Monday, 17 August 2026

 
बालोद । बालोद जिले के महामाया थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया है. युवती सात माह की गर्भ से है. तो युवक उक्त युवती से शादी करने से इंकार कर रहा है. युवती ने थाने मे एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है । 
जानकारी के अनुसार अपने नाना के घर रहने वाला युवक ने गांव की लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया. उसके बाद युवती गर्भवती हो गई. जब युवती ने लडके को शादी करने की बात कही तो युवक शादी से इंकार करने लगा और अपने माता पिता के पास कुसुमकसा से लगे ग्राम जमही थाना दल्लीराजहरा में जाकर रहने लगा । 
युवती के शिकायत पर महामाया पुलिस ने आरोपी युवक गजेन्द्र कौड़ो पिता रामाधीन कौड़ो 19  के खिलाफ धारा 376 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को उसके गांव जमही से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । 

खरसिया । कुछ दिनों पहले चर्चा में रहे अवैध कबाड़ परिवहन की सूचनाएं वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी गई है. दो ट्रकों में लोड करीब 10 लाख के कबाड़ के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से एक कार, दो ट्रक, 33 टन कबाड, ऑक्सीजन सिलेंडर व गैस कटर बरामद किया गया है । 
एसडीओपी खरसिया में पीताम्बर पटेल ने क्षेत्र में अवैध कारोबारियों सट्टा, जुआरियों, कबाड़ के संग्रहण एवं परिवहन पर निगाह रखने के लिये अपने थाना प्रभारियों एवं मुखबिरों का सक्रिय ज़ाल फैलाया गया. जिसके बाद भुपदेवपुर थाना क्षेत्र के एक उद्योग घरानों से अवैध कारोबारी द्वारा रात के अंधेरे पर कार्यक्रम को अंजाम देने के फिराक की जानकारी मिली. जिसके बाद यह कार्रवाई की गई । 

 
राजनांदगांव। प्रदेश सरकार के आह्वान पर नगर निगम राजनांदगांव की ओर से आयोजित गांधी विचार पद यात्रा का गुरुवार को समापन हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर शामिल
 हुए । 
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात कर जन-जन तक उनके संदेश को पहुंचाने के उद्देश्य से नगर निगम के द्वारा गांधी विचार पदयात्रा का आयोजन 11 से 17 अक्टूबर तक किया गया. इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में रथ रवाना कर गांधीजी के देश के प्रति योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाया गया. वहीं उनके हिंसा और स्वच्छता के संदेश को अपनाकर एक बेहतर समाज बनाने की अपील भी यात्रा के दौरान की गई । 
डीएमएफ मद की समीक्षा बैठक लेते मंत्री अकबर.
गांधी विचार पद यात्रा के समापन अवसर पर राजनांदगांव शहर के जयस्तंभ चौक में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने उपस्थित लोगों को गांधी जी के विचारों और उनके संदेशों से अवगत कराया. गांधी विचार पद यात्रा के समापन अवसर पर भारतीय बंधु के द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई । 
इस दौरान शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाली स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया. वहीं लोगों से गांधी जी के आदर्शों पर चलकर स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की गई. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग के अलावा जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे । 

 
 कवर्धा ।  कवर्धा जिले में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने युवक के सिर को बड़ी बेरहमी से कुचल दिया गया है. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक युवक की पहचान कर ली है. बताया जा रहा है कि युवक कुछ पहले से लापता था. बुधवार सुबह उसकी लाश नदी किनारे मिली. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है. युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस कर रही है । 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed