल प्रभारी सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रख पिकनिक जाने तैयार हो गए. उन्होंने ऑफिस स्टाफ के साथ प्रहरियों को भी साथ ले लिया. ऑफिस स्टाफ ने सतरंगा पिकनिक स्टॉप तक जाने की निजी वाहन क्रमांक सीजी 12 डी 8330 को किराए पर लिया था । 
जेल कार्यवाहक प्रभारी
इसके अलावा कार्यवाहक प्रभारी पिकनिक के लिए विभागीय वाहन को ले जाने की भी अनुमति दे दी. सभी दोनों वाहन में सवार होकर सतरंगा पहुंचे. जहां देर शाम तक कार्यवाहक प्रभारी समेत तमाम जेल कर्मी पिकनिक का लुफ्त उठाते रहे । 
जिला जेल कार्यवाहक प्रभारी किशन साहू ने बताया कि पिकनिक मनाने सतरंगा गए हुए थे इसके लिए किराए पर वाहन लिया गया था विभागीय वाहन कुछ स्टाफ छूट गए थे जिन्हें पिकनिक स्पॉट में छोड़कर लौट आई थी । 

 
 दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. नक्सलियों ने NMDC के एसपी 3 स्क्रीनिंग प्लांट के निर्माण में लगी 1 दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है ।
बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में हथियार बंद नक्सली एसपी थ्री स्क्रीनिंग प्लांट के निर्माण स्थल पर पहुंचे. उस दौरान वहां निर्माण कार्य में लगी 10 टिप्पर, 2 हाईवा, 1 जेसीबी को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया. घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed