Wednesday, 19 August 2026

 
 
 मुंगेली । बीती रात उपजेल में एक बड़ी वारदात हो गई. जेल में बंद 4 कैदी बैरक ताला तोड़कर फरार हो गए हैं. फरार कैदियों पर हत्या, पास्को, नारकोटिक्स जैसे गंभीर मामले दर्ज है. फरार कैदियों के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका. सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जाँच में जुटी है । 
पुलिस अधीक्षक चैनदास टण्डन ने  कहा कि जेल प्रबंधन की ओर रात 1 बजकर 30 मिनट पर घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद वे मौके पर दल बल के साथ पहुंचे. मामले की जांच की जा रही है. वहीं जेल अधीक्षक जे एल पुरैना जवाब  देने  से बच रहे हैं, उन्होंने चुप्पी साध ली है । 
उपजेल में घटित इस घटना सुरक्षा में बरती गई लापरवाही को उजागर कर दिया है. क्योंकि कैदी बैरक का ताला तोड़ते हैं फिर दीवार फांदकर फरार भी हो जाते हैं. इतना सबकुछ होते रहता और जेल के सुरक्षाकर्मियों को ख़बर ही नहीं होती है. फिलहाल इस मामले में जेल प्रबंधन की ओर से प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है । 

 
 डौंडी । डौंडी थाना क्षेत्र के गुदुम गांव में देर रात एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को सामने से इतनी जबर्दस्त ठोकर मारी कि उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं गाड़ी के परखच्चे उड़ गये. युवक के शव को उठाने से पहले दुर्घटना की वजह से जाम की स्थिति बन गई थी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुदुम गांव का रहने वाला 24 वर्षीय अमित कुमार अपनी मोटरसाइकिल से डौंडी से घर आ रहा था. अपने गांव के शीतला माता मंदिर के पास पहुंचा ही था कि कच्चे की ओर से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया ।

 
 अंबिकापुर। सरगुजा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां यात्रियों को लेकर आ रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें करीब 30 यात्री घायल हुए हैं जबकि 7 को गंभीर चोटे आई हैं। सभी गंभीर घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया जा रहा है ।
पत्थलगांव से अंबिकापुर आ रही तेज रफ्तार बस लाल माटी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सभी यात्रियों को चोटें आई हैं इनमें 7 लोगों को गंभीर चोट आने के कारण तत्काल मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में रेफर किया गया जहां उनका उपचार जारी है।

 
बलरामपुर/चांदो । बलरामपुर जिले के चांदो थाना अंतर्गत ग्राम करचा मुख्य मार्ग में गर्भवती की रक्तरंजित लाश मिलने के मामले का पर्दाफाश हो गया है। पति ने ही मारपीट कर महिला को बाइक से गिराकर कई बार उसके ऊपर से बाइक पार कर हत्या की थी। आरोपित पति को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। बलरामपुर एएसपी प्रशांत कतलम ने बताया कि घटना दिवस 14 अक्टूबर को ग्राम करचा मुख्य मार्ग में गर्भवती महिला की रक्तरंजित लाश मिली थी। मृतका की पहचान ग्राम करचा निवासी कीर्ति सोनवानी के रूप में हुई।
पहले दिन से ही पुलिस को संदेह था कि वारदात में उसके पति आशीष गुप्ता का हाथ हो सकता है, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियां ऐसी बना दी गई थी कि मामला सड़क दुर्घटना का लगे। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी टीआर कोसिमा ने बारीकी से एक-एक बिंदु की जांच का निर्देश दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि पर पुलिस ने पहले मृतका के पति भेदमी निवासी आशीष गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शुरू में तो वह पुलिस को गुमराह करते रहा लेकिन घटना दिनांक व उसके पूर्व की उसकी गतिविधियां संदिग्ध थी। ऐसे में पुलिस का शक गहराता गया और जब सख्ती बरती गई तो वह टूट गया और पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। चांदो थाना प्रभारी रूपेश कुंतल एक्का के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्या व साक्ष्य छिपाने के आरोप में आरोपित पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed