Monday, 17 August 2026

 
धमतरी ।आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा के बयान ने राजनीतिक गलियारे में खलबली मचा दी है. धमतरी प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए लखमा ने कहा है कि एक बार किसानों का कर्जा माफ कर दिया है, अब आने वाले वर्षो में सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं करेगी ।
मंत्री लखमा ने कहा कि कर्जमाफी के बाद किसानों ने और अधिक मात्रा में बैंकों से कर्ज लिया है. भूपेश सरकार ने किसानों का धान 2500 रुपये में लेने का ऐलान किया था और जब तक यह सरकार है किसानों का धान इस कीमत पर खरीदेंगे ।
बता दें कि मंत्री कवासी लखमा अपने बयानों को लेकर लगातार मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं, कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने गृहग्राम में बलि प्रथा फिर से प्रारंभ करने की बात कही थी. इस बयान को लेकर भी सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है, हालांकि सीएम भूपेश बघेल ने मामले को शांत करते हुए कहा था कि उन्हें समझाया जाएगा. लेकिन यह मामला शांत होता उससे पहले ही फिर से बड़ा बयान सामने आ चुका है ।
कर्जमाफी की जिस घोषणा की बदौलत छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत हुई थी. उसी घोषणा पर दिए गए बयान ने एक बार फिर राजनीतिक गलियारे में खलबली मचा दी है. चूंकि आने वाले दिनों में नगरीय निकाय चुनाव संपन्न होना है. ऐसे में विपक्षी दलों के लोग इस बयान को राजनीतिक मुद्दा भी बना सकते हैं ।

 
 
रायगढ़ ।  मजदूर ठेकेदार की हत्या मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. हत्या के आरोप में उसके साथ काम करने वाले मजदूर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को बताया कि ठेकेदार आरोपी के साथ लैंगिक संबंध बनाता था. इससे आहत होकर उसने हत्या कर दी. हत्या के बाद उसके धड़ और पैर को आरी से काट दिया और साइकिल से उसे ठिकाने लगा दिया। 
पुलिस ने बताया कि 19 अक्टूबर को सुबह कोतरा थाना के मानसरोवर तालाब के पास लेबर सप्लायर संदीप सिंह (45) निवासी खरसिया रोड भगवानपुर का अध कटा शव मिला था. घटना की सूचना के बाद पुलिस, सायबर सेल तथा डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अविनाश सिंह ठाकुर ने एडिशनल एसपी एवं सीएसपी के सुपरविजन में पांच अलग-अलग टीम गठित की गई. सभी टीम को अलग-अलग कार्य सौंपा गया था. यह टीम मृतक के संबंध में पूछताछ कर जांच में जुटी थी. वहीं सायबर सेल की टीम घटना स्थल का सीसीटीवी फुटेज, मृतक व उससे जुड़े सभी व्यक्तियों के कॉल रिकार्ड का विश्लेषण किया जा रहा था। 
अवैध संबंध से था परेशान
पुलिस पार्टी की जांच में पता चला कि मृतक संदीप सिंह का पतरापाली किरोड़ीमल नगर में रहने वाले शंकर कुमार पासवान (28) के साथ मिलना जुलना था. शंकर कुमार पासवान जो कि इसी के अंडर JSPL में लेबर का काम करता था. पुलिस टीम को यह भी जानकारी मिली की घटना दिन के पतरापाली में रात्रि शंकर कुमार पासवान को घूमते देखा गया था. संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने शंकर कुमार को हिरासत में लिया गया और उससे कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें उसने जघन्य हत्या करना कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि संदीप सिंह काफी दिनों से शंकर कुमार पासवान के साथ लैंगिक संबंध बनाता था. संदीप सिंह के अंदर काम करने के कारण शंकर दबाव में था. वह उसकी इन नाजायज जरूरतों को पूरी भी कर रहा था और इस कारण से वह काफी परेशान भी था। 
गला दबाकर की हत्या
18 अक्टूबर की रात्रि करीब 9:30 बजे मृतक संदीप सिंह, शंकर पासवान के घर पतरापाली आया. शंकर पूर्व सुनियोनियोजित तरीके से उसके घर पर संदीप सिंह के ऊपर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया और संदीप के घायल होने पर उसका गला दबाकर हत्या कर दिया। 
पुलिस ने शव बरामद की
आरी से शव के धड़, पैर, सिर को काटकर तीन अलग-अलग हिस्सों में कर अपनी साइकिल में शव के अवशेष को लादकर तीन बार धड़ हिस्से को मानसरोवर में, पैर को मानसरोवर के आगे तथा सिर भाग को मानसरोवर के आगे चिराईपाली रोड में एक पानी टंकी के अंदर डाल दिया था. आरोपी के बताए स्थान से हत्या में प्रयुक्त आरी, साइकिल तथा शरीर के शेष भाग को जब्त कर लिया है. आरोपी शंकर कुमार पिता मुनारिक पासवान (28) पतरापाली किरोड़ीमल मूल निवास झारखंड को गिरफ्तार किया गया है। 

 
कोरबा । कोतवाली थाना क्षेत्र के मोतीसागर पारा इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि मृतक आदतन शराबी था. मृतक का नाम जेठू राम चौहान है. जो बीती शाम काम से अपने घर लौटा और खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । 
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरु की है. लाश को फंदे से उताकर जांच पड़ताल की गई लेकिन खुदकुशी से जुड़े कोई भी साक्ष्य पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं. मर्ग कायम कर पुलिस ने लाश का पंचनामा किया फिर पोस्टमार्टम हेतु चीरघर भिजवा दिया गया है. मर्ग जांच के बाद मौत के कारणों का पता चलने की बात पुलिस ने कही है । 
मृतक के भाई सोम कुमार चौहान ने बताया कि  मृतक आदतन शराबी था और हमेशा नशे में चूर रहा करता था. कल शुक्रवार शाम को भी नशे की हालत में घर लौटा था जिसके बाद खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली । 
वहीं कोतवाली थाना के विवेचना अधिकारी एसएस राठौर ने बताया कि फांसी लगाकर जिस तरह से जेठू ने आत्महत्या की हैं उससे परिजन काफी सद्में में है. जेठू की मौत के कारणों को लेकर जितने परेशान परिजन हैं उतना ही पुलिस भी है. क्योंकि उसके पास से किसी तरह का सुसाईट भी बरामद नहीं हुआ है. बहरहाल पुलिस की जांच जारी हैं,जांच के बाद ही जेठू की मौत को लेकर कोई कारण सामने आ सकेगा । 

सोनहत । कोरिया वन मंडल की सराहनीय पहल आज पूरे प्रदेश के लोगों के लिए मिसाल बनी हुई है. यहां बांस के उत्पादों के माध्यम से युवाओं को रोज़गार से जोड़ा जा रहा है. सोनहत के एक छोटे से गांव आनंदपुर नर्सरी में युवाओं का बांस के नए-नए उत्पाद बनाने का जुनून काबिले तारीफ है. बांस से तैयार किए जा रहे घरेलू साज-सज्जा व दैनिक उपयोगी वस्तुएं देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां के हुनरबाज किस तरह से इस व्यवसाय को गति दे सकते हैं । 
आनंदपुर नर्सरी में युवा वर्ग इस कार्य में कार्यरत है. जिनके द्वारा मनमोहक साज्य सज्जा की वस्तुएँ जैसे  फ्लावर पार्ट ,कुर्शी, टेबल, मोबाईल स्टैंड, जैसे कई सामानों का निर्माण किया गया है. बांस से बने सामान वास्तव में इको फ्रेंडली होते हैं. इसे प्लास्टिक के विकल्प के रूप में भी देखा जा रहा है. यही वजह है कि प्रदेश में बांस से बने सामानों की मांग में तेजी से वृद्धि हो रही है । 
ये व्यवसाय स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने में मददगार साबित हो सकता है. इस व्यवसाय से क्षेत्र के युवा आत्मनिर्भर हो सकते हैं,  साथ ही रोज़ी-रोटी की तलाश में बाहर जाने वाले युवाओं के पलायन में भी कमी आ सकती है.वर्तमान में नर्सरी में 20 युवा कार्यरत हैं. जो नेट के माध्यम से सीखकर बांस के बम्बू से अच्छे से अच्छा दैनिक उपयोग का सामान तैयार कर रहे हैं. यहां से निर्मित सामान स्थानीय लोगों के लिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है । 
वहीं हिना खलखो महिला समूह अध्यक्ष  ने बताया कि कड़ी मेहनत से बांस के बम्बू को आकार दे कर साज- सज्जा की वस्तुएं तैयार की जा रही है.  पूर्व में आसाम के प्रशिक्षुओं द्वारा प्रशिक्षण दिया गया था. आज हम  यू ट्यूब के जरिये भी अनेको आइटम बांस से तैयार कर रहे जिसमे कोरिया वन मंडल का पूरा सहयोग मिल रहा है. जल्द ही जिला मुख्यालय में दुकान खोलकर बिक्री की जाएगी. आज समूह 20 सदस्यों में काम कर रहा है. मार्केट में आने के बाद मांग बढ़ेगी. जिसके कारण और लोगो को जोड़ कर रोजगार भी मुहैया कराया जाएगा. वही प्लास्टिक प्रतिबंध होने से इ सामान की मांग बाजार में बढ़ेगी । जानकारी के मुताबिक अब जल्द ही कोरिया वन मंडल के द्वारा जिला मुख्यालय में दुकान खोल कर इन वस्तुओं का विक्रय किया जाएगा जो छतीसगढ़ में जिले को एक नई पहचान दे सकेगा । 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed