Monday, 17 August 2026

 
बलरामपुर । जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र में देर रात हॉस्टल से घर लौट रही छात्रा के साथ पांच नकाबपोश युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद छात्रा ने थाने में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है ।
जानकारी के अनुसार घटना बीती रात करीब 9:30 बजे के बताई जा रही है. पीड़िता छात्रा गुरुवार को अपनी सहेली छात्रा के साथ अंबिकापुर हॉस्टल से बस में सवार होकर अपने घर लौट रही थी. बस से उतर कर दोनों छात्राएं भाइयों के साथ घर जा रही थी. उसी दौरान पांच नकाबपोश युवकों ने जंगल में उनका रास्ता रोककर मारपीट करने लगे और भाइयो के साथ मारपीट कर भाग दिया ।
दरिंदे छात्रों को जंगल के अंदर ले गए. इस दौरान एक छात्रा दरिंदों के चंगुल से भाग निकली. जिसके बाद एक छात्रा को 5 नकाबपोश दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बनाते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद छात्रों को जगल में छोड़कर फरार हो गए ।

मुंगेली । यात्री बस चालक की छोटी सी लापरवाही ने एक व्यक्ति की जान ले ली. बस में सवार एक अधेड़ व्यक्ति की बस से उतरते वक्त पहिए के नीचे आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई है. घटना मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के पथरिया मोड़ के पास का है । 
जानकारी के अनुसार गीधा (खेड़ा) निवासी रामजी यादव अपने दो रिश्तेदार के साथ बस में सवार होकर अपने दामाद से मिलने पथरिया के पोड़ी गांव जा रहा था. रामजी मुंगेली से बिलासपुर की ओर चलने वाली यात्री बस में सवार था. जैसे ही बस पथरिया मोड़ के पास पहुंचा रामजी यादव उतरने के लिए दरवाजे के पास आ गया । 
इस बीच बस को रोकने के लिए चालक ने जैसे ही ब्रेक मारी रामजी नीचे गिरकर बस के पीछे के पहिये के चपेट में आ गया. जिससे उसका सिर बुरी तरह से चकनाचूर हो गया. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । 
बहरहाल जरहागांव पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है. वही आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर लिया है । 

 धरमजयगढ़ । प्रदेश में हाथियों का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है । जानकारी के अनुसार कापू रेंज अंतर्गत खम्हार गाँव के जुनापारा में बीती रात 45 वर्षीय बरत सिंह राठिया खेत में फसल की रखवाली कर रहा था. तभी वहां दंतैल हाथी आ गया. जिससे पहले ग्रामीण कुछ समझ पाता कि हाथी ने उसे मारना शुरु कर दिया. हाथी के हमले से उसके हाथ पैर तक टूट गए और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया । 

घटना की खबर जब सुबह गांव के ग्रामीणों को लगी, तो इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची वन अधिकारी और पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया. वहीं मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. लेकिन घटना स्थल तक कोई वाहन नहीं पहुंच पाने की वजह से खाट में रखकर शव को बाहर निकाला गया ।

 
 राजिम । दिनभर कबाड़ी और मजदूरी का काम कर गुजारा बसर करने वाले जब दीपावली पर पटाखे नहीं खरीद पाए, तो ऐसे वक्त पर पुलिस ने मानवता दिखाते अभिनव पहल कर गई. जिससे मुफलिसी की जिंदगी जी रहे गरीब परिवार के बच्चे खुशी से पटाखे फोड़ सकें. पुलिसकर्मियों को पटाखा बांटता देख बच्चे तो बच्चे युवा और बुजुर्ग भी आगे आकर लेने लगे. पुलिस ने सभी को एक-एककर पटाखा दिया । 
पूरी खबर गरियाबंद जिले के राजिम के फिंगेश्वर की है. फिंगेश्वर नगर पंचायत के घनी आबादी वाले क्षेत्र के अंतिम छोर में बसे गरीब देवार जाति के लोगों की एक बड़ी बस्ती लंबे अरसे से है. नियमित दिनचर्या अनुसार रोजी रोटी के जुगाड़ में तड़के सुबह से देर रात तक कबाड़ी व मजदूरी का काम कर दो वक्त की भरपेट खाना बड़े ही मुश्किल से कर पाते है. ऐसे में साल भर का एक बड़ा त्योहार दीपावली होने से नए कपड़े व महंगी पटाखों से दूर रहकर मायूस होकर दीपावली मनाने मजबूर रहते है । 
फिंगेश्वर पुलिस थाने के स्टॉप भापेंद्र साहू थाना प्राभारी के नेतृत्व में जब पुलिस गाड़ी में पटाखे लेकर मोहल्ला पहुंची, तो मोहल्ले के बड़े बुजुर्गों सहित बच्चों में एक गजब का उत्साह देखने मिला. पटाखे मिलते ही बच्चो के चेहरे खुशी से खिल उठे. नगर के गली मोहल्ले चौक चौराहों में पुलिस की इस अभिनव पहल की लोग सराहना कर रहे हैं. क्योंकि मायूस होकर दीपावली का त्योहार बना रहे गरीब बच्चों के चेहरे में खुशियां आ गई थी । 
बता दें कि बीते दिनों ठीक ऐसा ही रायपुर पुलिस ने भी सराहनीय पहल की थी. टिकरापारा स्थित पुलिस परिवार के सहयोग से चलाई जा रही श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी के आप-पास के बच्चों के साथ दिवाली मनाई थी. गरीब और अनाथ बच्चों को पटाखे, मिठाई और अन्य जरुरत की चीजें उपलब्ध कराई थी. इनके साथ पटाखे फोडे़ गए थे. जिसकी खूब सराहना की गई थी । 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed