Wednesday, 19 August 2026

बेमेतरा । मोर सुघ्घर बेमेतर में एक सुंदर, उज्जर काम है नेकी की दीवार. सही मायने में नेकी की दीवार शहर के साथ-साथ खुद को बेहतर, सुंदर बनाने का प्रयास है.  यह बातें विधायक आशीष छाबड़ा ने नेकी की दीवार के उद्घाटन मौके पर कही. उन्होंने यह भी कहा कि शहर के मध्य स्थल में, मुख्य मार्ग पर बना नेकी की दीवार हर आने-जाने वाले को प्रेरित करती रहेगी. इस नेक प्रयास के लिए मैं वार्ड पार्षद रीता दीदी को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ. मेरे जन्मदिन पर इससे अच्छा उपहार कुछ हो ही नहीं सकता था. हम सभी को मिलकर इसी तरह से अपने बेमेतरा को स्वच्छ, सुंदर बनाने के लिए काम करना होगा. मैं उम्मीद करता हूँ और यह वादा भी करता हूँ कि आने वाले वर्ष में हमारा बेमेतरा इसी तरह से विकास की ओर से तेजी से अग्रसर होगा ।
दरअसल वार्ड नंबर 17 में पार्षद निधि मद से पार्षद रीता पाण्डेय ने थाना कोतवाली से लगे बाउंड्रीवाल को संवारकर उसे आकर्षक नेकी की दीवार में तब्दील कर दिया है. यह इतना खूबसूरत बना है, कि जैसे कोई सेल्फी जोन हो, किसी गार्डन का द्वार हो. लेकिन सही मायने में नेकी की दीवार जरूरतमंदों के लिए एक ऐसी जगह है, जहाँ से वे अपने काम की वस्तुएँ ले सकते हैं. विशेष तौर पर पहनावे से जुड़े. जिनके पास अतिरिक्त वस्तुएँ है, जिनका उपयोग वे नहीं करते वे जरूररतमंदों के लिए यहाँ पर छोड़ सकते हैं. रीता पाण्डेय ने कहा, कि उन्होंने वार्ड में कई तरह के विकास कार्य किए हैं, लेकिन फिर कोई कमी से खलती रही. अक्सर थाना के करीब से गुजरती, तो देखती कि साफ-सफाई के बावजूद सड़क से लगे दीवारों के आस-पास गंदगी हो ही जाती. इस बीच मुझे लगा कि एक छोटा जतन किया जाए. क्यों न सड़क किनारे की दीवार को नेकी दीवार में बदल दिया जाए. इससे इस सार्वजनिक स्थान में गंदगी भी नहीं रहेगी, लोग इसे साफ-सुथरा भी रखेंगे, वहीं जरूररतमंदों को यहाँ कुछ समान भी मिल पाएगा. बस मैं यही चाहती हूँ, हमारा बेमेतरा छत्तीसगढ़ का सबसे खूबसूरत, विकसित बेमेतरा हो  ।

 
 धरसींवा । ग्राम सोंडरा में जब लोग गांधी विचार पदयात्रा की अगुवाई में व्यस्त थे, ऐसे में दो युवक दो बच्चों को पकड़कर आटो में ले जाने लगे. बच्चों के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने युवकों को बच्चा चोरी के संदेह में पकड़कर पुलिस को सूचना दी. युवकों ने पूछताछ में बच्चों को सरपंच के पास ले जाने की बात कही, जिसके बाद मामला सुलझा । 
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पुलिस के सामने युवकों ने बताया कि वे सिलतरा स्थित नंदन स्टील फैक्ट्री में काम करते हैं. कंपनी की ओर से पौधरोपण किया गया है, जिसका नुकसान पहुंचाया जा रहा था. इस बात को लेकर उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा के बाद दो बच्चों को पौधों को नुकसान न पहुंचाने के लिए संदेश देने सरपंच के पास ले जा रहे थे. इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और गाली-गलौच करने लगे । 
प्रकरण पर धरसींवा टीआई नरेंद्र बंछोर ने बताया कि दोनों युवक फैक्ट्री की तरफ से पौधारोपण में लगे थे. पौधों को हानि न हो इसलिए इन बच्चों को सरपंच के पास ले जा रहे थे. ग्रामीण समझ नहीं पाए और उन्हें बच्चा चोर समझ बैठे । 

जगदलपुर । चित्रकोट उप चुनाव में प्रचार के लिये पहुंचे प्रदेश के आबकारी व उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने झीरम घटना को लेकर खुद के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के नार्को टेस्ट कराने की बात कही है । 
दरभा विकासखंड के ग्राम छिंदवाड़ा में शुक्रवार को आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सांसद दीपक बैज की उपस्थिति में लोगों को संबोधित करते हुए लखमा ने कहा कि 2013 में घटित झीरम घटना की जांच अब नार्को टेस्ट के जरिए की जाए. उन्होंने नार्को टेस्ट में उन्होंने खुद के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित पूर्व गृह मंत्री, पूर्व डीजीपी, गुप्तचर विभाग के अधिकारी मुकेश गुप्ता के साथ-साथ उस समय बस्तर में तैनात पुलिस के तमाम अधिकारियों की नार्कों टेस्ट की बात कही है. उन्होंने कहा कि इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. इससे घटना के पीछे किसका हाथ था, स्पष्ट हो जाएगा । 
बता दें कि वर्ष 2013 में हुए झीरम में माओवादियों ने तत्कालीन पीसीसी अध्यक्ष नन्द कुमार पटेल सहित कांग्रेस के बड़े नेता महेंद्र कर्मा सहित कई नेताओं और पुलिस के अधिकारियों की हत्या कर दी गई थी. इसे कांग्रेस ने इसे राजनैतिक हत्या करार दिया था. इसी मुद्दे पर  बस्तर के कद्दावर नेता और भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा बयान दिया है । 

बेमेतरा । बेमेतरा – नवागढ़ मार्ग पर पांच अक्टूबर को बैंक कैश वेन से एक करोड़ 64 लाख रुपए की लूट की घटना में पुलिस ने शुक्रवार को कैश वेन इंचार्ज और उसके पार्टनर से 16 लाख रुपए बरामद किए हैं. आरोपियों ने पैसों को पुलिस से छिपाकर एटीएम में रखा था । 
बता दें कि पांच अक्टूबर को बेमेतरा में बैंक एटीएम में पैसे डालने के बाद कैश वेन नवागढ़ जा रहा था. बीच रास्ते में अतरिया और झाल के बीच कार सवारों ने बंदूक दिखाकर वेन में रखे एक करोड़ 64 लाख रुपए लूटकर ले भागे थे. लेकिन जागरूक ग्रामीणों की वजह से हरियाणा निवासी आरोपियों को पुलिस ने घटना के चंद घंटों के बाद धर दबोचा था. उस वक्त पुलिस लूटी गई रकम में से 80 लाख रुपए ही ढूंढ पाई थी. इसके बाद तलाशी में पुलिस ने 28 लाख रुपए और बरामद किए थे । 
पुलिस की पड़ताल में शुक्रवार को नया मोड़ आया, जब कैश वेन इंजार्ज संकल्प शर्मा और पार्टनर पुनाराम लहरे की निशानदेही पर 16 लाख रुपए बरामद किए. आरोपियों ने पैसों को एटीएम में छिपाकर रखा था. इस तरह से पुलिस घटना में अब तक एक करोड़ 8 लाख रुपए बरामद कर चुकी है. अभी भी 56 लाख रुपए मिलना बाकी है । 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed