Wednesday, 19 August 2026

 
 रायगढ़ । उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने आज अपने पिता एवं पूर्व गृहमंत्री शहीद नंदकुमार पटेल को उनकी जयंती के अवसर पर रायगढ़ जिले के नंदेली स्थित शांति बगिया समाधि स्थल में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके परिजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पेंड्रा । पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी आज व्यवहार न्यायालय पेंड्रारोड पहुंचे. जहां खुद को आदिवासी नहीं होना करार देने वाले धन सिंह कंवर के खिलाफ मानहानि का बयान दर्ज कराया है. इस पूरे मामले में अजीत जोगी से बातचीत में उन्होंने बताया कि गुड़गांव निवासी धन सिंह कंवर ने 30 अगस्त 2019 को सोशल मीडिया में और मीडिया के समक्ष यह बताया गया था कि वीरपाल सिंह पैकरा की अध्यक्षता में बेलपत में कंवर समाज की बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता वीरपाल सिंह पैकरा ने की और कंवर समाज से मेरा बहिष्कार किया गया ।
अजीत जोगी ने कहा कि जिससे मेरी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है ना तो उस दिन कोई मीटिंग हुई थी  न ही वीरपाल सिंह पैकरा ने उसकी अध्यक्षता की थी. और ना ही मेरा बहिष्कार हुआ है. लेकिन मेरी जो अवमानना हुई है. उसका परिवाद दायर करने के लिए और अपना कथन न्यायालय के सामने रखने के लिए आज मैं यहां उपस्थित हुआ हूं ।
कोर्ट में हुई देरी के लिए अजीत जोगी ने कहा कि मैं  10:30  बजे से न्यायालय परिसर में था लेकिन न्यायाधीश 11:30 बजे आए हैं इस बारे में मैं  उच्च न्यायाधीश को सूचित करूंगा की निम्न  न्यायालयों के  कार्य समय में कसावट की जाए. इसके बाद व्यवहार न्यायालय पेंड्रारोड़ में अजीत जोगी ने आदिवासी नेता धन सिंह कंवर के ऊपर एक करोड़ रुपए के मानहानि का प्रकरण अदालत में दर्ज कराया है.

 
धमतरी। जिले के किसानों ने देना बैंक के मैनेजर और कर्मचारियों पर कर्जमाफी के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप लगाया है। नगरी ब्लॉक के किसानों का आरोप है कि कुछ दलालों ने बैंक प्रबंधक के साथ मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी की है।
किसानों से कहा गया कि सरकार फिर से कर्ज माफ करेंगी। उसके बाद KCC अकाउंट रिन्युअल के बहाने। हर खाते से 20 से 30 हजार रूपये काट लिए गए। ऐसा लगभग ढाई सौ से 3 सौ किसानों के साथ किया गया। पीड़ितकिसानों ने लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 कोरबा । कोरबा पुलिस ने हाथी के दांत की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 सेमी का हाथी दांत बरामद किया है. गिरफ्तार किये गए आरोपियों का नाम मोहन सिंह कंवर, निवासी- गढ़ उपरोढ़ा थाना लेमरू और जोगेराम यादव, निवासी- गुरमा थाना श्याग है।
पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबीर की सूचना के आधार पर की है. पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि शहर के अजगर बहार में दो व्यक्ति हाथी का दांत बैग में रखकर बेचने की फिराक में घूम रहे हैं. सूचना पर पुलिस की टीम ने अजगर बहार में दबिश देकर दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, आरोपियों के पास से पुलिस को एक बैग मिला जिसमें हाथी का 25 सेमी लंबा दांत रखा हुआ था.  मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के ऊपर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 51 के तहत कार्रवाई की है।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed